Author: admin

अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने एचडीएफसी की डेड इंश्योरेंस पॉलिसी का पैसा वापस दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार साइबर अपराधी का नाम संदीप कुमार उर्फ संदीप सैनी बताया गया है। वह नई दिल्ली के कल्याण पुरी थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुरी का रहने वाला है। इसके पास से एक मोबाइल फोन और एक सिम कार्ड बरामद किया गया है। साइबर डीएसपी नेहा बाला ने रविवार को बताया कि रांची के रातू रोड निवासी ओम प्रकाश वर्मा ने शिकायत की थी कि साइबर अपराधियों ने एचडीएफसी की डेट इंश्योरेंस पॉलिसी का…

Read More

राज्यपाल रमेश बैस ने नेतरहाट के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन रविवार को नेतरहाट आवासीय विद्यालय का भ्रमण किया। विद्यालय प्रबंधन ने उनके सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया। इस दौरान राज्यपाल ने विद्यालय के प्रांगण में पौधरोपण किया। बाद में उन्होंने विद्यालय की लाइब्रेरी, लैबोरेट्री, क्लासरूम आदि का भी भ्रमण किया। विद्यालय के छात्रों ने अपने हाथों से बनाए राज्यपाल के चित्र को उन्हें भेंट किया। राज्यपाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनकी इच्छा थी कि नेतरहाट जाकर यहां की प्राकृतिक सौंदर्यता को देखें। उन्होंने कहा कि नेतरहाट वाकई काफी खूबसूरत जगह है। नेतरहाट के…

Read More

बुंडू थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले आजसू नेता राजकिशोर कुशवाहा पर अपराधियों ने फायरिंग की। इससे आजसू नेता घायल हो गए। राजकिशोर कुशवाहा जय हो सेवा संस्था के संस्थापक और रांची जिला आजसू पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष भी है। इसके अलावा ठेकेदारी का भी काम करते थे। बताया जा रहा है कि राजकिशोर कुशवाहा के हाथ में गोली लगी है। इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही बुंडू एसडीपीओ अजय कुमार सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच की। पुलिस ने घटनास्थल से 7.65 एमएम…

Read More

झारखंड में अब अन्य उत्पादों की तरह तम्बाकू की भी बिना लाइसेंस के बिक्री की जा सकेगी। राज्य सरकार ने एक अप्रैल से वेंडर लाइसेंसिंग की अनिवार्यता को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सहमति के बाद इस संबंध में नगर विकास सचिव विनय कुमार चौबे के हस्ताक्षर से आदेश जारी कर दिया गया है। इसकी जानकारी सभी कैबिनेट मंत्री, शहरी स्थानीय नगर निकाय के नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त, कार्यपालक पदाधिकारी, विशेष कार्यपालक पदाधिकारी को दी गयी है। सरकार ने झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 में दी गई शक्तियों का उपयोग करते हुए जनहित में…

Read More

योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनको पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। 49 वर्षीय आदित्यनाथ ने पांच साल की सरकार चलाने के बाद पुन: प्रचंड बहुमत हासिल कर इतिहास रच दिया है। योगी के शपथ ग्रहण के करीब 70 हजार लोग साक्षी बने। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी के बाद उप मुख्यमंत्री के…

Read More

सहारा इंडिया के जोनल चीफ सतीश चंद्र सिंह बुधवार को बिशुनपुर पहुंचे। मौके पर सहारा इंडिया परिवार बिशुनपुर ब्रांच के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने बिशुनपुर ब्रांच के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बिशुनपुर परिक्षेत्र में ब्रांच खुलने के कारण इस क्षेत्र के सम्मानित जमा कर्ताओं को सहारा इंडिया में पैसा जमा करने और सहारा इंडिया से पैसा निकालने में बहुत ही आसानी हो रही होगी । उन्होंने कहा कि सहारा इंडिया को लेकर जो भय भ्रांति सोशल मीडिया के माध्यम से फैलाई जा रही है, जिससे बिल्कुल भी परेशान होने की आवश्यकता नहीं है…

Read More

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में खतियान के आधार पर नियोजन नीति नहीं बनायी जा सकती है,ऐसा करने पर कोर्ट तुरंत खारिज कर देगा। उन्होंने कहा कि वे जानते हैं कि स्थानीय नीति कैसे बनानी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही स्थानीय नीति की घोषणा कर दी जाएगी। हेमंत सोरेन बुधवार को विधानसभा में अनुदान मांग पर चर्चा के बाद सरकार की ओर से जवाब दे रहे थे। सोरेन ने कहा कि वर्ष 1985 को आधार वर्ष मान कर स्थानीय नीति बनाने वाले भाजपा नेता आज 1932 की खतियान की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि…

Read More

झारखंड विधानसभा स्थित कक्ष में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बुधवार को यूक्रेन से लौटे एमबीबीएस के विद्यार्थियों ने मुलाकात की। विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री को रूस और यूक्रेन के युद्ध के दौरान अपनी आपबीती से अवगत कराया। उन्होंने विकट और विपरीत हालातों के बीच वहां से अपनी सकुशल वापसी के लिए मुख्यमंत्री के पहल की सराहना की । विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री से कहा कि अभी जिस तरह के हालात यूक्रेन में है, वैसी स्थिति में वापस जाकर फिर से अपनी पढ़ाई पूरी करना काफी जटिल है। फिलहाल उनकी पढ़ाई पूरी तरह बाधित हो चुकी है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि…

Read More

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बुधवार को झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो की लिखित पुस्तक “विचारों के ग्यारह अध्याय” का विमोचन किया। झारखंड विधानसभा सभागार में आयोजित लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पुस्तक में झारखंड के अतीत और वर्तमान के इतिहास को समेटने का प्रयास किया गया है। लेखक के रूप में विधानसभा अध्यक्ष ने इस पुस्तक में जो विचार रखे हैं वह मील का पत्थर साबित होगा। यह यह पुस्तक आम जनमानस के लिए भी काफी उपयोगी सिद्ध होगी। पुस्तक के हैं कई आयाम इस पुस्तक में कई आयामों पर लेखक के द्वारा प्रकाश डाला गया…

Read More

झारखंड में पूरवइया और पछुआ हवा के मिलन से मौसम का मिजाज बदलने लगा है। राजधानी रांची समेत सभी जिलों में तपती गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले 24 घंटे के दरम्यान राज्य का मौसम शुष्क रहा। रांची में बुधवार का तापमान अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस पलामू और सबसे कम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस गढ़वा का दर्ज किया गया है। रांची मौसम केंद्र के प्रभारी कार्यालय निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में कंक्रीट का जाल बिछ जाने…

Read More

कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग की अनुदान मांग पर चर्चा के दौरान बुधवार को सदन में मॉब लिंचिंग कानून का मुद्दा उठा। झामुमो विधायक सुदिव्य कुमार ने भाजपा नेताओं पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि आज विपक्ष रूपेश पांडेय मामले में दोषियों को सजा दिलाने की मांग करता है लेकिन राज्य सरकार द्वारा लाये गये मॉब लिंचिंग कानून का विरोध करने में भी पीछे नहीं रहता। भाजपा नेता नहीं चाहते हैं कि मॉब लिंचिंग के आरोपितों को कानून के तहत सजा मिले। झामुमो विधायक ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा बनाया गया मॉब…

Read More