रांची। सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने एक बार फिर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे पर हमला बोला है। पार्टी ने कहा है कि चुनाव आयोग को भेजा गया पत्र सांसद निशिकांत के हाथों में पहुंचना संयोग नहीं हो सकता। जब यह पत्र सांसद के पास है, तो चुनाव आयोग का राज्य के सीएम पर दिया गया तथाकथित मंतव्य भी इनके पास होगा? झामुमो ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मामले में संज्ञान लेने की अपील की है। सोशल मीडिया पर देर रात किये एक ट्वीट में झामुमो का कहना है कि संवैधानिक संस्थाओं का बिकना महज एक संयोग नहीं, लोकतंत्र की नींव…
Author: admin
रांची। राज्यपाल रमेश बैस ने प्रकृति पर्व ”करम पूजा” की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल ने कहा है कि भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक यह पर्व पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश देता है।
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में विदेशी अतिथि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना का औपचारिक स्वागत किया। इस दौरान मेहमान नेता को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर भी मौजदू रहे। औपचारिक स्वागत के बाद शेख हसीना ने कहा कि वह हमेशा भारत आकर कुछ अलग महसूस करती हैं। दोनों देशों के के बीच महत्वपूर्ण संबंध है और हमारा आपसी सहयोग जारी है। मुक्ति संग्राम में भारत की अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य ध्यान गरीबी उन्मूलन और अर्थव्यवस्था को विकसित करना है। मुझे लगता है…
रायपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज (मंगलवार) शाम 4ः00 बजे ट्रेन से रायपुर पहुंचेंगे। वो राजधानी में छह दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। संघ की 07, 08 और 9 सितंबर को अखिल भारतीय निर्णायक टोली और 10, 11 और 12 सितंबर को अखिल भारतीय समन्वयक बैठक आहूत की गई है। निर्णायक टोली की बैठक में केवल 12 पदाधिकारी शामिल होंगे। यह पदाधिकारी 10 सितंबर से आहूत तीन दिवसीय बैठक के आयोजन के संबंध में चिंतन-मनन करेंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय समन्वय बैठक छत्तीसगढ़ में पहली बार होने जा रही है। यह बैठक 10,11 ,12 सितंबर…
रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपनी चार दिवसीय यात्रा पर 9 सितंबर को छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। नड्डा रायपुर में चार दिन तक प्रवास करेंगे। नड्डा 9 को एक रोड शो करने के बाद 10 से 12 तक संघ की बैठक में शामिल होंगे। राज्य में पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बदलने के बाद पहली बार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 9 सितंबर को छत्तीसगढ़ आ रहे है। रायपुर में भाजपा का उस दिन एक बड़ा रोड शो है। इसमें भाजपा के हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने की उम्मीद है। इस रोड…
लखनऊ । दिल्ली सरकार की आबकारी नीति के कथित घोटाले की जांच में अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने लखनऊ, दिल्ली सहित करीब 30 स्थानों पर छापेमारी की है। सूत्रों की माने तो ईडी की टीम ने लखनऊ के विभूतिखंड में मनीष सिसोदिया के करीबी मनोज राय के यहां छापेमारी की कार्रवाई की है। इसके अलावा ईडी ने दिल्ली, हरियाणा के ग्रुरुग्राम, चंडीगढ़, मुंबई, हैदराबाद और मुम्बई में छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है। ऐसी जानकारी मिली है कि आज की यह कार्रवाई सिर्फ उन व्यक्तियों के यहां पर हो रही है, जिनके नाम सीबीआई की प्राथिमिकी में…
कहा आपके सामने जो खड़ा है वह शिबू सोरेन का बेटा है, आंदोलनकारी का बेटा है, किसी से डरनेवाला नहीं है: हेमंत सोरेन
रांची। निर्दलीय विधायक सरयू राय ने बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को सदन में प्रस्ताव लाने का अधिकार है। जब यह सरकार बनी थी, तो हम और कई लोगों ने सरकार के प्रति विश्वास जताया था। उम्मीद की थी कि सरकार जिम्मेदारी के साथ काम करेगी। अधिकारी जवाबदेह होंगे। लेकिन आज देखने में जो आ रहा है, वह चिंतनीय है। सत्र के दौरान पिछले दिनों विधायकों के प्रश्नों का जो जवाब आया, उसमें से अधिकांश उत्तर सही नहीं थे। मैंने जितने भी सवाल किये, उन सवालों के जवाब गलत थे। मैंने सभाध्यक्ष को लिखा। उनके कहने पर समिति को भेजा…
रांची। आज पूरा राज्य आज के विशेष सत्र को देख-सुन रहा है। लोगों के मन में सवाल भी है कि आज का यह सत्र क्यों बुलाया गया है। हमें सूचना दी गयी है कि सत्र में सरकार विश्वास मत हासिल करेगी। एक बहुमत वाली सरकार को अचानक विश्वास मत प्राप्त करना किसी प्रक्रिया के तहत है नहीं। विपक्ष ने कभी भी उनसे नहीं कहा कि आप विश्वासमत प्राप्त करें। मुझे लग रहा है कि इन्होंने अपने लोगों का विश्वास प्राप्त करने के लिए आज का दिन निर्धारित किया है। सदस्यों की संख्या से तो दिखता है कि संख्या बल उनके…
रांची। विधानसभा में बोलते हुए माले विधायक विनोद सिंह ने कहा कि भाजपा झारखंड में कैसे लोकतंत्र का हनन करना चाहती है, यह बार-बार देखने को मिल रहा है। कभी निर्वाचन आयोग के नाम पर तो कभी राज्यपाल के नाम पर डराने की कोशिश की जा रही है। सूत्रों के हवाले से खबरें आती हैं कि मुख्यमंत्री को अयोग्य ठहरा दिया गया है। यह कितनी विडंबना है कि बहुमत की चुनी हुई सरकार को अपने अधिकार की रक्षा के लिए अपनी एकता को प्रदर्शित करने के लिए दूसरे प्रदेशों में भाग कर जाना पड़ता है।
रांची। विश्वास मत के प्रस्ताव पर बोलते हुए प्रदीप यादव ने कहा कि भाजपा की पुरानी आदत रही है स्थिर सरकार को तोड़ने और गिराने की। उन्होंने कहा कि 2014 में झारखंड विकास मोर्चा के आठ विधायक जीत कर आये थे। सदन में बाबूलाल मरांडी उपस्थित हैं। वह अच्छी तरह जानते हैं कि कैसे भाजपावालों ने छह विधायकों को खरीद लिया। बाबूलाल ने खुद बयान दिया था कि भाजपा ने पैसे देकर विधायकों को खरीद लिया। प्रदीप यादव ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या बार-बार करती रही है। इतिहास गवाह है कि कैसे एक चुनी हुई सरकार को मध्यप्रदेश…