झारखंड की राजधानी रांची में करीब एक सप्ताह के बाद मौसम साफ हुआ और धूप खिली लेकिन सुनहरी धूप के बीच ठंडी हवाओं ने कनकनी बढ़ा दी। शाम के बाद भी पारा दो डिग्री तक नीचे गिरा। अभी अगले तीन दिनों तक कोल्ड वेव का असर देखने को मिलेगा। इस कोल्ड वेव से बचने की हिदायत मौसम वैज्ञानिकों ने दी है। आसमान साफ होते ही रांची के न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। माैसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अभी कोल्ड डे है। राज्य में शीतलहर चल रही है। ऐसी ही स्थिति…
Author: admin
झारखंड कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह के पार्टी से इस्तीफा देने पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि आरपीएन सिंह का फैसला ठीक नहीं है। यदि कोई नाराजगी या असंतोष था तो उनको हाईकमान से इस पर चर्चा करनी चाहिए थी। ठाकुर ने मंगलवार को कहा कि मैं नहीं जानता कि किन वजहों से आरपीएन सिंह ने ऐसा फैसला किया है। कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र है और सबकी सुनी जाती है। राजेश ठाकुर से जब यह पूछा गया कि आरपीएन सिंह से इस्तीफे से आपके सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। इस पर उन्होंने कहा कि चुनौती…
मुंबई एयरपोर्ट पर पुलिस ने 60 हजार डालर के साथ एक ग्राउंड हैंडलिंग कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। यह कर्मचारी अपने अंडरवीयर में यह डालर छिपाया था और दुबई जाने वाले यात्री को देने वाला था। सीआईएसएफ की टीम मामले की गहन छानबीन कर रही है। शनिवार को सुबह मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल नंबर दो पर पुलिस के जवान और सीआईएसएफ के जवान एकसाथ चेकिंग कर रहे थे। उसी समय एक कर्मचारी संदिग्ध अवस्था में दिखा। इसलिए जांच टीम ने उस कर्मचारी को लेकर उसकी तलाश की तो उसके अंडरवीयर में 60 हजार डालर पाए गए। पूछताछ के दौरान आरोपित…
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चीन को घेरने के लिए दुनिया के चार प्रमुख देशों अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान संयुक्त मुहिम चलाएंगे। जापान की राजधानी टोक्यो में प्रस्तावित द क्वाडिलैटरल सिक्योरिटी डायलॉग (क्वाड) शिखर सम्मेलन में इन चारों देशों के नेता चीन पर मिलकर नकेल कसने की रणनीति बनाएंगे। जापान के प्रधानमंत्री किशिदा फुमियो ने इस वर्ष मई में क्वाड शिखर सम्मेलन आयोजन की उम्मीद जताई है। जापान के प्रधानमंत्री किशिदा फुमियो ने बताया कि इस बार की क्वाड सम्मेलन की बैठक ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आम चुनाव के बाद होने की संभावना है। ऑस्ट्रेलिया में मई के तीसरे सप्ताह में…
सुपरस्टार सलमान खान और प्रज्ञा जायसवाल का गाना ‘मैं चला’ शनिवार को रिलीज हो गया। यह एक रोमांटिक गीत है। गाने में सलमान और प्रज्ञा के बीच खूबसूरत रोमांटिक कमेस्ट्री साफ़ देखी जा सकती है। गाने में सलमान एक सिख युवक के लुक में नजर आ रहे हैं ।सलमान -प्रज्ञा पर फिल्माए इस गाने को पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा और सलमान की करीबी यूलिया वंतूर ने अपनी खूसबूरत आवाज से सजाया है। दोनों गायकों की झलक भी इस गाने में है। गीत के बोल और कम्पोजिशन शब्बीर अहमद की हैए जबकि सलमान खान फिल्म्स और टी-सीरीज ने मिलकर इसे प्रोड्यूस…
शहर के माता का थान इलाके में एक किराणा दुकान में रात को अज्ञात चोर सेंध लगाकर वहां से एक लाख का ड्राईफ्रूट्स और नगदी चोरी कर गए। दुकानदार सुबह आया तो घटना का पता लगा। चोरों ने दुकान में रुककर कुछ देर ड्राईफ्रूट्स का स्वाद भी चखा है। इसके बाद माल पर हाथ साफ कर गए। सीसीटीवी फुटेज में दो तीन संदिग्ध युवक देखे गए है। पुलिस इनके बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। माता का थान पुलिस ने बताया कि श्रीराम नगर खेड़ीवाला बेरा निवासी हुकमसिंह पुत्र भारत सिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई।…
