आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के डेलीगेट आलोक कुमार दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में झारखंड के सभी 319 डेलीगेट्स से कांग्रेस के बेहतर भविष्य के लिए, देश के सर्वांगीण विकास के लिए एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की मजबूती एवं उज्जवल भविष्य के लिए देश के मजबूत कांग्रेस नेता मल्लिका अर्जुन खड़गे को विजयी बनाने की अपील की है। मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कांग्रेस डेलीगेट आलोक कुमार दूबे ने कहा 22 वर्षों के बाद पार्टी अध्यक्ष के चुनाव को लेकर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकतार्ओं में काफी उत्साह है,नई पीढ़ी को बहुत कुछ सीखने,समझने और आंतरिक लोकतंत्र में अपनी महती भूमिका तय करने का वक्त आया है। देशभर में लगभग 9 हजार डेलीगेट्स 17 अक्टूबर को प्रदेश मुख्यालयों पर अपने अपने वोट का प्रयोग करेंगे, जिसमें कई पहली बार भी डेलीगेट्स बने हैं। उन्होंने कहा कि मल्लिका अर्जुन खड़गे का एक कार्यकर्ता के रूप में लंबा राजनीतिक अनुभव रहा है, बेदाग रहे हैं, शांतचित्त स्वभाव के हैं और राज्यसभा में प्रतिपक्ष के नेता के रूप में महंगाई, बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था,कृषि काले कानून जैसे मुद्दों पर मुख्य होकर केन्द्र सरकार को कठघरे में खड़ा करने का काम किया है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



