Author: admin

नई दिल्ली। भारतीय एथलीटों ने गुरुवार को दुबई में 21वीं एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन पुरुषों और महिलाओं की 3,000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में अपना दबदबा बनाये रखा, महिला वर्ग में जहां एकता डे ने स्वर्ण जीता, वहीं पुरूषों में रणवीर सिंह ने स्वर्णिम सफलता हासिल की। भारत ने गुरुवार को चैम्पियनशिप में सात पदक जीते। एकता डे ने महिलाओं की 3,000 मीटर स्टीपलचेज़ में 10:31.92 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि पुरुषों की प्रतियोगिता में रणवीर सिंह विजयी रहे, उन्होंने 9:22.62 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले, अनुराग सिंह कलेर…

Read More

नई दिल्ली। स्मार्ट एंड-टू-एंड आपूर्ति श्रृंखला समाधान के अग्रणी वैश्विक प्रदाता डीपी वर्ल्ड ने अपनी बियॉन्ड बाउंड्रीज़ पहल के हिस्से के रूप में गुरुवार को दिल्ली के एयरोसिटी ग्राउंड में जमीनी स्तर की अकादमियों को 500 क्रिकेट किट वितरित किए। यह पहल क्रिकेट के विकास का समर्थन करने के लिए एक वैश्विक मिशन का हिस्सा है, जिसे 50 पुनर्निर्मित शिपिंग कंटेनरों के माध्यम से वितरित किया जाता है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि जमीनी स्तर के क्रिकेट क्लबों के पास खेल खेलने के लिए आवश्यक किट, उपकरण और सुविधाएं हों। दिल्ली कैपिटल्स की एक विज्ञप्ति के अनुसार, इन दो…

Read More

भोपाल। भारतीय आर्चरी टीम का चयन शिविर 21 से 25 अप्रैल 2024 तक साई सोनीपत में आयोजित किया गया। इसमें मध्य प्रदेश के दो आर्चरी खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चयन किया गया है। इनमें आर्चरी अकादमी, जबलपुर की खिलाड़ी कृतिका बिचपुरिया और अमित कुमार शामिल हैं। दोनों खिलाड़ी 70 मी. रिकर्व इवेन्ट के खिलाड़ी है, जो 3 से 8 जून 2024 तक सुवॉन,कोरिया में आयोजित एशिया कप स्टेज-3 में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स मेघालय में दोनों खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक अर्जित किया था। उल्लेखनीय है कि मप्र राज्य आर्चरी अकादमी जबलपुर में स्थापित है। अकादमी…

Read More

बेंगलुरु/नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को बेंगलुरु के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। सीतारमण के साथ उनके पिता ने भी वोट डाला। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज कर्नाटक की 14 सीटों पर मतदान हो रहा है। वित्तमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पोस्ट पर जारी बयान में बताया कि सीतारमण ने कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक मतदान केंद्र पर अपने पिता के साथ वोटिंग करने के बाद मतदाताओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट डालने की अपील की। वित्त मंत्री ने बेंगलुरु के जयनगर में मतदान केंद्र पर मतदाताओं से बातचीत भी की।…

Read More

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए देश के 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान हो रहा है। इंटरनेट सर्च इंजन गूगल ने शुक्रवार को दूसरे चरण के मतदान के लिए मतदाताओं को वोटर फिंगर डूडल के जरिए वोटिंग के लिए फिर प्रेरित किया है। गूगल के इस डूडल में वोट देने के बाद हाथ की तर्जनी उंगली पर लगने वाली स्याही को दिखाया गया है। 18वीं लोकसभा 2024 के लिए पहले चरण के चुनाव में गूगल ने मतदान को दिखाते हुए वोटिंग साइन के साथ डूडल बनाया था। गूगल ने एक बार फिर वही डूडल मतदाता…

