रांची। रांची लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय 6 मई को नामांकन दाखिल करने वाली है। यशस्विनी जुलूस यात्रा निकालकर रांची समाहरणालय जायेगी और अपना पर्चा दाखिल करेंगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे मोरहाबादी मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगी। जहां जनता से वोट की अपील करेंगी। गौरतलब है कि रांची में 25 मई को मतदान होना है। यहां यशस्विनी सहाय का मुकाबला संजय सेठ से होगा। संजय सेठ ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। मोरहाबादी में जनसभा को संबोधित करेंगी यशस्विनी सहाय गौरतलब है कि नामांकन जुलूस यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस…
Author: admin
रांची। गिरिडीह लोकसभा सीट से नामांकन करने वाले जयराम महतो कोर्ट की शरण में पहुंच गये हैं। उन्होंने 4 मई को रांची के सिविल कोर्ट में एंटीसीपिटरी बेल के लिये मूव किया है। उनके अधिवक्ता प्रदीप कुमार महतो ने कोर्ट में एबीए फ़ाइल किया है। जयराम महतो के बेल पर 6 मई यानि कल सुनवाई होगी। नामांकन करने के बाद से फरार हैं जयराम आपको बता दें कि 1 मई मजदूर दिवस के अवसर पर जयराम महतो अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बोकारो डीसी कार्यालय नामांकन करने के लिये पहुंचे थे। नामांकन करने के बाद जब वह बाहर निकल रहे थे तब रांची…
मोदी सिर्फ पीएम नहीं, एक भावना हैं झारखंड उनके लिए मात्र एक राज्य नहीं, उनके जिगर का टुकड़ा है गरीबी में पले-बढ़े हैं, तभी गरीबों को समझते हैं, उनके दर्द और जरूरतों से कनेक्ट करते हैं खुद के पास एक साइकिल नहीं, लेकिन देश को विरासत में विकसित भारत देना चाहते हैं पीएम नरेंद्र मोदी, एक ऐसी शख्सियत, जिनके चेहरे पर एक अलग ही आध्यात्मिक ओज है। उनकी उपस्थिति मात्र से ही लोगों की भावनाएं सागर की लहरों के समान हिलोरें मारने लगती हैं। जब वह बोलते हैं, तो उनकी धाराप्रवाह वाणी से लोग उसमें बहने लगते हैं। प्रतिक्रियाएं अलग-अलग…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री और भाजपा के शीर्ष नेता नरेन्द्र मोदी रविवार को अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन कर रोड शो करेंगे। रोड शो को भव्य बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। यह रोड शो राममंदिर के गेट से शुरू होकर लता मंगेशकर चौक तक जाएगा। इस दौरान रामपथ के दोनों ट्रैक के किनारे उनके स्वागत के लिए तय 80 प्वाइंट पर बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा होगा। यह रोड शो शाम चार बजे राम जन्मभूमि पथ से शुरू होकर लता मंगेशकर चौक तक 1:9 किमी दूरी तय करेगा, जिसे कवर करने में दो घंटे का समय…
-कोर्ट ने खारिज की थी अग्रिम जमानत याचिका दिल्ली। कर्नाटक यौन शोषण मामले में फंसे पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़े के बेटे एचडी रेवन्ना को शनिवार देर शाम कर्नाटक पुलिस की एसआईटी टीम ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि एसआईटी द्वारा दो बार नोटिस दिए जाने के बाद भी हाजिर नहीं होने पर उनकी गिरफ्तारी की गई। गिरफ्तारी के बचने के लिए रेवन्ना ने अग्रिम जमानत की अर्जी की कोर्ट में दाखिल की थी लेकिन कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया था। जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना के पिता एचडी रेवन्ना की गिरफ्तारी के बाद नेताओं की प्रतिक्रियाएं की आने…
सवाईमाधोपुर। सवाईमाधोपुर जिले के बौंली थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर रविवार सुबह हुए हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। हादसे में दो बच्चे घायल हुए हैं। कार सवार सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। पुलिस के अनुसार सीकर से एक परिवार कार से रणथंभौर स्थित त्रिनेत्र गणेश मंदिर दर्शन करने जा रहा था। इसी दौरन रविवार सुबह 8 बजे बौंली थाना क्षेत्र में बनास पुलिया के पास हादसा हो गया। कार को टक्कर किस वाहन ने मारी है, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। बौंली…
