प्रदेश भाजपा ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक लोबिन हेंब्रम और सीता सोरेन से संपर्क के आरोपों को खारिज किया है। सीता सोरेन और लोबिन हेंब्रम के भाजपा से संपर्क की बात सामने आयी है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने शुक्रवार को इसे खारिज करते हुए कहा कि अपनी झेंप छिपाने के लिए झामुमो बीच-बीच में यह सब शिगूफे छोड़ता रहता है। भाजपा का इन सब चीजों से कोई लेना देना नहीं है। झामुमो अपने विधायकों को समझाएं। उन्होंने कहा कि यह सब झूठ की नौटंकी है। सरकार अपनी विफलता छिपाने के लिए यह सब करवा रही…
Author: admin
भारत की सबसे बड़ी एकीकृत विद्युत उत्पादन कंपनी एनटीपीसी ने वित्तीय वर्ष 2022 में शानदार प्रदर्शन किया है और पिछले साल की तुलना में 146 फीसदी वृद्धि दर्ज करते हुए अपने ग्रुप का अब तक का अधिकतम 360 बीयू दर्ज किया है। इस अवधि के दौरान एनटीपीसी ग्रुप ने एक ही दिन में अधिकतम 1215.68 एमयू (ग्रुप) और 1013.45 एमयू (एनटीपीसी) का अधिकतम उत्पादन दर्ज किया। कोयला आधारित प्लांट्स ने 88.8 फीसदी के उपलब्धता कारक के साथ 70.7 फीसदी का पीएलएफ का दर्ज किया। स्टैण्डअलोन आधार पर, एनटीपीसी ने वित्तीय वर्ष में 299 बीयू का उत्पादन किया। इस दृष्टि से…
प्रादेशिक राजधानी के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर जल्द ही उड़ानों की संख्या में बढ़ोतरी हो जाएगी। स्थानीय हवाई अड्डा प्रशासन उड़ानों की संख्या 28 से बढ़ाकर अब 32 करने जा रहा है। गुरुवार को इस संबंध में बिरसा मुंडा हवाई अड्डा के निदेशक विनोद शर्मा ने बताया कि सर्दी में उड़ानों की संख्या 28 ही सूचीबद्ध की गयी थी, लेकिन 24-25 उड़ानों का ही संचालन हुआ। इनके माध्यम से चार से साढ़े चार हजार यात्रियों ने यात्रा की। उन्होंने बताया कि उड़ानों का संचालन शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन मौसम के अनुसार किया जाता है। विनोद शर्मा ने बताया कि भारतीय…
रांची के खेलगांव स्थित गणपत राय इंडोर स्टेडियम में झारखंड राज्य अंडर-17 सब जूनियर एवं फेडरेशन कप सीनियर पुरुष फ्रीस्टाइल, ग्रीको रोमन स्टाइल और महिला फ्रीस्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता के लिए टीम चयन ट्रायल 9 अप्रैल को होगा। ट्रायल सुबह 10 बजे से होगा।झारखंड राज्य कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार ने गुरुवार को बताया कि इस प्रतियोगिता में सब जूनियर के लिए उम्र सीमा तय है। 2005, 2006 एवं 2007 के जन्म तिथि वाले खिलाड़ियों को मेडिकल सर्टिफिकेट, पैरेंटल सर्टिफिकेट की आवश्यकता होगी। फेडरेशन कप में 20 साल एवं इससे ऊपर के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। इसके लिए 2004,…
आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में चल रही 12वीं राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता में झारखंड के शानदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। गुरुवार की सुबह खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में झारखंड टीम ने उत्तर प्रदेश को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। दीपिका सोरेंग (13वें मिनट), रजनी केरकेट्टा (18वें मिनट), प्रमोदिनी लकड़ा (54वें मिनट) और एलिन डुंगडुंग (60वें मिनट) ने गोल किए। झारखंड का सेमीफाइनल में मैच महाराष्ट्र की टीम के साथ हो सकता है। एक दशक से लगातार सेमीफानल में पहुंच रही टीम राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता में झारखंड की टीम…
