Author: admin

मॉस्को। रूस-यूक्रेन सैन्य संघर्ष के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने अहम प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सर्गेई शोइगु को देश के रक्षा मंत्री के पद से हटा दिया है। उनकी जगह आंद्रेई बेलोसाउ को देश का नया रक्षा मंत्री नियुक्त किया गया है। क्रेमलिन की तरफ से जारी की गई जानकारी के मुताबिक सर्गेई शोइगु के स्थान पर आंद्रेई बेलोसाउ को देश का नया रक्षा मंत्री नियुक्त किया गया है। दरअसल, राष्ट्रपति चाहते हैं कि 2012 से रक्षामंत्री और लंबे समय से पुतिन के सहयोगी रहे सर्गेई शोइगु निवर्तमान निकोलाई पेत्रुशेव की जगह रूस की शक्तिशाली सुरक्षा परिषद् के…

Read More

पडांग। इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर भारी बारिश और अचानक बाढ़ आ जाने से कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई और 12 से अधिक लोग लापता हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुल मुहारी ने कहा कि मॉनसून की बारिश और माउंट मारापी की ठंडे लावे वाली ढलानों से कीचड़ के प्रवाह से हुए भूस्खलन के कारण शनिवार मध्यरात्रि को एक नदी में उफान के कारण पश्चिम सुमात्रा प्रांत के चार जिलों के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए। उन्होंने बताया कि कई लोग बाढ़ में बह…

Read More

माले। मालदीव को भारत से मिले हेलीकॉप्टर को उड़ाने को लेकर संकट खड़ा हो गया है। इसका कारण मालदीव के पास सक्षम पायलट की कमी होना है। ज्ञात रहे कि हाल ही में भारत के 76 रक्षा कर्मियों की अंतिम खेप के साथ मालदीव छोड़ दिया है। इसकी पुष्टि रक्षा मंत्री घासन मौमून ने की है। घासन मौमून ने शनिवार को यहां राष्ट्रपति कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में यह टिप्पणी की। उन्होंने दो हेलीकॉप्टर और एक डोर्नियर विमान संचालित करने के लिए मालदीव में तैनात भारतीय सैनिकों की वापसी और उनके स्थान पर भारत के असैनिकों के आने…

Read More

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने निकोलाई पेत्रुशेव की जगह सर्गेई शोइगु को रूस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का सचिव नियुक्त किया है। पुतिन ने इस संबंध के आदेश पर हस्ताक्षर किया है। क्रेमलिन ने रविवार को यह जानकारी दी। शोइगु के स्थान पर आंद्रेई बेलौसोव को देश का रक्षा मंत्री बनाए जाने के प्रस्ताव के बाद यह नियुक्ति की गई है। शोइगु वर्षों तक रक्षा मंत्री रहे हैं। राष्ट्रपति के रूप में पुतिन का पांचवां कार्यकाल शुरू होने के बाद यह फेरबदल किया गया है।

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सप्ताह के पहले दिन ही सोने की कीमत में गिरावट नजर आ रही है। हालांकि चांदी में आज मजबूती नजर आ रही है। आज के काराबोर में सोना करीब 50 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है। इस गिरावट के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 73,350 रुपये से लेकर 73,630 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 67,240 रुपये से लेकर 67,490 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। वहीं, चांदी के भाव में…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। हालांकि शुरुआती कारोबार में खरीदारी के सपोर्ट से शेयर बाजार ने मामूली रिकवरी भी की। लेकिन उसके बाद एक बार फिर बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक गिरते चले गए। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.89 प्रतिशत और निफ्टी 0.82 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती 1 घंटे के कारोबार के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से सिप्ला, एचडीएफसी…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में दबाव का माहौल बना रहा, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल गिरावट के साथ कारोबार कर नजर रहा है। अमेरिकी बाजार के विपरीत यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार करने के बाद बंद हुए। एशियाई बाजार भी आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है। पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में नेगेटिव सेंटिमेंट हावी रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मिले-जुले परिणाम के…

Read More

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। ब्रेंट क्रूड का भाव 83 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 79 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं, कोलकाता में पेट्रोल का भाव 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये…

Read More

कोडरमा। कोडरमा लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विनोद सिंह के समर्थन में जनसभा होगी। जनसभा मंगलवार को दोपहर 12 बजे से तिसरी के गांधी मैदान में होगी। इस जनसभा में मुख्य रूप से पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन मुर्मू मौजूद रहेंगी। कल्पना यहां जनता से विनोद सिंह के लिए वोट मांगेगी। कल्पना सोरेन के अलावा राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद और राजधनवार से पूर्व विधायक राजकुमार यादव सहित कई नेता मौके पर मौजूद रहेंगे। बता दें कि कोडरमा संसदीय सीट पर पांचवें चरण का चुनाव 20 मई को होना है। कोडरमा लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन…

Read More

रांची। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े लैंड स्कैम मामले में इडी ने हजारीबाग के डीड राइटर इरशाद और कोलकाता के रजिस्ट्रार ऑफ  एश्योरेंस के कर्मी तापस घोष और संजीत कुमार से इडी तीन दिनों तक पूछताछ करेगी। सोमवार को कोर्ट ने इसको अनुमति दे दी है। बीते गुरुवार को इनकी गिरफ्तारी हुई थी, जिसके बाद इन्हें कोर्ट के समक्ष पेश करने के दौरान इडी ने तापस, संजीत और इरशाद अख्तर को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने का आग्रह किया था। बता दें कि इडी ने गुरुवार को तीनों को समन भेजकर रांची स्थित जोनल कार्यालय में पूछताछ के लिए…

Read More

कुल लोकसभा – 4, कुल मतदाता – 64,58,036,  पुरुष मतदाता – 32,38,955, महिला मतदाता – 32,19,039, फर्स्ट टाइम वोटर – 2,48,767, 100+ उम्र वाले वोटर – 481, पोलिंग स्टेशन – 7595, बैलेट यूनिट – 9114, कंट्रोल यूनिट – 9114, वीवी पैट – 9874, मतदान कर्मी – 30380 रांची।  लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (UT) की 96 सीटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हो रहा है। झारखंड में चौथे चरण में चार लोकसभा सीटों (लोहरदगा, खूंटी, पलामू और सिंहभूम) में भी सुबह सात बजे से मतदान जारी है, जो शाम शाम…

Read More