किशनगंज। किशनगंज से सटे पश्चिम बंगाल के मनोरा एनएच 27 पर यात्रियों से भरी बस पलटी गई। इस हादसे में दो यात्रियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। वहीं बस में सवार चार बांग्लादेशी लोगों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। घटना किशनगंज से मात्र तीन किलोमीटर की दूरी मनोरा डांगी के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 की है। बताया जा रहा है की राज्य सरकार परिवहन विभाग की बस कोलकाता से सिलीगुड़ी जा रही थी। इसी दौरान यह हादसा हो गया। वहीं बस में सवार एक यात्री ने बताया…
Author: admin
नवादा। कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार के संग्रहालय निदेशालय के तत्वावधान में नारदः संग्रहालय नवादा में शनिवार से अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस सप्ताह का शुभारंभ हुआ। जो 25 मई तक आयोजित है। उपस्थित लोगों ने विरासत को बचाने का भी संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व सिविल सर्जन डॉ विमल कुमार सिंह डॉक्टर आर पी साहू, शिक्षाविद , प्रो बच्चन पांडे , वीणा मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।साथ में कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व प्रधानाचार्य प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय इंद्रदेव प्रसाद एवं शिवकुमार प्रसाद थे। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी श्रवण कुमार बरनवाल ने अपनी…
रांची। सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि महिलाओं को किसी ने समझा वह हैं नरेंद्र मोदी। नरेंद्र मोदी जो भी कार्य करते हैं, वह महिलाओं को केंद्र बिंदु में रखकर कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी की ही देन है कि आज महिला गांव के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। देश की महिलाओं को 33 परसेंट आरक्षण देकर सशक्त करने का काम किया है, ताकि महिलाएं राजनीति में अपनी भागीदारी निभा सकें।
अररिया। अररिया जिला प्रशासन की ओर से शनिवार को जमीन संबंधित विवादों के मामले के निबटारे को लेकर जिले के विभिन्न थानों में जनता दरबार का आयोजन शनिवार को किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न थानों में जमीनी विवादों को लेकर दोनों पक्षों को बुलाकर जमीन संबंधित कागजातों के अवलोकन उपरांत आपसी सहमति के बाद दर्जनों मामलों का निबटारा किया गया। मौके पर संबंधित थाना के थानाध्यक्ष,पुलिस अधिकारी के साथ अंचल कार्यालय से सीओ, सीआई और कर्मचारी उपलब्ध थे। जिले में प्रत्येक माह के तीसरे शनिवार को सभी थाना में जमीन विवाद के निबटारे के लिए जनता दरबार का आयोजन…
बिहारशरीफ: नालंदा में पुलिस का अमानवीय चेहरा अपने शिखर पर पहुंच गया है। कानून व्यवस्था को संवारने की बात कहने वाली पुलिस अपने जूतों से कानून को रौंद रहे हैं। लगातार नालंदा में सामने आ रही पुलिस की दमनकारी मानसिकता अब चिंता का विषय बनता जा रहा है। प्रकरण में नालंदा के पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने बयान में कहा है कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। बीच सड़क पर पुलिस की मनमानी से पुलिस का जवान एक युवक को बेरहमी से पिटते हुए युवक को गले का गमछा पकड़कर पहले लात-घूसे मारता है। इसके बाद, उसे…
पटना। बिहार के खगड़िया में शनिवार को रील बनाने के चक्कर में छह युवक-युवतियां डूब गए, जिसमें चार अभी तक लापता हैं। बाल-बाल बचे एक युवक और एक युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना अगुवानी गंगा घाट की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम गंगा में डूबे चारों लड़कों को तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक कुछ लड़के-लड़कियां अगुवानी घाट पर रील बनाने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान पांच युवक और एक युवती गंगा में डूब गए। एक युवक और एक युवती तो किसी तरह…
लोहरदगा। जिले में लोकसभा चुनाव का मतदान सफलतापूर्वक संपन्न होने के उपलक्ष्य में शनिवार को जिला परिषद कार्यालय स्थित सभाकक्ष में पदाधिकारियों और कर्मियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले में सभी कोषांगों में बेहतर कार्य करने वाले 103 पदाधिकारियों-कर्मियों सम्मानित किया गया। मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव देश के सबसे कठिन चुनावों में से एक है, जिसमें कई स्तर पर तैयारियां करनी पड़ती हैं। जिला में सुरक्षा से लेकर मतदान केंद्रों में व्यवस्था, मतदान दिवस की तैयारी समेत कई महत्वपूर्ण गतिविधियां शामिल थीं। इस…
गिरिडीह। जिले के गावां थाना क्षेत्र के परसौनी में अवैध माइका खनन के दौरान चाल धंसने से दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि एक महिला घायल हो गई। मृतकों की पहचान बिहार के गोविंदपुर थाना क्षेत्र निवासी फुलवा देवी और गावां थाना क्षेत्र के बिरने निवासी टुनी देवी के रूप में हुई है। घायल महिला परसौनी निवासी गीता देवी है। माइका तस्करों ने मामले को दबाने का भरपूर प्रयास किया लेकिन पुलिस के संदेह के कारण मामला सामने आ गया। बताया गया कि शुक्रवार की रात दोनों मृत महिलाओं के शव को माइका तस्कर बाइक से लेकर भाग रहे…
खूंटी। विश्व हिंदू परिषद की तोरपा प्रखंड समिति के तत्वावधान में तोरपा मेन रोड स्थित बजरंग बली मंदिर प्रांगण में शनिवार को सीता नवमी महोत्सव का आयोजन किया गया। मौके पर पंडित कृष्णा पाढ़ी ने विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराये। आरती के बाद खीर प्रसाद का वितरण किया गया। अपराह्न दो बजे से प्रयागराज उत्तर प्रदेश से पधारे पंडितों ने सुंदरकांड का सामूहिक पाठ किया। महावीर मंदिर पुजारी हेमचंद्र झा ने संध्या आरती के बाद सीता पाठ कर कार्यक्रम का समापन किया। शाम को भंडारे में भक्तों ने खिचड़ी महाप्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मातृशक्ति संयोजिका…
-राम रहीम को साल में तीन बार पेरोल, बापू को एक बार भी नहीं, यह कौन सा कानून? रांची। भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और रांची लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी धर्मेंद्र तिवारी ने राजस्थान और केंद्र सरकार से मांग की है कि आध्यात्मिक संत आसाराम बापू को पेरोल पर रिहा किया जाये। कहा कि सनातन की बात करने और वोट बटोरने वाली भारतीय जनता पार्टी आसाराम को क्यों नहीं पेरोल देती। राजस्थान और केंद्र सरकार को जब बापू से काम था, तब तो उनकी आरती उतारी। जब काम निकल गया, तो दुष्कर्म के झूठे आरोप में उन्हें जेल में…
खूंटी। ओल्ड एज होम खूंटी में शनिवार को बुजुर्गों के लिए छह दिवसीय कैंपेन के तहत डीएलएसए के जरिए स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर सह विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। सदर अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सों की टीम ने ओल्ड एज होम के 26 वृद्धों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें दवा के साथ ही चिकित्सीय परामर्श दिये। डीएलएसए की सचिव राजश्री अपर्णा कुजूर के मुताबिक, वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के बीच फलों और मिठाइयों का भी वितरण किया गया। उनके खान-पान एवं रहन-सहन के बारे में जानकारियां भी दी गई। साथ ही निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे…