कोडरमा। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सह मांडर के पूर्व विधायक बंधु तिर्की ने मंगलवार को कोडरमा के विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क अभियान चला कर इंडिया गठबंधन के भाकपा माले उम्मीदवार विनोद सिंह के लिए वोट मांगे। डोमचांच प्रखंड के विभिन्न गांवों में ढिबरा मजदूरों के बीच ढिबरा बचाने के लिए भाजपा को हराने की अपील की। ढोढाकोला चौक पर ढिबरा मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि 20-25 साल से जिन्होंने इस क्षेत्र की जनता से वोट लिया, उस क्षेत्र के लोग ढिबरा चुनने-बेचने के वैध अधिकार से भी वंचित हैं। उन्होंने कहा कि कोडरमा में भाजपा से विधायक…
Author: admin
हजारीबाग। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी जय प्रकाश भाई पटेल ने मंगलवार को चुनावी जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने गांव-गांव घूम कर लोगों के साथ संवाद स्थापित किया। साथ ही कांग्रेस के न्यायपत्र के बारे में लोगों को बताया। पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस देश के किसानों, युवाओं, महिलाओं, आदिवासियों और पिछड़ों समेत सभी वर्ग के लिए भाजपा से लड़ाई लड़ रही है। भाजपा देश से संविधान और आरक्षण को खत्म कर देना चाहती है, जिसे कांग्रेस कभी होने नहीं देगी। संविधान इस देश की रीढ़ और आरक्षण जरूरत है। हर हाल में इसे…
गिरिडीह। पीएम मोदी आज गिरिडीह के बिरनी पहुंचे थे। यहां उन्होंने कोडरमा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी, गिरिडीह के आजसू प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी और गांडेय उपचुनाव के प्रत्याशी दिलीप वर्मा के लिये वोट मांगने आए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं किसी राजघराने में पैदा नहीं हुआ। मैं शाही परिवार में नहीं जन्मा। मेरे पिता किसी गांव के चुनाव में भी प्रधान नहीं बने। मैं गरीब मां का बेटा हूं। चाय बेचते बेचते यहां पहुंचा। आपने मुझे यहां पहुंचाया। इसलिये, किसी को अच्छा लगे या नहीं, मैंने गरीबी देखी है। मैं गरीबी को जिया हूं। जो मुसीबते मैंने झेली है, देश…
सांसद संजय सेठ ने नामकुम, आरा गेट, तुपुदाना, गांधीनगर में जनसंपर्क अभियान चलाया रांची। सांसद सेठ ने कहा देश कांग्रेस वाली कमजोर, डरपोक और अस्थिर सरकार बिल्कुल नहीं चाहता। देश 56 इंच के सीने वाला प्रधानमंत्री चाहता है, जिसका नाम नरेंद्र दामोदर दास मोदी है। श्री सेठ ने कहा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री पद की गरिमा और विश्वसनीयता के साथ समझौता किया। प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने सोनिया गांधी की अध्यक्षता वाले बोर्ड के सीइओ के रूप में कार्य किया सारे फैसला सोनिया गांधी लेने लगीं। जिसके कारण कांग्रेस के मंत्रियों ने जमकर देश में घोटाला किया और देश के पैसे…
भागलपुर। विभिन्न समस्याओं को लेकर तिलकामांझी विश्वविद्यालय में विगत कई दिनों से लगातार एबीवीपी के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। एबीवीपी कार्यकर्ता कुलपति भगाओ विश्वविद्यालय बचाओ अभियान चला रहे हैं। मंगलवार को भी एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय में सांकेतिक प्रदर्शन किया। संगठन के प्रदेश सदस्य कुणाल पाण्डेय ने कहा कि कुलपति अपने आवास में ढाई लाख का पर्दा लगा सकते हैं। लेकिन छात्रों की जिंदगी से उन्हें कोई मतलब नहीं है। यहां बीएड कालेज है लेकिन छात्रों को पढ़ाने के लिए शिक्षक नहीं है। कुलपति ने मोटी रकम लेकर उन्हें मान्यता दिया है। इस तरह की अनेक समस्या विश्वविद्यालय में…
