Author: admin

– हफ्ते में एक बार पत्नी से मिलने की ट्रायल कोर्ट की अनुमति बरकरार नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट की जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की बेंच ने दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए ईडी और सीबीआई को नोटिस जारी किया है। हाई कोर्ट ने सिसोदिया को अपनी पत्नी से हफ्ते में एक बार मिलने की अनुमति का ट्रायल कोर्ट का आदेश बरकरार रखा है। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 8 मई को करने का आदेश दिया। आज सुबह सुनवाई के दौरान सिसोदिया की ओर से हाई कोर्ट को सूचित किया गया कि…

Read More

चेंगदू। चीन की पुरुष बैडमिंटन टीम ने गुरुवार को गत चैम्पियन भारत को 3-1 से हराकर थॉमस कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वर्ष 2016 के बाद पहली बार चीन अपने घरेलू धरती पर यह टूर्नामेंट खेल रहा है। थॉमस कप के पिछले संस्करण में चीन अंतिम आठ में पहुंचा था, जबकि महिलाओं के उबेर कप फाइनल में उसे हार का सामना करना पड़ा था। क्वार्टरफाइनल मुकाबले में विश्व के दूसरे नंबर के खिलाड़ी शि युकी ने एक गेम से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए एचएस प्रणय को 15-21, 21-11, 21-14 से हराया और गत चैंपियन भारत के खिलाफ…

Read More

दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरुवार को वेस्टइंडीज के खिलाड़ी डेवोन थॉमस को सभी प्रकार के क्रिकेट से पांच साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। थॉमस ने श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी), अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) और कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) के भ्रष्टाचार विरोधी संहिता के सात मामलों के उल्लंघन करने की बात स्वीकार की थी। निलंबन की यह अवधि 23 मई, 2023 से मानी जाएगी, जिस दिन थॉमस को अनंतिम रूप से निलंबित कर दिया गया था। आईसीसी ने एक बयान में कहा, “थॉमस, जिन्होंने आरोपों को स्वीकार करने का विकल्प चुना और भ्रष्टाचार निरोधक न्यायाधिकरण की सुनवाई के…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज गुजरात के चुनाव दौरे पर रहेंगे। सुबह जनसभा की शुरुआत कर वह आज के चुनाव कार्यक्रम का आगाज करेंगे। भाजपा ने अध्यक्ष जेपी नड्डा के आज के कार्यक्रम को एक्स हैंडल पर साझा किया है। नड्डा इस बार चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 400 पार के लक्ष्य की पूर्ति के लिए धुआंधार प्रचार कर रात-दिन एक कर रहे हैं। भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, नड्डा सुबह 11 बजे दाहोद में झालोद रोड स्थित जिला भाजपा कार्यालय के पास जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद अहमदाबाद के…

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस ने आज उत्तर प्रदेश के रायबरेली और अमेठी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। कांग्रेस की विज्ञप्ति के अनुसार, राहुल गांधी इस बार रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार घोषित किया है। उल्लेखनीय है राहुल इससे पहले अमेठी से ही चुनाव लड़ते रहे हैं। उन्होंने पहली बार 2004 में अमेठी से चुनाव जीता। इसके बाद लगातार तीन बार अमेठी से चुनकर लोकसभा पहुंचे। 2019 में उन्हें अमेठी में भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी से हार का सामना करना पड़ा। गनीमत यह रही कि राहुल ने…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता, सबसे बड़े स्टार प्रचारक एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज देश के दो राज्यों पश्चिम बंगाल और झारखंड के चुनावी दौरे पर रहेंगे। वो सबसे पहले पश्चिम बंगाल में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद बिरसा मुंडा की पावन भूमि में पहुंचकर मतदाताओं का आशीर्वाद लेंगे। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आज के चुनाव कार्यक्रम को एक्स हैंडल पर साझा किया है। भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी की आज पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में सुबह 11 बजे, कृष्ण नगर में दोपहर 12ः45 बजे और बोलपुर में अपराह्न ढाई…

Read More

इस्लामाबाद। उत्तर पश्चिम पाकिस्तान में शुक्रवार को एक प्राइवेट यात्री बस सुदूर पहाड़ी इलाके से फिसलकर सिंधु नदी के तट पर गिर गई। इस हादसे में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। इनमें तीन महिलाएं भी हैं। यह हादसा गिलगित बाल्टिस्तान के डायमेर जिले में आज सुबह साढ़े पांच हुआ। प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने निर्देश दिया है कि घायलों को हर संभव चिकित्सा उपचार प्रदान किया जाए। स्थानीय समाचार पत्र डॉन के अनुसार, यह बस रावलपिंडी से गिलगित जा रही थी। डायमर जिले में काराकोरम राजमार्ग…

Read More

कराची। पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में गुरुवार को दो बारूदी सुरंगों में हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। विस्फोट प्रांत के दुक्की जिले में हुए और पूरे शहर में इसकी गूंज सुनाई दी, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस ने बताया कि पहला विस्फोट तब हुआ जब कोयले से लदा एक ट्रक विस्फोटक उपकरण पर चढ़ गया। थोड़ी देर बाद, घटना स्थल के पास एक और बारूदी सुरंग में विस्फोट हुआ। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो…

Read More

लंदन। असम राज्य की वन्यजीव जीवविज्ञानी डॉ. पूर्णिमा देवी बर्मन को लुप्तप्राय ‘ग्रेटर एडजुटेंट स्टॉर्क’ और उसके आर्द्रभूमि निवास स्थान के संरक्षण प्रयासों के लिए अग्रणी ब्रिटिश वन्यजीव धर्मार्थ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। लंदन में ‘रॉयल जियोग्राफिकल सोसाइटी’ में बुधवार शाम को एक सम्मान समारोह में डॉ. पूर्णिमा देवी बर्मन को ‘व्हिटली फंड फॉर नेचर’ (डब्ल्यूएफएन) द्वारा व्हिटली गोल्ड अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। डॉ. पूर्णिमा देवी को इसके लिए एक लाख ब्रिटिश पाउंड की राशि प्रदान की गई। यह पुरस्कार दुनियाभर में जमीनी स्तर पर संरक्षण करने वालों को प्रदान किया जाता है। बर्मन को असमिया में…

Read More

नई दिल्ली। पिछले कुछ दिन से लगातार गिरावट का सामना के बाद आज घरेलू सर्राफा बाजार में मजबूती नजर आ रही है। देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में सोना 700 से 750 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। इस तेजी की वजह से देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 72,280 रुपये से 72,430 रुपये प्रति ग्राम के स्तर के बीच कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी 66,260 रुपये से 66,410 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है। देश भर में सिर्फ चेन्नई के सर्राफा बाजार में 24…

Read More

– ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड बनाने के बाद लुढ़का निफ्टी नई दिल्ली। मजबूत ग्लोबल संकेतों के सपोर्ट के कारण घरेलू शेयर बाजार ने भी आज मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की। निफ्टी ने आज ओपनिंग का ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड बनाने के साथ ही अभी तक के सर्वोच्च स्तर तक पहुंचने में भी सफलता हासिल की। हालांकि सुबह 10 बजे के बाद मुनाफावसूली का दबाव बन जाने की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने अपनी बढ़त काफी हद तक गंवा दी थी। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.01 प्रतिशत और निफ्टी 0.18…

Read More