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने हेमंत सरकार पर हमला बोला है। प्रकाश ने राज्य सरकार द्वारा सरहुल एवं रामनवमी की शोभायात्रा में संख्या एवं डीजे बजाने को लेकर लगाए गए प्रतिबंधों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि लोक आस्था के साथ खिलवाड़ करना हेमंत सरकार बंद करे। उन्होंने गुरुवार को कहा कि सरहुल एवम रामनवमी झारखंड की जन भावनाओं से जुड़ा पर्व है। यह उल्लास और उत्साह के साथ जनभागीदारी से मनाए जाने वाला पर्व है। कोरोना के कारण विगत दो वर्षों से जनता इन पर्वों को बड़े पैमाने पर मनाने से वंचित रही…
भारतीय रेलवे और आईआरसीटीसी ने चैत्र नवरात्र को ध्यान में रखते हुए दो अप्रैल से ट्रेन में उपवास रखकर सफर करने वाले यात्रियों के लिए स्पेशल खाना परोसने का फैसला किया है। आईआरसीटीसी ने नवरात्र के दौरान उपवास रख ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए नवरात्र व्रत थाली के नाम से स्पेशल थाली की व्यवस्था की है। यह विशेष थाली पूरी तरह से शाकाहारी होगी। इसके लिए रेलवे ने बुकिंग भी शुरू कर दी है। इस दौरान ट्रेन में यात्रा करने वाले लोग अपने स्पेशल नवरात्रि आहार के लिए खाना आर्डर कर सकते हैं। आईआरसीटीसी ने 28 मार्च…
झारखंड आदिवासी विकास समिति के अध्यक्ष प्रभाकर नाग ने गुरुवार को रांची रेल मंडल के डीआरएम प्रदीप गुप्ता से मुलाकात की। साथ ही उन्हें मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में रांची रेलवे स्टेशन का नाम वीर बिरसा मुंडा के नाम पर करने की मांग की जिस पर सहमति हो गई। प्रभाकर नाग ने बताया कि रांची रेलवे स्टेशन में ट्रेनों के डिपार्चर और अराइवल के समय हिंदी और अंग्रेजी के साथ मुंडारी एवं कुडूख भाषा में भी उद्घोषणा हो। इसकी सहमति भी मिल गई है। सबसे महत्वपूर्ण रांची, लोहरदगा स्टेशन के प्रवेश द्वार में झारखंड के अद्वितीय सांस्कृतिक पुरोधा पदमश्री…
राज्यसभा में गुरुवार को बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्य सभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने देश के व्यापारियों की हो रही कठिनाइयों का मुद्दा उठाते हुए मांग की कि देशव्यापी ‘खुदरा व्यापार नीति’ बनाई जाए। व्यापारियों के लिए दुर्घटना बीमा एवं व्यापार बीमा तथा ‘राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड’ का गठन किया जाए। सुशील मोदी ने कहा कि देश में खुदरा दुकानदारों, व्यापारियों की संख्या पांच करोड़ से ज्यादा है, जो करोड़ों लोगों को रोजगार देते हैं। देश की जीडीपी में 12 प्रतिशत का योगदान है इन खुदरा व्यापारयों का। इन व्यापारियों को जहां एक और ई-कॉमर्स कंपनियों से मुकाबला…
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव गुरुवार को दो दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली आयेंगे। यूक्रेन में रूस की सैन्य कार्रवाई के बीच उनकी भारत यात्रा महत्वपूर्ण मानी जा रही है। विदेश मंत्रालय के अनुसार रूसी संघ के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव 31 मार्च और पहली अप्रैल को नई दिल्ली का आधिकारिक दौरा करेंगे। लावरोव की भारतीय नेताओं के साथ बातचीत में रूस के खिलाफ अमेरिका और पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए व्यापक प्रतिबंधों के संबंध में भारत-रूस व्यापारिक संबंधों की समीक्षा किए जाने की संभावना है। प्रतिबंधों के कारण रूस से भारत को होने वाले गैस और तेल के…
बिहार विधानसभा में नीतीश सरकार ने शराबबंदी संशोधन विधेयक को बुधवार पेश किया, जिस पास कर दिया गया। शराबबंदी कानून में बदलाव के बाद अब नियमों में भी बदलाव देखने को मिलेगा। इसी माह बजट सत्र के दौरान ही नीतीश सरकार ने इसे मंत्रिमंडल से पास किया था। नीतीश सरकार ने 6 साल पहले आज ही के दिन में बिहार विधानसभा में शराबबंदी कानून को पेश किया था। एक अप्रैल-2016 से बिहार में शराबबंदी आंशिक तौर पर लागू की गई थी लेकिन उसमें बाद में परिवर्तन करते हुए बिहार में पूर्ण शराब बंदी लागू कर दी गई। आज 6 साल…