जामताड़ा। जामताड़ा की मिहिजाम पुलिस ने एक कार से 16 लाख कैश बरामद किया है। बताया जा रहा है कि यह कार पश्चिम बंगाल की तरफ से आ रही थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पैसा मिलने की सूचना आयकर विभाग को भी दे दी गई है। गाड़ी चालक ने पैसे को लेकर किसी तरह का कागज नहीं दिखाया है। इनकम टैक्स विभाग इस बात की जांच करेगा कि यह पैसा कहां से लाया जा रहा था और इसका स्त्रो्त क्या है। पुलिस को देखकर हड़बड़ा गया चालक बताया जा रहा है कि पुलिस को सामने देखकर…
Author: admin
नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) द्वारा बनाई गई 2024 पेरिस ओलंपिक चयन नीति को बरकरार रखा है। कोर्ट ने यह आदेश एक शूटर द्वारा उसे ओलंपिक चयन ट्रायल में शामिल न किए जाने को लेकर दायर की गई याचिका खारिज होने के बाद सुनाया। घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, एनआरएआई के महासचिव के. सुल्तान सिंह ने गुरुवार को एक आधिकारिक बयान में कहा, “ओलंपिक खेलों 2024 के लिए हमारी चयन नीति निष्पक्ष, उचित और पारदर्शी है। सभी एथलीटों को उचित मौका दिया गया है। निशानेबाजों के क्वालीफाई करने के लिए पॉलिसी (नीति)…
ऐश्वर्या राय बच्चन कान्स फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने के लिए रवाना हो गई हैं। वह लोरियल पेरिस की ब्रांड एंबेसडर हैं। ऐश्वर्या को अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ फ्रेंच रिवेरा जाते हुए मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस बार ऐश्वर्या के हाथ पर प्लास्टर देखकर उनके फैंस ने चिंता जाहिर की है। घायल हाथ के साथ हवाई अड्डे पर पहुंचने पर ऐश्वर्या ने काली पतलून और एक लंबा नीला ओवरकोट पहना था, जबकि आराध्या ने सफेद स्वेटशर्ट के साथ काली पैंट पहनी थी। विरल भयानी के पैपराजी अकाउंट पर शेयर किए गए वीडियो में ऐश्वर्या का हाथ जख्मी…
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के चुनावी दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को अपनी दूसरी सभा जौनपुर में की। उन्होंने विपक्ष को आईना दिखाते हुए कहा कि विपक्ष ईवीएम-ईवीएम चिल्लाता है। यह ईवीएम का खेल नहीं है। माताओं-बहनों को मिल रही सुविधाओं का परिणाम है। पीएम मोदी ने कहा कि सबको घर मिल रहा है। घर नहीं पक्का घर। पहले होता था कि घर,दुकान,गाड़ी,खेत है तो पति या पुत्र मालिक रहता था। मोदी ने कहा कि यह नहीं चलेगा। मोदी जो देता है,वह महिलाओं के नाम पर है। लखपति दीदी बनाने का कार्य किया जाएगा। पीएम मोदी ने सभा…
विश्व इतिहास के पन्नों में 17 मई की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। 17 मई के इतिहास में कई ऐसे नाम दर्ज हैं जो किसी एक देश के नहीं बल्कि सारी दुनिया में चाहे और सराहे जाते हैं। चार्ली चैपलिन भी उनमें से एक हैं। बहुत कम लोगों को मालूम होगा कि दुनिया को हंसाने वाले चार्ली चैपलिन की मौत के बाद कुछ चोर उनकी कब्र खोदकर ताबूत निकाल ले गए और उनके परिवार से ताबूत के बदले में चार लाख पाउंड की मांग की। उन चोरों को धन तो नहीं मिला पर पुलिस के हत्थे चढ़ गए…
विशेष फिर भी कल्पना सोरेन का साथ मिलने से विनोद सिंह दे रहे हैं अच्छी टक्कर अन्नपूर्णा देवी के सामने पिछड़ा रिकार्ड कायम करने की बड़ी चुनौती जेपी वर्मा के निर्दलीय खड़ा होने से भाजपा और माले, दोनों को नुकसान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड की अपनी तीसरी यात्रा में कोडरमा संसदीय क्षेत्र का माहौल बदल दिया। पीएम की सभा वैसे तो गिरिडीह जिले के बिरनी में थी, लेकिन यह क्षेत्र कोडरमा संसदीय क्षेत्र में आता है। इसलिए इस सभा का सीधा असर कोडरमा पर पड़ा है, हालांकि पड़ोस के गिरिडीह संसदीय क्षेत्र पर भी इसका असर दिखाई देने लगा…
रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार को कहा कि राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने विधानसभा में सैकड़ों कर्मियों को अवैध रूप से नियुक्त किया। गरीब युवाओं के हक की नौकरी नेताओं की पैरवी पर बांटी गयी। पैसे के लेनदेन की सीडी सामने आयी है। बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि मामला प्रकाश में आने पर विक्रमादित्य आयोग का गठन कर जांच की गयी, जिसमें आलमगीर आलम पर लगे आरोप प्रमाणित भी हुए। इसके बाद जो हुआ वह युवाओं को जानना और समझना बेहद जरूरी है। उन्होंने हेमंत सरकार के कामकाज…
-सांसद ने चलाया जनसंपर्क अभियान रांची। सांसद सह रांची लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हटिया विधानसभा क्षेत्र के रातू प्रखंड के अगडु, सिमलिया, काठीटाड़, मलमंडू, हुरहुर्री, कमडेÞ, चटकपुर, हटिया-धुर्वा में चौपाल और जनसंपर्क अभियान चलाया गया। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री ने गरीबों के लिए बुनियादी ढांचे का निर्माण किया। 80 करोड़ से अधिक भारतीयों के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की जन-धन योजना वित्तीय समावेश की विश्व में सबसे बड़ी योजना बनी, दिव्यांगजनों को सशक्तिकरण पर काम किया गया। जनजाति के लिए सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किये गये। कहा कि कांग्रेस ने 70 साल तक देश के गरीब, दलित, आदिवासी बहनों…
-पाकुड़ में बूथस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी -गलत ढंग से कमाया हुआ पैसा मिलेगा, उसको जेल जाना ही पड़ेगा रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राजमहल लोकसभा के पाकुड़ जिले में बूथस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के रहते कोई भी आदिवासी, दलित और ओबीसी के आरक्षण को खत्म नहीं कर सकता है। इंडी गठबंधन वाले दुष्प्रचार कर रहे हैं। पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी ने भ्रष्ट मंत्री, अफसर और नेताओं पर कार्रवाई की है। वे जेल में बंद हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल में बंद है।…
रांची। प्रवर्तन निदेशालय (इडी ) ने ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को कोर्ट में पेश कर इडी ने रिमांड के लिए दिये गये आवेदन में टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता में मंत्री की संलिप्तता की जानकारी कोर्ट को दी है। इडी ने गुरुवार को कोर्ट को बताया कि इस केस से जुड़े गवाहों के बयान और अलग-अलग दिनों में हुई छापेमारी में मिले सबूत यह बताते हैं कि आलमगीर आलम की भूमिका महत्वपूर्ण और निर्णायक है। इसके अलावा टेंडर के कमीशन की आय को संगठित तरीके से एकत्र और वितरित किया जाता है और उसमें सबको हिस्सा दिया जाता है। पिछले…
चतरा। टंडवा थाना क्षेत्र के सेरेनदाग गांव में गुरुवार की सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क पार कर स्कूल जा रही दो छात्राओं को कुचल दिया। इस हादसे में दोनों छात्राएं बुरी तरह से घायल हो गयीं। आनन-फानन में दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र टंडवा में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें हजारीबाग मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हजारीबाग ले जाने के दाैरान एक छात्रा ने दम तोड़ दिया। दूसरी छात्रा की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया लेकिन रांची ले जाने के दौरान रामगढ़ में…