नई दिल्ली। देश में निर्मित वस्तुओं का निर्यात इस साल अप्रैल में मामूली बढ़कर 34.99 अरब डॉलर रहा है। पिछले साल इसी महीने में यह 34.62 अरब डॉलर रहा था। इस दौरान आयात भी बढ़कर 54.09 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो अप्रैल, 2023 में 49.06 अरब डॉलर रहा था। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के मुताबिक अप्रैल महीने में व्यापार घाटा यानी आयात और निर्यात के बीच का अंतर 19.1 अरब डॉलर रहा। वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने कहा कि इन आंकड़ों से नए वित्त वर्ष 2024-25 की शुरुआत अच्छा होने का संकेत मिलता है। इसके आगे भी बने रहने…
Author: admin
पूर्वी चंपारण। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को शिवहर लोकसभा के राजग उम्मीदवार लवली आनंद के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और आईएनडीआई गठबंधन पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि राजद का मतलब ही रिश्वतखोरी, जंगलराज और दलदल है। पूर्वी चंपारण जिले के शिकारगंज हाईस्कूल के मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते जेपी नड्डा ने कहा कि राजद का मतलब रिश्वतखोरी, जंगलराज और दलदल है। ये दल नहीं है, दलदल है। लोग 2003 में तेलपिलावन लठियाभाजवन रैली को भूले नहीं है। उन्होने कहा कि कांग्रेस जितना बेईमान और…
– झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने सभी जिलों को आवश्यक तैयारी करने के लिए भेजा पत्र रांची। समावेशी शिक्षा के अंतर्गत संचालित विकलांग व्यक्तियों को सहायक उपकरणों की खरीद, फिटिंग के लिए सहायता योजना (एडीआईपी योजना) के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए राज्य के सभी प्रखंडों में 12 वर्ष तक के दिव्यांग बच्चों के लिए निःशुल्क स्वास्थ जांच एवं सहायक उपकरण वितरण कैंप का आयोजन 10 जून से पांच सितम्बर तक किया जाएगा। राज्य शिक्षा परियोजना द्वारा भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम, भुवनेश्वर के सहयोग से सभी प्रखंडों में विभिन्न तिथियों में दिव्यांग बच्चो के लिए जांच शिविर का…
-अधिकारियों ने यात्रियों से वसूला 12.43 लाख रूपए का जुर्माना रामगढ़। धनबाद मंडल के विभिन्न खंडों में बुधवार को बड़े स्तर पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान लगभग 2000 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया। वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमरेश कुमार ने बताया कि धनबाद, गोमो, कोडरमा, डाल्टनगंज, चोपन, बरकाकाना, सिंगरौली स्टेशन में गहन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 2000 यात्रियों को पकड़ा गया। इसमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किये गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्री शामिल थे।…
गांडेय विधानसभा में पीएम पर जमकर बरसे राजद नेता दुनिया के सबसे झूठे नेता हैं नरेंद्र मोदी: तेजस्वी दो गुजराती चाहते हैं बिहारी-झारखंडी को डराना गांडेय/ गिरिडीह। गांडेय विधानसभा क्षेत्र के बेंगाबाद में बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि मोदी दुनिया के सबसे झूठे प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने 10 साल पहले प्रत्येक वर्ष दो करोड़ युवाओं को नौकरी देने, कालाधन वापस लाने और हर व्यक्ति के खाते में 15-15 लाख रुपये देने समेत अन्य वादे किये थे, मगर उन्होंने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया। अब 2024 के…
रांची। रांची लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सह सांसद संजय सेठ ने बुधवार को हटिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगड़ी प्रखंड के एडचेरो, साहेर, नगड़ी, नारो, लालगुटवा, नयासराय, दलादली, रामपुर और गुदलीपोखर में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सामाजिक न्याय और सामाजिक उत्थान के सशक्तिकरण के लिए तत्पर हैं। कमजोर वर्गों की आकांक्षाओं की पूर्ति करना और उनके अधिकारों की रक्षा करना मोदी का लक्ष्य है। सरकार अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और सफाई कर्मचारियों पर ध्यान केंद्रित करते हुए उनके सशक्तिकरण पर जोर देते हुए उन्हें बेहतर शिक्षा और रोजगार के लिए ऋण उपलब्ध करा रही…
रांची। भाकपा ने गांडेय विधानसभा सीट पर उपचुनाव में झामुमो की प्रत्याशी कल्पना सोरेन को समर्थन देने का ऐलान किया है। भाकपा के प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक ने कहा कि पार्टी गांडेय उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को समर्थन की घोषणा करती है। साथ ही जनता से अपील करती है कि उन्हें भारी मतों से विजय बनाएं। राज्य सचिव ने कहा कि झारखंड में भाकपा हजारीबाग, चतरा और दुमका लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रही है। इन तीनों लोकसभा क्षेत्रों के बाद जिन सीटों पर भाकपा के प्रत्याशी नहीं है, उन सीटों…
कोडरमा (झारखंड)। राज्य के जयनगर प्रखंड के पिपचो में महागठबंधन की चुनावी जनसभा में बुधवार को बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने हुंकार भरी। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। साथ ही कहा कि बीते 10 वर्षों में देश विनाश के पथ पर अग्रसर हो चुका है। विकास कोसों दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहे हैं। आने वाले दिनों में यदि पुनः नरेन्द्र मोदी सत्ता में पहुंचेंगे तो देश को रसातल में ले जाएंगे। तेजस्वी ने कहा कि मोदी समस्त सरकारी कंपनियों को निजी हाथों में देकर देश के युवाओं को बेरोजगार कर…
धनबाद। अक्सर अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले भाजपा के फायर ब्रांड नेता असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा बुधवार को धनबाद लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो के समर्थन में लोगों से वोट मगने धनबाद पहुंचे। वहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिमंत बिस्वा सरमा का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान हेमंत विश्व शर्मा अपने चिरपरिचित अंदाज में विपक्षियों पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि मोदी जी का नारा है, “अबकी बार 400 पार” इस नारे को हमे इस लिए मूर्त रूप देना है, ताकि ज्ञानवापी में फिर से भगवान शिव स्थापित हो सके, सनातनियो की मांग मथुरा में श्रीकृष्ण…
ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार इडी ने 10 घंटे की पूछताछ के बाद भ्रष्टाचार के आरोप में दबोचा कमीशन के खेल में फंसे कांग्रेस विधायक दल के नेता सह मंत्री रांची। झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने गिरफ्तार कर लिया है। दो दिनों तक पूछताछ करने के बाद बुधवार को उनकी गिरफ्तारी हुई। वह पाकुड़ से विधायक और झारखंड विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता भी हैं। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाये गये हैं। उन पर आरोप है कि वह अपने ओएसडी संजीव लाल के माध्यम से अपने विभाग में ठेका…
रांची। केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय कार्यालय में रांची नगर निगम के जलापूर्ति शाखा के दैनिक मजदूर समिति में आवेदन देकर मदद की गुहार लगायी। बताया है कि 13-14 वर्षों से जलापूर्ति विभाग में चापाकल बनाने और पाइप मरम्मत का काम कर रहे हैं। कोरोना काल के समय भी अपनी जान का परवाह नहीं करते हुए लोगों की सेवा कर रहे थे, परंतु बिना सूचना के नौकरी से निकाल दिया गया, जिसके कारण सभी बेरोजगार हो गये हैं। केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने मजदूरों को उनका हक दिलाने के लिए भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि झारखंड…