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पश्चिम की आठ लोकसभा क्षेत्रों में मतदान शुक्रवार सुबह सात बजे शुरू हो गया है। इसी बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। अपने सोशल अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए मायावती ने कहा कि देश में आज लोकसभा के लिए दूसरे चरण के मतदान हो रहा है। इसमें खासकर गरीबों, बेरोजगारों, किसानों, महिलाओं व अन्य वंचितों को यह जरूर सोचना है कि भाजपा के अच्छे दिन तो आपने ला दिए लेकिन आपके ‘अच्छे दिन’ लाने के उनके बहुप्रचारित लुभावने वादे का क्या हुआ? बल्कि उनका जीवन…

Read More

रांची। चतरा के टंडवा में भूमि अधिग्रहण के खिलाफ आंदोलन करने के मामले में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव सहित 25 आरोपित को अपर न्यायायुक्त विशाल श्रीवास्तव की कोर्ट ने शुक्रवार को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है। मामले में सीसीएल के आम्रपाली कोल परियोजना के विस्थापितों ने आंदोलन किया था । आंदोलन के नेतृत्व पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने किया था। आंदोलन के दौरान पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच कई बार टकराव और झड़प हुई थी। मामले को लेकर सरकारी काम में बाधा डालने, रंगदारी मांगने, सरकारी संपत्ति का नुकसान पहुंचाने सहित अन्य आरोप लगाकर दो प्राथमिकी दर्ज…

Read More

रांची। अपर न्यायायुक्त एमसी झा की कोर्ट ने शुक्रवार को प्रेम प्रसंग में रुकावट बन रही पत्नी की हत्या करने के आरोपित पति ललित सिंह पूर्ति को दोषी ठहराया है। कोर्ट आरोपित ललित की सजा के बिंदु पर 30 अप्रैल को सुनवाई करेगी। हत्या की यह घटना गोंदा थाना क्षेत्र की हौ। पति का किसी महिला के साथ प्रेम प्रसंग था। इसको लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। सात मार्च, 2019 को दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी के सिर पर गैस सिलेंडर से मारकर उसकी हत्या कर दी। मामले को लेकर गोंदा…

Read More

– राजगढ़ और अशोकनगर में जनसभाओं को करेंगे संबोधित भोपाल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को अशोकनगर के ग्राम पिपरई और राजगढ़ के खिलचीपुर में भाजपा उम्मीदवारों से समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि केन्द्रीय गृह मंत्री शाह भोपाल हेलिकॉप्टर के माध्यम से पूर्वान्ह 11.45 बजे अशोकनगर जिले के पिपरई पहुंचेंगे। यहां मंडी प्रांगण में वे गुना संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। पिपरई के बाद शाह दोपहर…

Read More

रांची। झारखंड की हॉट सीट माने जाने वाली राजधानी रांची लोकसभा सीट कांग्रेस के लिए जी का जंजाल साबित हो रही है। इस सीट से कई बार उम्मीदवार रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की कार्यशैली पर पार्टी के लोग ही सवाल उठा रहे हैं। इस सीट से वे बेटी को टिकट दिलाकर चौतरफा घिर गए हैं। राजनीतिक गलियारों में अंदर और बाहर यह चर्चा का विषय बना है कि सुबोधकांत सहाय नहीं चाहते हैं कि रांची लोस सीट पर उनके जाने के बाद इनके परिवार के अलावा कोई दूसरा आए। इसलिए राजनीतिक ताकत के…

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पश्चिम की आठ लोकसभा क्षेत्रों में मतदान शुक्रवार सुबह सात बजे शुरू हो गया है। पहले चरण में कम मत प्रतिशत को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं में वोट के प्रति जागरूकता अभियान को बढ़ाया है। मतदान के द्वितीय चरण में मतदेय स्थलों के कुछ बूथों पर सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ लग गई हैं तो कई जगहों पर बूथ खाली हैं। लोगों में मतदान को लेकर उत्साह है। आठ लोकसभा सीटों में कुल 91 प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि मतदाताओं की संख्या एक करोड़ 67 लाख 77 हजार 198 है। लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों…

Read More