Author: admin

झारखंड कांग्रेस मुख्यालय में शनिवार को झारखंड सरकार के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव विभिन्न जिलों से आये लोगों की समस्याओं से जानकारी ली। जन-सुनवाई के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों से लगभग 50 आवेदकों ने अपनी समस्याओं को मंत्री डॉ उरांव के समक्ष रखा। इस दौरान कई समस्याएं मौके पर ही निष्पादित की गयीं। कुछ समस्याओं का पत्राचार के माध्यम से समाधान करने की बात कही। उन्होंने कहा कि हमारी गठबंधन की सरकार जनता की हर समस्याओं के निदान के लिए कटिबद्ध है। जन-सुनवाई में खाद्य-आपूर्ति, वित्त विभाग के अलावा जमीन, आवासीय, जाति, आधार कार्ड, शिक्षा, व्यापार, रोजगार, आवास…

Read More

यूक्रेन में रूस के हमले के बाद से भारत के फसे लोगों में एक छात्रा कानपुर देहात की भी है। छात्रा ने एक वीडियो जारी करते हुए उसे वहां से निकालने की अपील देश के प्रधानमंत्री से की है।देश के कई लोग इस वक़्त यूक्रेन में फंसे हुए हैं। यही नही बहुत ऐसे लोग हैं जो उत्तर प्रदेश के हैं और एक छात्रा जानवी कटियार कानपुर देहात की है जो वहां फंसी हुई है। जानवी ने यह एक वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो वायरल किया है। वायरल वीडियो में दिख रही यूपी अपना नाम जानवी कटियार बता रही…

Read More

जिले में आज एक निजी एविएशन अकादमी का प्रशिक्षण हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुई है।यह घटना पेद्दापुर मंडल के तुंगतुरती गांव के निकट रामन्नागुडेम टांडा में हुई। हादसे में दो महिला ट्रेनिंग पायलट की मौत हो गई। जिला के पुलिस एसपी रेमा राजेश्वरी ने कहा कि एक मृतक की पहचान तमिलनाडु की मूलतः निवासी के रूप में हुई है।दुर्घटना में सिंगल सीटर हेलिकॉप्टर बताई गई । पुलिस ने खुलासा किया कि हेलिकॉप्टर नागार्जुन सागर में विजयपुरी साउथ एविएशन एकेडमी से उड़ान भरी । राजस्व और चिकित्सा कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे है। घटना की सूचना मिलने पर अकादमी के अधिकारी व कर्मचारी मौके…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर ऑलेक्ज़ेंडरोविच जेलेंस्की से शनिवार को टेलीफोन पर बातचीत के दौरान युद्धग्रस्त देश में हिंसा रोकने के शांति प्रयासों में भारत के सहयोग की पेशकश की। साथ ही उन्होंने हिंसा का रास्ता छोड़कर बातचीत की मेज पर लौटने पर जोर दिया। मोदी ने मौजूदा संघर्ष के दौरान लोगों के मारे जाने और संपत्ति को नुकसान पहुंचने पर गहरा दुख जताया। उन्होंने यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों और नागरिकों की सुरक्षा को लेकर जेलेंस्की से चिंता व्यक्त की। उन्होंने यूक्रेनी राष्ट्रपति से भारतीय नागरिकों को सुरक्षित रूप से शीघ्र बाहर निकालने के काम में…

Read More

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव रिम्स के पेइंग वार्ड में इलाजरत हैं। लालू से शनिवार को जेल मैनुअल के तहत तीन लोग मुलाकात कर सकते हैं। इसी कड़ी में झारखंड राजद के कार्यकारी अध्यक्ष संजय सिंह यादव और युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव ने लालू से मुलाकात कर उनकी सेहत का हालचाल जाना। मुलाकात के बाद बाहर निकलने पर झारखंड राजद के कार्यकारी अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने कहा कि सुप्रीमो के सेहत का हालचाल जानने आया हूं। उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है। दांत दर्द की समस्या से वो जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू…

