Author: admin

खूंटी। झालसा रांची की सदस्य सचिव कुमारी रंजना अस्थाना ने बुधवार को खूंटी जेल का निरीक्षण किया। उपकारा के निरीक्षण के दौरान मेंबर सेक्रेटरी के साथ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश खूंटी रषिकेश कुमार, डिप्टी सेक्रेटरी झालसा रांची, अभिषेक कुमार, डीएलएसए सचिव खूंटी राजश्री अपर्णा कुजूर के अलावा जेल के अधिकारी उपस्थित थे। झालसा की मेंबर सेक्रेटरी ने जेल के प्रत्येक वार्ड का निरीक्षण किया। महिला वार्ड, रसोईघर, स्वास्थ्य केंद्र, वीसी हॉल, पुस्तकालय आदि का निरीक्षण किया और पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। साथ ही डीएलएसए सभागार में मेंबर सेक्रेटरी की अध्यक्षता और प्रधान जिला जज की उपस्थिति में विधिक…

Read More

पलामू। रामगढ थाना क्षेत्र के चौपरिया गांव के लमती गांव में बकाया पैसे मांगने गए सरयू राम (55) की हत्या कर दी गयी। चार दिन बाद उधम मियां के खेत में कारी कुएं में शव बरामद किया गया। अधेड़ गत रविवार दोपहर घर से निकले थे। कुएं में डेड बॉडी देखे जाने की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। बुधवार को एमआरएमसीएच में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस परिजनों के हत्या आरोप पर जांच कर रही है। परिजनों ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा दिलाने का आग्रह…

Read More

रांची। अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) के साइबर अपराध थाने में मार्च 2022 से अबतक 22,924 मामले दर्ज हुए हैं। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 11 करोड़ 32 लाख 30 हजार रुपये फ्रीज किये गये। फरवरी से लेकर अब तक पिछले तीन महीने में साइबर अपराध थाने में साइबर ठगी से संबंधित 18 कांडों में पीड़ितों को पैसा रिफंड कराया गया। साइबर सेल की टीम ने साइबर ठगी के एक करोड़ एक लाख 80 हजार 791 रुपये पीड़ितों को रिफंड कराया। सीआईडी के साइबर अपराध थाना की डीएसपी नेहा बाला ने बुधवार को बताया कि साइबर ठगी का शिकार होने…

Read More

-गुरुवार सुबह भी एयरपोर्ट पर आएंगे, एयरपोर्ट से ही आजमगढ़ जाएंगे वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार की रात बाबतपुर एयरपोर्ट पर आएंगे। एयरपोर्ट से ही वायुसेना के हेलीकॉप्टर से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो जाएंगे। प्रधानमंत्री महाराष्ट्र में जनसभा और रोड-शो के बाद मुंबई एयरपोर्ट से विशेष विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यहां से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी के एयरपोर्ट पर आगमन को देखते हुए एसपीजी के अफसरों ने अधिकारियों के साथ सुरक्षा संबंधी बैठक की। इससे पहले प्रधानमंत्री का रात में एयरपोर्ट से वाराणसी शहर में आने के बाद बरेका गेस्टहाउस में…

Read More

रांची। पिछले दिनों झारखंड विधानसभा के पास चार लाख छप्पन हजार रुपये कैश के साथ पकड़े गये तीनों अभियुक्तों को रांची सिविल कोर्ट ने बेल दे दी है। कोर्ट ने तीनों अभियुक्तों अश्विनी रजवार, रवि कुमार राय और प्रखर रंजन को पांच-पांच हजार के निजी मुचलकों पर बेल दी है। उनकी ओर से अधिवक्ता प्रीतानशु सिंह ने बहस की। रांची सिविल कोर्ट के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चंदन कुमार की कोर्ट में आरोपियों की बेल पर सुनवाई हुई। बता दें कि वाहन चेकिंग के दौरान विधानसभा थाना के पास एक कार से रुपये के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया…

