अशोकनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मध्य प्रदेश के अशोकनगर में गुना लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी के नेतृत्व के साथ आगे बढ़ना आज की जरूरत है। यूपी 80 लोकसभा सीटों यानी 80 मनकों की माला मोदी के गले में डालने को तैयार है। एमपी में सभी 29 सीट पर कमल खिलने वाला है। खजुराहो देख लिया और इंदौर से इसकी शुरुआत हो चुकी है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में रामलला फिर से प्रतिष्ठित…
Author: admin
पटना/मुंगेर। बिहार में मुंगेर लोकसभा सीट से जदयू उम्मीदवार ललन सिंह के पक्ष में शनिवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जिनको 15 साल (लालू यादव) मौका मिला, उन्होंने कुछ काम नहीं किया और सिर्फ परिवार को ही आगे बढ़ाते रहे। मुंगेर लोकसभा सीट के राजग उम्मीदवार राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के समर्थन में वोट मांगने पहुंचे नीतीश ने हवेली खड़गपुर के खंड बिहारी में राजद सुप्रीमो लालू यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को 15 साल मौका मिला वह बिहार में क्या काम किए, सबको मालूम…
मुंबई। महाराष्ट्र में हिंगोली और बुलढ़ाणा जिले में शनिवार को हुए दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 28 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हिंगोली थाने की पुलिस के अनुसार हिंगोली जिले के नरसी मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में अनिरुद्ध तानाजी वानखेड़े और अर्चना सुभाष वानखेड़े की मौके पर मौत हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायलों में तीन की हालत गंभीर होने के कारण उनको…
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी को देश के किसानों की खुशहाली के लिए समर्पित बताया और कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर फसल बीमा की राशि सीधे किसानों के खाते में भेजी जाएगी। खड़गे ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के माध्यम से कहा कि किसानों के लिए बीमा भुगतान का सीधा ट्रांसफर होगा। कांग्रेस गारंटी देती है कि फसल बीमा को खेत और किसान के अनुरूप बनाया जाएगा। किसान से बीमा राशि के अनुसार प्रीमियम लिया जाएगा और सभी दावों का निपटान 30 दिनों के भीतर किया जाएगा। केंद्र सरकार पर हमला…
पालनपुर। बनासकांठा जिले के लाखणी में कांग्रेस की न्याय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने महंगाई, बेरोजगारी समेत विभिन्न मुद्दों पर केंद्र की भाजपा सरकार को घेरा। प्रधानमंत्री मोदी पर आरोप लगाते हुए प्रियंका वाड्रा ने कहा कि उन्होंने जनता के अधिकारों को कमजोर किया है। एक जमाने में प्रधानमंत्री देश की जनता के गांव-घरों में जाते थे तो लोग-बाग उनसे अपना हक मांगते थे। सड़क-पानी के लिए जनता कहती थी। यह पहले की राजनीति की नींव महात्मा गांधी ने डाली थी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे…
मधुबनी। मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में शनिवार को प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह का भव्य आगाज हुआ।भाजपा किसान मोर्चा का सघन चुनाव प्रचार अभियान जारी बताया।भाजपा आइ टी सेल संयोजक राजीव कुमार झा ने बताया कि प्रचार अभियान में किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भ्रमण पर हैं। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पार्टी कार्यालय में शनिवार को विचार मंथन विमर्श को मधुबनी पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि वर्तमान लोकसभा चुनाव धर्म व अधर्म के बीच व विकसित भारत की निर्माण से है। भाजपा जिला कार्यालय के सभागार में शनिवार को पहुंचे किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष…
गुमला (झारखंड)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन शनिवार को गुमला जिले के सिसई में भाजपा प्रत्याशी समीर उरांव के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन अब एनडीए के खिलाफ वोट जिहाद का सहारा ले रहा है। साथ ही मोदी ने लोहरदगा के प्रत्याशी समीर उरांव और खूंटी के अर्जुन मुंडा सहित एनडीए के प्रत्याशियों के पक्ष में 13 मई को वोट करने की अपील की। पीएम मोदी ने कहा कि राज्य में इंडी अलायंस भ्रष्टाचार में लिप्त है। माताएं और बहनें मेहनत से एक-एक रुपये जमा करती हैं लेकिन यहां…
पलामू (झारखंड)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि वे संविधान को आंच नहीं आने देंगे। पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को किसी हाल में छीनने नहीं देंगे। प्रधानमंत्री ने जनसभा में उमड़ी भीड़ देखकर कहा कि आप लोगों ने जेएमएम-कांग्रेस को दिन में ही तारे दिखा दिए। साथ ही उन्होंने लोगों को वोट की ताकत भी बताई। वे शनिवार को राज्य के पलामू जिला मुख्यालय डालटनगंज के चियांकी हवाई अड्डे पर चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। पीएम मोदी ने कहा कि आपके एक वोट से 500 वर्ष बाद राम मंदिर बना। जम्मू-कश्मीर में आपके एक वोट से 370…
रांची। लोकसभा चुनाव में अत्यधिक धन का बे-रोकटोक प्रवाह, हमारी राजनीतिक प्रक्रिया का कड़वा सच बनता जा रहा है। चुनाव में उम्मीदवार और राजनीतिक दलों में एक-दूसरे से बढ़-चढ़ कर धन बल का प्रदर्शन करने की होड़ मची है। राजनीतिक प्रक्रिया में धनबल का दुरुपयोग, जवाबदेही और पारदर्शिता को प्रभावित करता है। चुनावों में धन का बेरोक टोक प्रवाह रोकने के लिए चुनाव आयोग के प्रयास के बाद भी पानी की तरह पैसे बहाये जाने का एक कड़वा सच भी सामने आ ही जाता है। प्रतिद्वंद्वी और पार्टियां धनबल का खुलेआम प्रदर्शन करते देखे जाते हैं। चुनाव प्रचार से लेकर…
मुंबई। मुंबई इंडियंस के अनुभवी स्पिनर पीयूष चावला इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की। चावला ने पावरप्ले के बाद पहली गेंद पर खतरनाक रिंकू सिंह को आउट किया, जिससे वह ड्वेन ब्रावो से आगे निकल गए और 184 विकेट लेकर दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। राजस्थान रॉयल्स के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल इस लीग के इतिहास में 200 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। चेन्नई सुपर…
नई दिल्ली। यूएसए क्रिकेट ने शुक्रवार को आगामी आईसीसी टी-20 विश्व कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। 1 जून से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट की मेजबानी यूएसए और वेस्टइंडीज संयुक्त रूप से करेंगे। टीम में न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर कोरी एंडरसन को शामिल किया गया है। एंडरसन ने तीन विश्व कप में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व किया है। टीम की अगुआई एक बार फिर मोनंक पटेल करेंगे। यही टीम विश्व कप से पहले ह्यूस्टन, टेक्सास में बांग्लादेश के खिलाफ तीन टी-20 द्विपक्षीय मैच भी खेलेगी। विश्व कप टीम में आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज शायन जहांगीर…