भारत के खिलाफ शुक्रवार को खेले गए दूसरे एकदिनी मैच के दौरान धीमी ओवर गति के कारण दक्षिण अफ्रीका पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल के ऑफ मैच रेफरी एंड्रयू पाइक्रॉफ्ट ने तय समय में एक ओवर कम गेंदबाजी करने पर टेम्बा बावुमा के नेतृत्व वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम पर जुर्माना लगाया है। आईसीसी की खिलाड़ियों और टीम के सहयोगी सदस्यों के लिए आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 (न्यूनतम ओवर-रेट से संबंधित) के तहत अगर टीम आवंटित समय में तय ओवर गेंदबाजी करने में विफल रहती है तो खिलाड़ियों पर हर ओवर…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को 85 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। इसमें दूसरे दलों से आए रामवीर उपाध्याय को सादाबाद से, हरदोई से नितिन अग्रवाल, उन्नाव से अनिल सिंह, रायबरेली से अदिति सिंह और स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले आईपीएस अफसर असीम अरुण को कन्नौज विधानसभा क्षेत्र (सुरक्षित) से चुनाव मैदान में उतारा गया है। प्रत्याशियों की यह सूची राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने जारी की। इसके पहले भाजपा ने 107 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। पार्टी अब तक कुल 192 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है। हाथरस सुरक्षित सीट से अंजुला माहोर, सादाबाद से रामवीर…
रांची सदर अस्पताल को सुपर स्पेशलिटी भवन हैंडओवर करने के मामले में शुक्रवार को हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रवि रंजन और जस्टिस एसएन प्रसाद की खंडपीठ में सुनवाई हुई। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग और सदर अस्पताल की ओर से जानकारी दी गई कि 15 जनवरी तक अस्पताल का नया भवन हैंड ओवर करना मुश्किल था। ऐसे में कोर्ट ने भवन हैंडओवर करने का अंतिम डेडलाइन 18 फरवरी दिया है। प्रार्थी ज्योति शर्मा ने मामले में हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। प्रार्थी पक्ष से अधिवक्ता सौरभ अरुण ने कोर्ट में दलील पेश की। 15 जनवरी तक हैंडओवर करने की जानकारी…
झारखंड का माैसम एक बार फिर से करवट लेने वाला है। इसके कारण रांची समूचे झारखंड में पड़ रही ठंड से लोगों को राहत मिलेगी। झारखंड में बादल छाने के साथ बारिश के भी आसार जताए गए है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने शुक्रवार को बताया कि मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण होगा। पूर्वानुमान के अनुसार, 22 जनवरी से रांची सहित झारखंड में आंशिक बादल छाए रहेंगे। शुक्रवार सुबह से कोहरे के बाद दिन में धूप खिलेगी। 21 से 24 जनवरी तक रांची का अधिकतम तापमान 23 से 20 और न्यूनतम 10 से 14 डिग्री रहेगा। 25…
रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत चितरपुर ओवर ब्रिज के पास एक ट्रेलर ट्रक ने थाने के एक सूबेदार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। रजरप्पा थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि 52 वर्षीय सूबेदार कामेश्वर ठाकुर सैप के जवान थे। सूबेदार कामेश्वर ठाकुर बाइक पर सवार होकर रजरप्पा थाना जा रहे थे। इस बीच गोला से रामगढ़ की ओर जा रहे ट्रेलर ने सूबेदार की बाइक को रौंद दिया। घटना के बाद ट्रेलर चालक और खलासी वाहन छोड़कर वहां से भाग गए। घटना की जानकारी मिलते ही रजरप्पा थाना प्रभारी विपिन कुमार पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे…