जेपी के समक्ष इंडी गठबंधन के कार्यकर्ताओं को एक साथ जोड़ने की चुनौती समर्पण की भावना से मनीष के लिए काम कर रहे भाजपा और आजसू के कार्यकर्ता नामांकन और सभा स्थल पर जो कुछ देखा-सुना जिस तरह से झारखंड में लोकसभा चुनाव की खुमारी जनता के बीच सिर चढ़ कर बोल रही है, उससे तो यही पता चल रहा है कि झारखंड में गर्मी का तापमान भी उसके सामने फीका महसूस पड़ रहा है। पिछले दो दिनों के घटनाक्रम पर अगर नजर डालें तो ज्ञात होता है कि राजनीतिक पार्टी का सांगठनिक ढांचा कैसा होना चाहिए। चुनाव तो कई…
Author: admin
भोपाल। प्रदेश की राजधानी के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह पुणे से जम्मू तवी जाने वाली 11077 झेलम एक्सप्रेस में बम होने की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद जीआरपी ने रानी कमलावति स्टेशन पर ट्रेन को रोका और सतर्कता के साथ पूरी ट्रेन की चेकिंग की गई, लेकिन कोई विस्फोटक नही मिला। जीआरपी ने ट्रेन में बम होने की बात कहने वाले यात्री को हिरासत में ले लिया है। झेलम एक्सप्रेस प्रतिदिन सुबह 8.31 बजे रानी कमलापति स्टेशन पर पहुंचती है। रानी कमलापति स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेन की एस 9 बोगी में सवार…
कानपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 04 मई को कानपुर आगमन और प्रस्तावित रोड शो के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए कानपुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में 03 एवं 04 मई को ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। कानपुर के अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) हरिश चन्दर ने शुक्रवार को मीडियाकर्मियों को बताया कि प्रधानमंत्री के प्रस्तावित रोड शो के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने एवं सामान्य नागरिकों की सुरक्षा और आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए कानपुर नगर क्षेत्र में धारा 144 लागू किया गया…
कोलकाता। प्रधानमंत्री और भाजपा के शीर्ष नेता नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वह जनता की सेवा करने के लिए पैदा हुए हैं और उनका सपना केवल जनता के सपनों को पूरा करना है। उन्होंने राहुल गांधी के रायबरेली लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने के फैसले पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि वे डर के कारण रायबरेली भाग गए। रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि वे मौज करने के लिए पैदा नहीं हुए और न ही खुद के लिए जीना चाहते हैं।…
पटना। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने रायबरेली और अमेठी में नामांकन के अंतिम दिन अपने पत्ते खोल दिए। पार्टी ने रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। राहुल गांधी के सीट बदलने पर बिहार के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने तंज कसा है। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि पहले उनको डर था तो हम लोगों ने उनको मंदिर भिजवाया। अब पूरा गांधी परिवार परंपरागत सीट को भी छोड़कर भाग रहा है। इनका पूरा खानदान परंपरागत सीट छोड़कर भाग रहा है। यह लोग कहीं…
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में इस बार अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीटों पर बना सस्पेंस खत्म हो गया है। कांग्रेस ने शुक्रवार को राहुल गांधी को रायबरेली सीट से और अमेठी से केएल शर्मा को उम्मीदवार घोषित कर दिया। राहुल गांधी के अमेठी छोड़कर रायबरेली से चुनाव लड़ने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन पर निशाना साधा है। भाजपा ने कहा कि राहुल गांधी वायनाड से चुनाव हार रहे हैं, इसलिए वे रायबरेली से भी चुनाव लड़ने जा रहे हैं। भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने आज यहां कहा कि यह सब नाटक और निर्माण किस लिए? राहुल गांधी के…
कोलकाता। नदिया जिले के कृष्णानगर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री और भाजपा के शीर्ष नेता नरेन्द्र मोदी ने राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि तृणमूल को 15 सीटें भी नहीं मिलेंगी। कांग्रेस को इसबार 50 से कम सीटें मिलेंगी। ऐसी स्थिति में वे सरकार कैसे बनाएंगे? भाजपा ही सरकार बना सकती है। नरेन्द्र मोदी ने तृणमूल पर हमले तेज करते हुए कहा कि उसने गरीबों का राशन भी नहीं छोड़ा। हर जगह भ्रष्टाचार है। तृणमूल और इंडी गठबंधन से लोगों का भरोसा उठ गया है। हमारी सरकार मतुआ लोगों को…
रांची। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान का आज शुक्रवार सुबह निधन हो गया। 60 साल के अतुल ने लखनऊ के मेयो अस्पताल में आखिरी सांस ली। जानकारी के अनुसार अतुल कुमार अंजान कैंसर से पीड़ित थे। पिछले एक महीने से लखनऊ के गोमतीनगर स्थित मेयो अस्पताल में मौत से जंग लड़ रहे थे, लेकिन वह यह जंग हार गये और इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। अतुल कुमार अंजान के निधन पर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत सिंह ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि अतुल कुमार अंजान के निधन से स्तब्ध…
मुंबई। रायगढ़ जिले के महाड में शुक्रवार को सुबह शिवसेना (यूबीटी) की नेता सुषमा अंधारे को सभा में ले जाने आया हेलीकॉप्टर अचानक क्रैश हो गया। हादसे के वक्त सुषमा अंधारे हेलीकॉप्टर में नहीं थीं, इसलिए वे बाल-बाल बच गईं। साथ ही हेलीकाफ्टर का पायलट और उनके सहायक भी सुरक्षित हैं। हेलीकाफ्टर क्रैश होने की छानबीन की जा रही है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुषमा अंधारे और उनके भाई विशाल गुप्ते बारामती में आयोजित सभा में शामिल होने वाली थीं। इसके लिए उन्हें लेने के लिए हेलीकाफ्टर सुबह नौ बजे महाड आया था। हेलीकाफ्टर लैंडिंग कर रहा था, इसी…
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) के 77वें स्थापना दिवस पर इसके सदस्यों और समर्थकों को शुभकामनाएं दी हैं। खड़गे ने आज सोशल मीडिया एक्स पर अपने विचार साझा करते हुए कहा, “इंटक के 77वें स्थापना दिवस पर मैं इसके सभी सदस्यों और समर्थकों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।” उन्होंने आगे कहा, “ कांग्रेस पार्टी के “श्रमिक न्याय” ने करोड़ों श्रमिकों के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए एक एजेंडा निर्धारित किया है, और हम अपनी गारंटी को लागू करने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध हैं।” कांग्रेसाध्यक्ष ने…
एक समय अपने फैंस के दिलों पर राज करने वाले 90 के दशक के लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता दीपक तिजोरी जल्द ही फिल्म ‘टिप्सी’ में नजर आएंगे। यह फिल्म जल्द ही दर्शकों के बीच आएगी और फिलहाल टीम फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त है। दीपक तिजोरी ने एक इंटरव्यू में 90 के दशक की यादें शेयर की, जिसमें एक्ट्रेस अमृता सिंह ने सैफ अली खान को मेरी मदद करने से रोका था। इस इंटरव्यू में उन्होंने फिल्म ‘पहला नशा’ से जुड़ी एक याद शेयर की। इस फिल्म के लिए उन्होंने अपने कुछ सेलिब्रिटी दोस्तों से मदद मांगी। दीपक चाहते थे कि…