कुल लोकसभा – 4, कुल मतदाता – 64,58,036, पुरुष मतदाता – 32,38,955, महिला मतदाता – 32,19,039, फर्स्ट टाइम वोटर – 2,48,767, 100+ उम्र वाले वोटर – 481, पोलिंग स्टेशन – 7595, बैलेट यूनिट – 9114, कंट्रोल यूनिट – 9114, वीवी पैट – 9874, मतदान कर्मी – 30380
रांची। लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (UT) की 96 सीटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हो रहा है। झारखंड में चौथे चरण में चार लोकसभा सीटों (लोहरदगा, खूंटी, पलामू और सिंहभूम) में भी सुबह सात बजे से मतदान जारी है, जो शाम शाम पांच बजे तक चलेगा। चारों लोकसभा में मॉक पोल के दौरान ईवीएम रिप्लेस किया गया है। उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ नेहा अरोड़ा ने बताया कि 31 बैलेट यूनिट, 34 कंट्रोल यूनिट और 70 वीवी पैट को रिप्लेस किया गया है।
दोपहर एक बजे तक खूंटी में सबसे अधिक 47.41% वोटिंग
झारखंड के चार लोकसभा क्षेत्रों में दोपहर 1 बजे तक 43.80% मतदान हुआ है। सिंहभूम में 43.83%, खूंटी में 47.41%,पलामू में 41.85% और लोहरदगा में 43.46% वोटिंग हुई है। वहीं लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र आने वाले मांडर विधानसभा क्षेत्र में 42.80 प्रतिशत मतदान हुआ है। खूंटी लोस क्षेत्र में आने वाले तमाड़ विधानसभा क्षेत्र का मतदान प्रतिशत 49.31 है। इस बीच खबर आ रही है कि पलामू लोकसभा क्षेत्र के छत्तरपुर बूथ नंबर 94 में हंगामा हो गया है। यहां बीजेपी और आरजेडी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गये हैं। सुरक्षा बलों ने उपद्रवियों को खदेड़ा है।
इससे पहले सुबह 11 बजे तक 27.40% मतदान हुआ था। सिंहभूम में 26.16%, खूंटी में 29.14%, पलामू में 26.95% और लोहरदगा में 27.77% वोटिंग हुई थी। वहीं लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र आने वाले मांडर विधानसभा क्षेत्र में 27.69 प्रतिशत मतदान हुआ था। खूंटी लोस क्षेत्र में आने वाले तमाड़ विधानसभा क्षेत्र का मतदान प्रतिशत 32.8 था। वहीं 9 बजे तक चारों विधानसभा क्षेत्रों में 11.78% वोटिंग हुई थी। सिंहभूम में 12.67%, खूंटी में 12.20, पलामू में 11.47% और लोहरदगा में 10.97% मतदान हुए थे। लोहरदगा लोस क्षेत्र में आने वाले मांडर विधानसभा क्षेत्र में सुबह 9 बजे तक 10.78 प्रतिशत और खूंटी लोस क्षेत्र में आने वाले तमाड़ विधानसभा क्षेत्र में 11.25 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।