Author: admin

लखनऊ। लखनऊ लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन के अंतिम घंटों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के लोकसभा प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में ताकत झोंक दी। प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने अपने पक्ष में लखनऊ के मतदाताओं को मतदान करने की बार-बार अपील की है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह ने अवध चौराहे के निकट शिव शांति धाम आश्रम में पहुंचकर वहां पूज्य संत से मुलाकात की। सिंधी समाज से जुड़े आश्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित भक्तों के बीच राजनाथ सिंह ने समय दिया…

Read More

धनबाद। बिहार के गया से कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री अवधेश सिंह शनिवार को धनबाद लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के समर्थन में प्रचार करने धनबाद पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि धनबाद लोकसभा सीट पर एक तरफ जहां मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ने वाले जाने-माने मजदूर नेता स्वर्गीय राजेन्द्र सिंह की पुत्रवधू हैं, वहीं दूसरी ओर मजदूरों का शोषण करने वाला एक नेता है। अवधेश ने केंद्र सरकार पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पिछले दस वर्षों में जितने मजदूरों का पलायन हुआ है उतना विगत 60 वर्षों में नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने…

Read More

धनबाद। धनबाद सिविल कोर्ट अब पूरी तरह से वातानुकूलित और आधुनिक सुविधाओं से लैस हो गया है। धनबाद के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा ने शनिवार को इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में धनबाद से ही यहाँ के अधिवक्ता झारखंड उच्च न्यायालय में अपने मुकदमे में बहस कर सकेंगे और केस भी फाइल कर सकेंगे। इसको लेकर व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि खूंटी, रामगढ़ के बाद धनबाद में भी सोलर पैनल के जरिए पूरे कोर्ट की विद्युत आपूर्ति की जा रही है। वहीं ऊर्जा मंत्रालय के द्वारा 500 केवीए…

Read More

-दरियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने टीम पहुंची अहमदाबाद। राज्य सरकार के शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव के आदेश से गुजरात के सभी मदरसों का सर्वे शुरू किया गया है। इस दौरान शनिवार को दरियापुर के सुलतान के मोहल्ला स्थित सुल्तान सैयद मस्जिद में सर्वे कर रही टीम पर भीड़ ने हमला किया गया। करीब 10 लोगों की भीड़ ने टीम में शामिल बापूनगर के स्मृति स्कूल विद्यालय के शिक्षक संदीप पाटिल पर हमला किया। बताया गया कि शिक्षक सर्वे के बाद यहां का फोटो लेने की कोशिश कर रहा था, जिस पर 10 से अधिक लोगों ने हमला किया।…

Read More

-सांसद संजय सेठ ने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया रांची। सांसद संजय सेठ ने शनिवार को गोंदा मंडल, कांटाटोली के विभिन्न क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। दादुर बगान चौक में महिला सम्मेलन कार्यक्रम में कहा कि आज देश विकसित भारत की श्रेणी में खड़ा है। आज का भारत आत्मनिर्भर भारत है। आज का भारत हाथ फैलाने वाला भारत नहीं, बल्कि दूसरों को देने वाला भारत है। भारत खुद हथियार का निर्माण कर रहा है। यही नहीं, अब दूसरे देश भी हमसे हथियार खरीद रहे हैं। लड़ाकू विमान तेजस हम खुद अपने देश में बना रहे हैं और दूसरे देश आज…

Read More

नई दिल्ली। निजी क्षेत्र के आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के साथ आईडीएफसी लिमिटेड की विलय प्रक्रिया एक कदम और आगे बढ़ी है। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के शेयरधारकों ने आईडीएफसी लिमिटेड के साथ बैंक के मर्जर को अपनी मंजूरी दे दी है। बैंक ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की चेन्नई पीठ ने 17 मई को बुलाई बैठक में शेयर होल्डर्स ने एकीकरण को बहुमत के साथ अपनी मंजूरी दी है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने पहले ही नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) दे दिया था, जबकि दोनों के बोर्ड इस मर्जर को पहले…

Read More

रांची। डोडा तस्करी करने जा रहे पांच तस्करों को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने शनिवार को यह कार्रवाई की। सूचना के बाद कोतवाली डीएसपी ने सुखदेवनगर थाना पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्करों ने पुलिस को बताया कि उसके अन्य साथी खूंटी से डोडा लेकर जा रहे हैं, जिसके बाद पुलिस ने बुंडू टोल प्लाजा के पास तीन तस्कर को पकड़ा। उसके पास से एक कार में सात क्विंटल डोडा बरामद किया गया।

Read More

नई दिल्ली। आईसीआईसीआई बैंक के पूर्व चेयरमैन नारायणन वाघुल का 88 साल की उम्र में शनिवार को निधन हो गया। वाघुल पिछले कुछ समय से वेंटिलेटर पर थे। वाघुल को वाणिज्य और व्यापार के क्षेत्र में योगदान के लिए वर्ष 2010 में पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था। उनके परिवार ने एक बयान में कहा, “अत्यंत दुख के साथ हम यह जानकारी दे रहे हैं कि पद्म भूषण नारायणन वाघुल का आज दोपहर चेन्नई के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया।” वाघुल चेन्नई के अपोलो अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटी और एक बेटा…

Read More

– ओयो ने आईपीओ लाने के लिए डीआरएचपी वापसी का किया आवेदन नई दिल्ली। सॉफ्टबैंक समूह समर्थित बजट आतिथ्य श्रृंखला ओयो अपने बहुप्रतिक्षित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की तैयारी कर रहा है। निवेशक लंबे समय से ओयो के आईपीओ का इंतजार कर रहे हैं। सूत्रों ने शनिवार को बताया कि कंपनी ने बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं बाजार विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास आईपीओ के लिए दाखिल अपना मौजूदा ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) वापस लेने का आवेदन किया है। वह आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने बताया कि वह बॉन्ड जारी करने के बाद फिर…

Read More

पलामू,। प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के 15 लाख के इनामी नीतेश यादव के दस्ते में शामिल शातिर नक्सली कामेश्वर यादव उर्फ धनराश यादव उर्फ धनराज यादव को छतरपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके घर आने की सूचना पर जिले के पांडू थाना क्षेत्र के खैरा मंगरदाह में छापामारी कर उसे गिरफ्त में लिया गया। माओवादी कामेश्वर 23 अगस्त 2023 को महुदंड से काला पहाड़ के बीच बन रही पक्की सड़क में लगे मुंशी एवं मजदूरों के साथ मारपीट की थी व निर्माण में लगे सात से आठ वाहनों को जला दिया था। यह घटना छतरपुर थाना क्षेत्र में…

Read More

-आलमगीर आलम के बांग्लादेश कनेक्शन की भी जांच हो -मंत्री के भाई ने बांग्लादेश में अरबों का कारोबार फैलाया है आजाद सिपाही संवाददाता रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने शनिवार को झारखंड में पॉलिटिकल जिहाद को लेकर चिंता जतायी। मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्य में पिछले साढ़े चार साल से लव जिहाद और लैंड जिहाद का खतरा तो बढ़ा ही है, पॉलिटिकल जिहाद भी बड़ा खतरा बन रहा है। उन्होंने अपने स्तर से मिली सूचनाओं का हवाला देते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के पिछले कुछ वर्षों में 206 पॉलिटिकल जिहाद के केस…

Read More