आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। नेतरहाट विद्यालय की कार्यकारिणी समिति ने नेतरहाट आवासीय विद्यालय के वरीयतम शिक्षक डी प्रसाद पासवान को विद्यालय का नया प्राचार्य नियुक्त किया है। डी प्रसाद पासवान ने दिनांक सोमवार को अपराह्न में प्राचार्य पद का प्रभार ग्रहण किया। इस मौके पर कार्यकारिणी समिति के सभापति संतोष आंव, विद्यालय के वरीय शिक्षकों, प्रशिक्षकों सहित कार्यालय कर्मी, नोवा के कई गणमान्य सदस्य और लातेहार जिला प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित थे। डॉ प्रसाद पासवान राज्य स्तर के एक शिक्षाविद हैं। उन्होंने नेतरहाट आवासीय आवासीय विद्यालय में वर्ष 1997 से अब तक अर्थशात्र विषय के विद्वान शिक्षक के रूप में अपनी उत्कृष्ट और अनवरत सेवा प्रदान की है। डॉ पासवान की शैक्षिक योग्यता और शिक्षा जगत में उनके उल्लेखनीय योगदान के फलस्वरूप वर्ष 2016 से 2019 की अवधि के लिए झारखंड अधिविद्य परिषद के सदस्य के रूप में उन्हें मनोनीत किया गया। वहीं मई 2023 से अगले तीन वर्षों के लिए उन्हें झारखंड अधिविद्य परिषद का सदस्य मनोनीत किया गया है। डॉ पासवान ने अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर की उपाधि मगध विश्वविद्यालय से वर्ष 1988 में प्राप्त की। इसके अतिरिक्त उन्होंने बी.एड., एम.एड. एवं डॉक्टरेट की भी उपाधियां हासिल की। डॉ पासवान ने बी. एल. एल. बी. और पत्रकारिता में भी उपाधियां हासिल की है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



