खूंटी। कर्रा प्रखंड के कठसेमला गांव के लोगों को अब बिजली के लिए अधिक दिन इंतजार करना नहीं पड़ेगा। गांव में 15 दिनों में बिजली आ जायेगी। इस बात का आश्वासन शनिवार को तोरपा के विधायक कोचे मुंडा ने ग्रामीणों को दिया। विधायक कठसेमला गांव के ग्रामीणों की शिकायत पर वहां पहुंचे थे। मौके पर उन्होंने विद्युत विभाग के सहायक अभियंता शैलेश कश्यप को भी गांव बुलाया था। सहायक विद्युत अभियंता ने कहा कि ग्रामीणों का सहयोग मिला तो 15 दिनों में गांव में बिजली जलने लगेगी। उन्होंने बताया कि बिजली के खंभे गाड़ने का कुछ ग्रामीणों द्वारा विरोध किये…
Author: admin
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा को जन्मदिन पर आज दोनों को बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स में लिखा है, ”जगदीप धनखड़ हमेशा नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में काम करते हैं। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।” प्रधानमंत्री ने लिखा है, ”जगदीप धनखड़ को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। समृद्ध कानूनी अनुभव के कारण उन्हें हमारे संविधान की गहरी समझ है और उन्हें सार्वजनिक सेवा के प्रति महान प्रतिबद्धता का आशीर्वाद मिला है।” प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार करेंगे। भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आज के चुनावी दौरे का कार्यक्रम एक्स हैंडल पर साझा किया है। नड्डा इस आम चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के 400 पार के लक्ष्य की पूर्ति के लिए धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार नड्डा आज सबसे पहले कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करेंगे। वह पूर्वाह्न 11ः20 बजे नूरपुर रेहन के स्पोर्ट्स ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह इसी लोकसभा क्षेत्र के चंबा जिले में प्रचार…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता, केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार करेंगे। भाजपा ने वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आज के चुनावी दौरे का कार्यक्रम एक्स हैंडल पर साझा किया है। शाह इस आम चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के 400 पार के लक्ष्य की पूर्ति के लिए धुआंधार प्रचार कर रात-दिन एक कर रहे हैं। भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार शाह आज सबसे पहले झांसी लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करेंगे। वो पूर्वाह्न 11ः30 बजे तुआन मंदिर ग्राउंड (ललितपुर) में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां से…
नूंह (हरियाणा)। नूंह में एक बस में आग में आग लगने से कम से कम आठ श्रद्धालुओं के हताहत होने की आशंका है। जिला प्रशासन का कहना है कि इस हादसे में झुलसे लोगों की संख्या लगभग 30 से 40 हो सकती है। जिला प्रशासन ने हताहतों की संख्या की पुष्टि नहीं की है। झुलसे यात्रियों को गुरुग्राम भेजा रहा है। जिला प्रशासन ने ऑन कॉल ड्यूटी सभी डॉक्टरों विशेषकर सर्जनों को तुरंत दुर्घटनास्थल पहुंचना होगा। यह हादसा देररात का बताया जा रहा है।
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता और सबसे बड़े स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज हरियाणा और उत्तर पूर्वी दिल्ली में चुनाव प्रचार करेंगे। वो आज सबसे पहले अंबाला में जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आज के चुनावी कार्यक्रम को एक्स हैंडल पर साझा किया है। प्रधानमंत्री मोदी इस बार के आम चुनाव में अपने 400 पार के संकल्प की सिद्धि के लिए देश में धुआंधार प्रचार कर मतदाताओं से आशीर्वाद ले रहे हैं। भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी आज दोपहर पौने तीन बजे हरियाणा के अंबाला, शाम पौने…
अमेठी। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में आगामी 20 मई को मतदान होगा। जिसके लिए आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। शाम 5 बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के पक्ष में रोड शो करने के लिए गृह मंत्री अमित शाह दोपहर बाद अमेठी पहुंचेंगे। गृहमंत्री अमित शाह दोपहर बाद 2 बजकर 45 मिनट पर अमेठी कस्बे में पहुंचेंगे जहां पर वह कस्बा स्थित रामलीला मैदान से अपना रोड शो प्रारंभ करेंगे। बताया जा रहा है इस रोड शो में 50 हजार की संख्या में लोग मौजूद…
लखनऊ। फैजाबाद संसदीय सीट पर अब तक 17 संसदीय चुनाव हो चुके हैं। पिछले 62 वर्षों में कुल मतदान में 50 फीसदी के जादुई आंकड़े को महज दो प्रत्याशी ही छू पाए हैं। 1977 के चुनाव के बाद कोई भी प्रत्याशी इस आंकड़ें को छू नहीं पाया। पहले चार चुनाव में 50 फीसदी 1952 और 1957 के चुनाव में फैजाबाद सीट से दो सांसद चुने जाते थे। इन चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की। 1962 फैजाबाद सीट से एक सांसद चुना गया। इस चुनाव में कांग्रेस के बृजवासी लाल ने जीत दर्ज की। कांग्रेस प्रत्याशी को 75,939 (40.14 प्रतिशत)…
रांची। समन की अवहेलना मामले में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ इडी की शिकायतवाद पर सीजेएम कोर्ट ने संज्ञान लिये जाने के बाद शनिवार को हेमंत सोरेन की उपस्थिति चौथी बार सीजेएम कोर्ट में नहीं हुई। मामले में हेमंत सोरेन की ओर से सीजेएम कोर्ट के समान आदेश को चुनौती दी गयी है। हाइकोर्ट में यह मामला अभी लंबित है। बता दें कि इस संबंध में इडी की ओर से शिकायतवाद संख्या 3952-2024 सीजेएम कोर्ट में दाखिल किया गया है। शिकायतवाद में शिकायतकर्ता इडी की ओर से बताया गया है कि हेमंत को इडी ने जमीन घोटाला मामला में…
लखनऊ। फैजाबाद संसदीय सीट के चुनाव पर शुरू से ही देशभर के नजरें टिकी रहती है। राम मंदिर आंदोलन के बाद तो फैजाबाद देश की हॉट सीटों में शुमार हो गया। फैजाबाद संसदीय सीट से कांग्रेस, भाजपा, सपा, बसपा और सीपीआई को प्रतिनिधित्व का अवसर दिया है। हालांकि इस सीट पर अब तक कोई जीत की हैट्रिक नहीं लगा सका है। उल्लेखनीय है कि 2024 के आम चुनाव में भाजपा उम्मीदवार वर्तमान सांसद लल्लू सिंह इस चुनाव में जीतते हैं तो जीत की उनकी हैट्रिक बन जाएगी। दो बार जीते कांग्रेस के रामकृष्ण सिन्हा 1967 और 1971 के आम चुनाव…
रांची। झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से सात जून तक यानी कुल 20 दिनों का ग्रीष्मावकाश है। हालांकि, इस दौरान 12 दिन सिर्फ महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई की जायेगी। समर वेकेशन के दौरान तीन फेज में हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। हाई कोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक, वेकेशन कोर्ट में पहले सप्ताह 21 से 24 मई तक सिंगल बेंच और डबल बेंच बेहद जरूरी सिविल और क्रिमिनल मामलों की सुनवाई करेगी। इसके बाद दूसरे सप्ताह में यानी 28 से 31 मई तक सिंगल बेंच और डबल बेंच में बेहद जरूरी सिविल और क्रिमिनल मामलों की सुनवाई होगी। अंतिम…