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में सशस्त्र बलों और पुलिस की ओर से जारी नक्सली उन्मूलन अभियान का असर अब साफ नजर आ रहा है। इसी क्रम में बीजापुर जिले में मंगलवार को 30 नक्सलियों ने पुलिस अधीक्षक और अन्य सुरक्षाबलों के अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इन नक्सलियों में से 9 इनामी हैं, जिन पर कुल मिलाकर 39 लाख रुपये का इनाम घोषित था। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के दौरान डीआरजी, बस्तर फाइटर, एसटीएफ एवं कोबरा 202, 210 केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल 168, 85, 222वीं वाहिनी द्वारा किये जा रहे संयुक्त प्रयासों का आज सकारात्मक…
कोलकाता। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के मतुआ बहुल क्षेत्र बनगांव में मंगलवार को चुनावी जनसभा में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। शाह ने कहा कि ममता दीदी आपका समय खत्म हो गया है। इस बार पश्चिम बंगाल में भाजपा यदि लोकसभा की 30 सीटें जीतीं तो विधानसभा के आगामी चुनाव में राज्य में भी भाजपा की सरकार बनेगी। गृहमंत्री शाह ने मौजूदा सांसद एवं भाजपा उम्मीदवार शांतनु ठाकुर के पक्ष में आयोजित जनसभा में कहा कि मतुआ एवं नामशुद्र समुदाय के लोगों ने 2019 में…
रांची। रांची लोक सभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने मंगलवार को बुढ़मू और खलारी प्रखंड में जनसंपर्क अभियान चलाया। मौके पर उन्होंने मुहल्लों और बाजारों में जाकर मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस मौके पर उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय और सुरेश बैठा मुख्य रूप से उपस्थित थे। जगह-जगह लोगों ने माला पहनाकर यशस्विनी सहाय का स्वागत किया। जनसंपर्क अभियान के तहत यशस्विनी ने ठाकुरगांव बैंक मोड़ में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भी किया। साथ ही सिदरौल टाना भगत स्कूल के पास आदिवासी प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की। इसके…
रांची। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने राज्य में संचालित सभी सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं निजी विद्यालयों में केजी से ऊपर की कक्षाएं पूर्व निर्धारित समय से संचालित किए जाने के आदेश में संशोधन किया है। अब सभी विद्यालयों में केजी से कक्षा आठ तक की कक्षाएं सुबह सात बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक तथा कक्षा नौ से ऊपर की कक्षाएं सुबह सात बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक संचालित की जायेंगी। यह आदेश मंगलवार को तत्काल प्रभाव से लागू होगा। इस पर विभागीय सचिव का अनुमोदन प्राप्त है। इस संबंध में…
रांची। दिल्ली पब्लिक स्कूल रांची की छात्रा का अपहरण उसके घर के पास स्थित बस स्टॉप के पास से कर लिया गया। अपहरण का आरोप निवारणपुर निवासी वर्धन तथा उसके दोस्त मंटू पर लगाते हुए छात्र के पिता ने जगन्नाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्राथमिकी में उन्होंने कहा है कि उनकी बेटी स्कूल गयी थी। स्कूल से लौटने पर वह स्टॉपेज पर उतरी। वहां वर्धन मौजूद था। वर्धन उसे लेकर अपने दोस्त की मदद से कोलकाता भाग गया। कोलकाता में मंटू का घर है। वे लोग वहीं छुपे हुए थे। जानकारी मिलने पर छात्रा के परिजन वहां गये,…
पलामू। छत्तरपुर थाना क्षेत्र के मसिहानी के पास डालटनगंज-औरंगाबाद फोरलेन सड़क पर गिट्टी लदे हाइवा ने मंगलवार को एक युवक को कुचल दिया, जिससे मौके पर युवक की मौत हो गयी। हादसे के बाद स्थानीय लोग एवं मृतक के परिजन आक्रोशित हो गए एवं फोरलेन को दो घंटे तक जाम रखा। इस दौरान दोनों तरफ से वाहनों की कई किमी लम्बी कतारें लग गयी। बाद में थाना प्रभारी राजेश रंजन के समझाने पर सड़क से जाम हटाया गया। मृत युवक की पहचान मसिहानी निवासी बिजेंद्र उरांव (40) के रूप में की गयी है। यह घटना गलत दिशा से आ रहे…