भाजपा के गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा है कि पूजा सिंघल ने इडी के अधिकारियों के सामने राज्य सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों का जो खुलासा किया है वह गैंग्स ऑफ वासेपुर को भी मात दे रहा है। यह गिरोह दलालों के साथ मिलकर राज्य को खोखला कर रहा है। दुबे ने लिखा है कि गिरोह के एक-एक अधिकारी के पास 500 से 2000 करोड़ की संपत्ति है। एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा कि जेएमएम का कुनबा भी जल्द रिमांड पर होगा। फिर उन्होंने कहा कि सस्पेंड करने से मुखिया की कुर्सी नहीं बचने…
Author: admin
धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर पिछले चार दिनों से माता पिता संग अनशन पर बैठी युवती ने पहले खंभे पर सिर मारा और बाद में हाथ की नस काट ली, जिससे खून बहने लगा। पुलिस तत्काल एंबुलेंस से उसे हॉस्पिटल लेकर चली गई। मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पुलिस बल अनशनकारियों को वहां से अस्पताल ले जाने का प्रयास कर रही थी, तब यह घटना घटी। भाजपा विधायक ढुल्लू पर गंभीर आरोप लगाते हुए अशोक महतो, कुंती देवी और उसकी बेटी रणधीर वर्मा चौक पर अनशन पर बैठे हुए थे। राम राज मंदिर के सामने एक भूखंड को लेकर दोनों…
भाजपा विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि चर्चा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भ्रष्टाचार से उत्पन्न संकट से कुछ दिनों तक जीवन दान दिलाने की कानूनी सहायता के बदले एक बाहरी नामी व्यक्ति को राज्य सभा सीट की मांग कर दी है।
एशिया कप के लिए घोषित भारतीय पुरुष हॉकी टीम में झारखंड के पंकज कुमार रजक को जगह मिली है। हॉकी इंडिया ने सोमवार को 23 मई से एक जून 2022 तक इंडोनेशिया के जकार्ता में होने वाले आगामी हीरो पुरुष एशिया कप के लिए 20 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम का घोषणा की है। हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने बताया कि इस टीम में झारखंड के हजारीबाग निवासी पंकज कुमार रजक को भी चयनित किया गया है। पंकज रजक गोलकीपर भी हैं और वर्तमान समय में भारतीय सीनियर ए टीम के राष्ट्रीय कैंप में हैं। हजारीबाग निवासी पंकज…
आईएएस पूजा सिंघल पर इडी का शिकंजा कसता जा रहा है। उनके पति अभिषेक झा के पल्स हॉस्पिटल के निर्माण में भी वित्तीय अनियमितता की बात सामने आ रही है। ईडी के अधिकारियों ने पल्स अस्पताल के निर्माण और चिकित्सा उपकरणों की खरीद में हुए खर्च का आकलन साल 2020 के हिसाब से किया है। अस्पताल के निर्माण और उपकरणों की खरीद में न्यूनतम खर्च का आकलन 110 करोड़ के आसपास है। वहीं, इस अस्पताल के निर्माण के लिए लोन केवल 23 करोड़ रुपये का है। ऐसे में ईडी पड़ताल में जुटी है कि 87 करोड़ की शेष राशि कहां…
पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के खिलाफ दायर दल बदल मामले में अब सिर्फ संवैधानिक बिंदुओं पर सुनवाई होगी। झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो के कोर्ट में सोमवार को 10वीं अनुसूची के तहत बाबूलाल मरांडी के दल बदल मामले पर सुनवाई हुई। इसमें स्पीकर ने मामले में आयी प्रारंभिक आपत्तियों को रिजेक्ट कर दिया और कहा कि अब सिर्फ इस मामले में मेरिट पर बहस होगी। माना जा रहा है कि मामला मेन ट्रैक पर आ चुका है। अब सिर्फ संवैधानिक बिंदुओं पर सुनवाई होगी। जल्द ही मामले में फैसला आ सकता है।…
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) झारखंड की उद्योग सचिव और आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) सुमन कुमार और उसके भाई पवन से शनिवार को पूछताछ कर रही है। अबतक की पूछताछ में सुमन कुमार ने स्वीकार किया है कि छापेमारी में बरामद नकदी उसकी है। हालांकि, इतनी नगद राशि कहां से आई, इसका जवाब वह नहीं दे पा रहा है। उसने यह भी स्वीकार किया है कि इस राशि की जानकारी इनकम टैक्स सहित किसी सरकारी एजेंसी को नहीं दी गई है। बताया गया है कि आईएएस पूजा सिंघल से पूछताछ के लिए ईडी समन भेज सकती है। ईडी…
लातेहार के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए महुआ वरदान साबित हो रहा है। ग्रामीण बिना कोई पूंजी लगाए ही बंपर आमदनी कर रहे हैं। आर्थिक लाभ होने से ग्रामीण काफी उत्साहित हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस वर्ष महुआ से लातेहार के ग्रामीणों को 50 करोड़ रुपये से भी अधिक आमदनी होगी। लातेहार में होता है सबसे अधिक महुआ का उत्पादन महुआ के उत्पादन करने वाले इलाके में लातेहार जिला सबसे पहला स्थान रखता है। बताया जाता है कि यहां महुआ के पेड़ की संख्या दो लाख से भी अधिक है। महुआ का सीजन आने…
धनबाद जेल में बंद कुख्यात अमन सिंह द्वारा डॉक्टरों को धमकी और रंगदारी मांगे जाने के मामले को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने गंभीरता से लिया है। आईएमए की जिला कमेटी ने 9 मई से पूरे धनबाद में निजी अस्पतालों में ओपीडी और इमरजेंसी सेवा अनिश्चित काल के लिए बंद करने की घोषणा कर दी है। इस संबंध में आईएमए के जिला सचिव डॉक्टर सुशील कुमार ने बताया कि आंदोलन पूरे राज्य में करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए प्रदेश कमेटी के पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक हुई है। उन्होंने कहा कि धनबाद में जो भी घटनाएं घटित हो…
राहुल गांधी से जु़ड़े मामले में झारखंड हाई कोर्ट में गुरुवार को होने वाली सुनवाई टल गई। यह मामला हाई कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत में सूचीबद्ध था लेकिन इसकी सुनवाई नहीं हो सकी। अब कोर्ट मामले की सुनवाई 16 जून को करेगी। तब तक इन्हें मिली राहत जारी रहेगी। पूर्व में अदालत ने राहुल गांधी के खिलाफ़ किसी भी तरह की पीड़क कार्रवाई पर रोक का आदेश दिया है। रांची सिविल कोर्ट ने जारी किया था समन जानकारी के अनुसार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को रांची सिविल कोर्ट ने समन जारी किया था,…
झारखंड में पिछले तीन दिनों से तपती गर्मी से राहत महसूस कर रहा है। भीषण गर्मी से जूझ रहे राज्य के कई हिस्सों में बारिश से मौसम सुहाना हो गया। पिछले तीन दिनों से अलग-अलग हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है और कई अन्य हिस्सों में भी बारिश का अनुमान है। राजधानी रांची में बुधवार को दोपहर में हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बादल के उमड़ने घुमड़ने के साथ ही लोगों में खुशी देखने को मिली। जब बारिश की बूंदे टपकनी शुरू हुई तो अनायास ही लोगों के चेहरे खिल गये। ठंडी हवा के…