न्यूयॉर्क। न्यूयॉर्क के मशहूर टाइम्स स्क्वायर पर साड़ियों में सजी सैकड़ों महिलाओं ने साड़ी की वैश्विक पहचान को प्रदर्शित करने के मकसद से एक विशेष कार्यक्रम में साड़ियों की खूबसूरती, विरासत और सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन किया। इसमें भारतीय-अमेरिकी समुदाय की महिलाओं के साथ करीब 9 देशों की महिलाओं ने हिस्सा लिया। ‘टाइम्स स्क्वायर’ पर शनिवार को आयोजित ‘साड़ी गोज ग्लोबल’ कार्यक्रम में भारतीय समुदाय सहित उन नौ देशों की 500 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया जहां साड़ी लोकप्रिय परिधान है। इन देशों में भारत के साथ-साथ बांग्लादेश, नेपाल, ब्रिटेन, अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, युगांडा, त्रिनिदाद और गुयाना शामिल…
पूर्वी चंपारण। सिटीजन फोरम ऑफ मोतिहारी के कार्यकारिणी की द्वितीय बैठक अध्यक्ष बिंटी शर्मा के अध्यक्षता में मधुबन छावनी चौक स्थित होटल में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सुधीर कुमार गुप्ता मौजूद रहे। बैठक में महासचिव सतीश टंडन ने फोरम के गतिविधियों की रिपोर्ट रखते हुए गत बैठक की कार्यवाही प्रस्तुत किया।इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सिटीजन फोरम लोकसभा चुनाव में मतदाताओ की भागीदारी बढाने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। इसके लिए डीएम और नर्वािचन आयोग के साथ ही अन्य सामाजिक संगठनों के साथ सामंजस्य स्थापित की जायेगी। इस कार्य के…
रांची। झारखंड में 13 मई से चार चरणों में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होने वाला है। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 13 मई को सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू लोकसभा सीटों पर वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसे लेकर राज्य में विभिन्न राजनीतिक दलों के दिग्गज नेताओं के आगमन की शुरुआत हो गई है। भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्रियों ने राज्य का दौरा किया। अब इंडी गठबंधन की तरफ से कांग्रेस नेता राहुल गांधी 07 मई को राज्य के दौरे पर आ रहे हैं। लोहरदगा, खूंटी लोकसभा क्षेत्र के…
रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन नारकोस के तहत रांची रेलवे स्टेशन से 55.65 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है। मामले में एक महिला सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्करों में विकास कुमार, निलेश कुमार और सोनाली खलखो शामिल है। तीनों रांची के रहने वाले हैं। बरामद ब्राउन शुगर की कीमत 11 लाख 13 हजार रुपए आंकी गई है। रविवार को आरपीएफ पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी की रेल परिसर में ब्राउन शुगर की ख़रीद फ़रोख़्त हो सकती है। इसकी तुरंत सूचना पोस्ट कमांडर रांची दिगंजय शर्मा ने सहायक सुरक्षा आयुक्त अशोक…
गिरिडीह। गिरिडीह के बेंगाबाद थाना पुलिस ने गांडेय विधानसभा उचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी अवधेश सिंह को रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसके शहर के झंडा मैदान के समीप आवास में धावा बोला और इसे बेंगाबाद थाना कांड संख्या 122/22 के मामले में गिरफ्तार किया है। हालांकि आरोपित अवधेश सिंह इस दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार होने के प्रयास में था। लेकिन तीन थानों की पुलिस ने इस आरोपित को फरार होने का मौका नहीं दिया और इसे इसके घर से दबोचने में सफल रही। फिलहाल आरोपित निर्दलीय प्रत्याशी अवधेश सिंह को गिरफ्तार कर पुलिस बेंगाबाद थाना ले…