Read More

यूक्रेन में पिछले कई दिनों से गतिरोध बना हुआ है। रूस की सेना के साथ यूक्रेन की टकराहट जारी है। ऐसे में वहां से लोग सुरक्षित निकलने का रास्ता लगातार तलाश रहे हैं। कई भारतीय भी वहां फंसे हुए हैं, जिन्हें वापस लाने को भारत सरकार अपने स्तर से प्रयास कर रही है। इनमें अधिकांश स्टूडेंट्स हैं। झारखंड के भी कई छात्र वहां अपने वतन वापसी की कोशिश में लगे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस दिशा में एक कदम आगे बढ़ते हुए कहा है कि लगातार बने नए गतिरोध के बीच निजी खर्च से झारखंड वापस आने वाले राज्यवासियों…

Read More

प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजय मिश्र ने कहा कि सिटीजन फाउंडेशन एवं रांची प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में पद्मश्री बलबीर दत्त मीडिया फेलोशिप प्रोग्राम की आज घोषणा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शनिवार को संजय मिश्र ने बताया कि विकास कार्य के कुशल संवाद और प्रसारण के समर्थन एवं प्रोत्साहन के लिए फेलोशिप कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इसका उद्देश्य होनहार पत्रकारों को उनके उत्कृष्ट उपलब्धि के लक्ष्य को हासिल करने को प्रोत्साहित करना है। चयन के आधार पर पत्रकारिता से जुड़े तीन लोगों को फेलोशिप प्रदान की जाएगी। प्रति फेलो 50 हजार की राशि उपलब्ध…

Read More

झारखंड लोक सेवा आयोग की ओर से संचालित की गई सातवीं झारखंड पब्लिक सर्विस कमिशन (जेपीएससी) परीक्षा को लेकर विवाद खत्म नहीं हो रहा। एक बार फिर यह मामला झारखंड हाईकोर्ट पहुंच गया है। कैलाश प्रसाद सहित अन्य की ओर से शनिवार को प्रारंभिक परीक्षा के संशोधित परिणाम के खिलाफ हाईकोर्ट में नई याचिका दाखिल की गई है। शनिवार को इस मामले में झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डा. रवि रंजन तथा जस्टिस एसएन प्रसाद की अदालत में सुनवाई हुई। प्रार्थियों की ओर से अधिवक्ता चंचल जैन ने यह याचिका दायर की है। वर्तमान में जेपीएससी संशोधित परिणाम के आधार…

Read More

रांची पटना मुख्य मार्ग अंतर्गत चुटूपालू घाटी में शनिवार को करीब 2.30 बजे एक मालवाहक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जानकारी के अनुसार रांची की ओर से हजारीबाग जा रही तेज रफ्तार से ट्रक संख्या यूपी 61 एटी 2329 अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में चालक और खलासी बाल बाल बच गए। घटना की सूचना पाकर पहुंची रामगढ़ थाना पुलिस ने सड़क पर पड़ी दुर्घटनाग्रस्त वाहन को क्रेन के माध्यम से हटवाया।

Read More

यूक्रेन में फंसे छात्र-छात्रा के परिजन उनकी सलामती के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। बरही धनबाद रोड के निवासी संगीता गुप्ता का पुत्र सागर कुमार गुप्ता यूक्रेन के खरवी शहर में है। परिजनों द्वारा दिए गए जानकारी के अनुसार बरही का छात्र सागर कुमार गुप्ता खरवी में नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस का प्रथम वर्ष का छात्र है। उनके परिजन भारत सरकार की एडवाइजरी का इंतजार कर रही है।वहीं दूसरी ओर बरही के हरला ग्राम निवासी वीरेंद्र प्रसाद यादव की पुत्री नेहा कुमारी यूक्रेन के पश्चिम में टरनोपिल नगर स्थित टरनोपिल नेशनल यूनिवर्सिटी में मेडिकल साइंस की चतुर्थ…

Read More

साहिबगंज जिले के चार मेडिकल के छात्र रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में फंसे हुए हैं। इनकी सुरक्षित वापसी को लेकर छात्रों के परिजन ने उपायुक्त के माध्यम से भारत सरकार और राज्य सरकार से गुहार लगाई है। वहीं, दूसरी ओर साहिबगंज डीसी ने चारों छात्रों की फंसे होने की पुष्टि करते हुए भारत सरकार द्वारा छात्रों को पूरी सहायता पहुंचाने और इस विकट परिस्थिति में यूक्रेन से वापसी की रास्ता निकालने की बात बताई जा रही है। उपायुक्त साहिबगंज रामनिवास यादव ने बताया कि साहिबगंज जिले के चार मेडिकल के छात्र जो यूक्रेन में पढ़ाई कर…

Read More