Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, November 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»खैरात में नहीं लंबे संघर्ष के बाद मिला राम मंदिर : अनुपम खेर
    देश

    खैरात में नहीं लंबे संघर्ष के बाद मिला राम मंदिर : अनुपम खेर

    adminBy adminSeptember 29, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -हनुमान जी के 21 मंदिरों व उनके महत्व पर आधारित एक लघु फिल्म लॉन्च की

    अयोध्या। रामकोट स्थित रामलला सदन देवस्थानम में शुक्रवार को मशहूर फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने हनुमान जी के 21 मंदिरों व उनके महत्व पर आधारित लगभग चार मिनट की लघु फिल्म लॉन्च की।

    इस मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि राम मंदिर खैरात में नहीं, बल्कि लंबे संघर्ष के बाद मिला है। इसके लिए कई मुकदमें लड़ने पड़े। सनातन धर्म सिखाता है कि धैर्य में बहुत ताकत है। मैं आज पहली बार अयोध्या आया हूं। यहां आकर मुझे बहुत अच्छा लगा। इससे पूर्व उन्होंने राम जन्मभूमि परिसर के समीप स्थित रामलला देवस्थानम में भगवान की आरती उतारी।

    उन्होंने कहा कि इस लघु फिल्म को प्रदर्शित करने के पीछे हमारी मंशा है कि प्रमुख मंदिरों का लोगों ने नाम तो सुना है लेकिन उसके महत्व व इतिहास को अच्छी तरह से नहीं जानते हैं। वर्तमान समय में लोग अधिक अवधि की फिल्में भी देखना पसंद नहीं करते हैं। इसलिए इस लघु फिल्म के माध्यम से हम मंदिरों को लेकर की गई खोज को देश और दुनिया के सामने लाने की कोशिश कर रहे हैं।

    उन्होंने बताया कि मेरी मित्र प्रिया ने 1008 मंदिरों में प्रार्थना की है। आध्यात्म के नजरिए से उनकी जानकारी जुटाई है। करीब आठ महीने पहले एक मुलाकत में मैंने उनसे कहा था कि ये ज्ञान लोगों तक पहुंचना जरूरी है। आज अयोध्या से हमने इस श्रृंखला की शुरुआत की है। अभी हम हनुमानगढ़ी समेत हनुमान जी के 21 मंदिर जो दुनिया के अलग-अलग भागों में है, उनके महत्व के बारे में लोगों को इस फिल्म के माध्यम से बता रहे हैं। यह श्रृंखला यही नहीं रुकेगी। हम आगे भी और देवी-देवताओं पर भी यह श्रृंखला जारी रखेंगे। जिसमें मंदिर के इतिहास और उसके महत्व के बारे में बताएंगे। इसके बाद हम शिवजी।

    मशहूर फिल्म कश्मीर फाइल पर उन्होंने कहा कि कश्मीर फाइल ने अपना काम कर दिया है। मेरा इतना लंबा फिल्मी कॅरिअर रहा। बहुत बार पत्रकारों से सामना हुआ, लेकिन कभी किसी ने कश्मीर पर मुझे कोई सवाल नहीं किया। इस फिल्म के बनने के बाद हर जगह पत्रकार कश्मीर को लेकर सवाल करते हैं। कश्मीर में रहने वाले हिंदुओं पर होने वाली प्रताड़ना पर बात करते हैं। अनुच्छेद 370 हटाने पर बात करते हैं। लाल चौक पर कभी तिरंगा नहीं लहराया गया। हर घर तिरंगा अभियान में कश्मीर के हर घर में तिरंगा लहराया, यह एक बड़ा परिवर्तन है। भगवान राम और सीता के ऊपर भी लघु फिल्म बनाएंगे।

    इस अवसर पर जगतगुरु राघवाचार्य महाराज सहित अयोध्या के कई साधु-संत मौजूद रहे। उन्होंने आज हनुमानगढ़ी में हनुमंत लला की पूजा आराधना किया। शनिवार की सुबह श्री रामजन्म भूमि में दर्शन पूजन करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकनाडा हिंसा के पक्षधर चरमपंथियों के प्रति स्वीकार्य रूख बनाए हुए हैं : विदेश मंत्री
    Next Article राष्ट्रपति ने मप्र के तीन व्यक्तियों को प्रदान किए राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार
    admin

      Related Posts

      इतिहास के पन्नों में 20 नवंबर: पॉली उमरीगर ने रचा था इतिहास, भारत के लिए जड़ा पहला दोहरा शतक

      November 19, 2026

      पूर्वोत्तर सीमा रेलवे ने हासिल किया 100% विद्युतीकरण का लक्ष्य, 10 साल से भी कम समय में पूरी हुई बड़ी उपलब्धि

      November 19, 2026

      महंगाई की मार से बिगड़ रहा रसोई का बजट, चावल-दाल से लेकर सब्जी और तेल तक महंगे; आम आदमी की बढ़ी परेशानी

      November 19, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • इतिहास के पन्नों में 20 नवंबर: पॉली उमरीगर ने रचा था इतिहास, भारत के लिए जड़ा पहला दोहरा शतक
      • पूर्वोत्तर सीमा रेलवे ने हासिल किया 100% विद्युतीकरण का लक्ष्य, 10 साल से भी कम समय में पूरी हुई बड़ी उपलब्धि
      • महंगाई की मार से बिगड़ रहा रसोई का बजट, चावल-दाल से लेकर सब्जी और तेल तक महंगे; आम आदमी की बढ़ी परेशानी
      • बिहार विधानसभा सत्र से पहले पटना में सख्ती, 2 किलोमीटर के दायरे में धारा 163 लागू; धरना-प्रदर्शन पर रोक
      • झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, तीन महीने से वेतन बकाया; मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version