Read More

रांची। राज्य के मौसम में एक बार फिर से गर्मी का एहसास शुरू हो गया है। आंशिक बादल के साथ ही तापमान में वृद्धि से लोगों को गर्मी और उमस का एहसास हो रहा है। तापमान में वृद्धि से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है। मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो आने वाले 19 मई तक राज्य के अधिकांश जिलों में आंशिक बादल छाये रहेंगे। वहीं, 20 मई से राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ थंडरिंग की संभावना व्यक्त की गयी है। केंद्र के अनुसार 20 मई से राज्य के उत्तर पूर्वी और मध्य हिस्से में बारिश की…

Read More

रांची। अखिल झारखंड छात्र संघ आजसू पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने रांची विश्वविद्यालय के कुलपति को बुधवार को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें रांची विश्वविद्यालय में इंडोर स्टेडियम बनाने की मांग की गयी। विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले विभिन्न कॉलेजों में जगह की कमी होने के कारण खेलों का आयोजन नहीं हो पाता। रांची विश्वविद्यालय के द्वारा खेल शुल्क के नाम हर वर्ष छात्र-छात्राओं से फीस ली जाती है, परंतु उनके हिसाब से सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाती। ऐसे में आजसू छात्र हित में मांग करता है कि इंडोर स्टेडियम की स्थापना हो। ज्ञापन…

Read More

नई दिल्ली। जेएसडब्ल्यू और जीएमआर की सह-स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल 2024 के अपने अंतिम लीग चरण मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स को 19 रन से हरा दिया। अभिषेक पोरेल (33 गेंदों में 58 रन) ट्रिस्टन स्टब्स (25 गेंदों में 57 रन) के बेहतरीन अर्धशतकीय पारियों की बदौलत मेजबान टीम ने 20 ओवरों में 4 विकेट पर 208 रन का स्कोर बनाया। इसके बाद ईशांत शर्मा ने 34 रन देकर 3 विकेट लिए, जिससे घरेलू टीम ने लखनऊ सुपर जाइंट्स को 189/9 पर रोक दिया और 19 रन से मैच जीत…

Read More

मुंबई/नई दिल्ली। बेंगलुरु स्थित इंश्योरेंस टेक स्टार्टअप कंपनी गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस का आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) बुधवार से निवेशकों के लिए खुल गया है। इस आईपीओ के जरिए कंपनी 2,615.65 करोड़ रुपये जुटाने की कोशिश कर रही है। इसमें दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी निवेश किया है। गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस ने आईपीओ का प्राइस बैंड 258 रुपये से लेकर 272 रुपये प्रति शेयर के बीच तय किया है। इस आईपीओ के जरिए कंपनी 1,125 करोड़ रुपये का फ्रेश शेयर जारी करेगी। कंपनी 1,489.65 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फॉर सेल के जरिए…

Read More

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम एलआईसी को बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने बड़ी राहत दी है। सेबी ने एलआईसी को 10 फीसदी सार्वजनिक शेयरधारिता मानदंड का पालन करने के लिए 16 मई, 2027 तक तीन साल का अतिरिक्त समय दिया है। एलआईसी ने शेयर बाजार को बुधवार को जानकारी दी कि भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने 14 मई, 2024 को एक पत्र के जरिए भारतीय जीवन बीमा निगम को 10 फीसदी सार्वजनिक शेयरधारिता हासिल करने के लिए 3 साल का अतिरिक्त समय दिया है। फिलहाल एलआईसी में सरकारी…

Read More

नयी दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के तहत पहली बार 14 लोगों को भारत की नागरिकता दी गयी है। गृह मंत्रालय ने बुधवार को ये जानकारी दी। मंत्रालय की ओर से कहा गया कि 14 लोगों को सीएए के सर्टिफिकेट जारी कर दिये गये हैं। केंद्र सरकार ने 11 मार्च 2024 को सीएए देशभर में लागू किया था। इसके तहत 31 दिसंबर 2014 से पहले पाकिस्तान, बांग्लादेश अफगानिस्तान से आये गैर- मुस्लिम शरणार्थियों को नागरिकता देने का प्रावधान है।

Read More