Author: admin

रांची। रांची लोकसभा क्षेत्र के मुस्लिम समुदाय के लोगों की बैठक कांके के नेवरी गांव में हुई। इस बैठक में एक भी मुस्लिम उम्मीदवार नहीं बनाये जाने पर रोष प्रकट किया गया। बैठक में शामिल लोगों ने निर्णय लेकर 21 सदस्यीय टीम का गठन किया गया, जिसमें पूरे लोकसभा क्षेत्र में घूमेंगे और क्षेत्र के लोगों से संपर्क करेंगे और महागठबंधन पार्टी की दोहरी नीति आम आवाम तक पहुंचायेंगे। इस मौके पर झारखंड रत्न से सम्मानित मुस्तफा अंसारी, आजम अहमद, मोकतार अहमद, मुंतजीर अहमद रजा, जाकिर अंसारी, जावेद अख्तर, अत्ताउल्लाह खान, खालीक खान, मोहम्मद असलम, शमीम अली, सलीम अंसारी, शमीम…

Read More

प्रो सरस्वती भारतीय संस्कृति, धर्म और आदिवासी अध्ययन के प्रणेता: शांडिल्य रांची। बीएन सरस्वती मेमोरियल लेक्चर के तहत संथाल समाज में आध्यत्मवाद विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के तौर पर आमंत्रित थे, प्रसिद्ध मानवशास्त्री और विद्या भवन विश्वविद्यालय शांतिनिकेतन, पश्चिम बंगाल के पूर्व प्राचार्य कत ओंकार प्रसाद। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति डॉण् तपन कुमार शांडिल्य ने की। बताया कि बीएन सरस्वती एक दशक तक भारतीय मानव विज्ञान सर्वेक्षण, कोलकाता से जुड़े रहे। इस लंबी अवधि में उन्होंने ग्रामीण भारत में स्थानीय स्तर पर व्यापक कार्य किया। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके द्वारा लिखित पुस्तकें पढ़ने की सलाह…

Read More

-हाइकोर्ट ने राज्य सरकार को दिया निर्देश -जिलों में टास्क फोर्स को मजबूत कर भू माफिया, फिरौती की मांग करनेवालों और महिला हिंसा करनेवालों पर करें सख्त कार्रवाई रांची। दुमका में स्पेनिश बोलनेवाली ब्राजील निवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त जज के रांची स्थित जमीन की बाउंड्री वॉल तोड़ कर जमीन पर कब्जे की कोशिश मामले में कोर्ट के स्वत: संज्ञान की सुनवाई गुरुवार को हाइकोर्ट में हुई। मामले में हाइकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस एस चंद्रशेखर की अध्यक्षतावाली खंडपीठ ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि राज्य के जिलों में टास्क फोर्स को मजबूत…

Read More

रांची। क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र होटवारए रांची के कुक्कुटों की जांच किये गये नमूनों में बर्ड फ्लू की पृष्टि हो गयी है। इसके बाद होटवार सहित प्रभावित क्षेत्र के एक किलोमीटर के दायरे में शेष बचे कुक्कुटों की वैज्ञानिक विधि से निस्तारण एवं संक्रमित क्षेत्र का वैज्ञानिक विधि से संपूर्ण डिसइंफेक्शन का कार्य गुरुवार से किया। रांची जिला प्रशासन द्वारा द्वारा बर्ड फ्लू के प्रसार के रोकथाम एक्शन प्लान के तहत कार्य के लिए बनायी गयी रैपिड रिस्पांस टीम द्वारा संक्रमित क्षेत्र के एक किलोमीटर के दायरे में कुक्कुट की कलिंग वैज्ञानिक विधि से निस्तारण और संक्रमित क्षेत्र का क्लीजिंग एंड…

Read More

रांची। चुनाव आयोग झारखंड के प्रवासी मजदूरों से संपर्क कर उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करेगा। इसे लेकर गुरुवार को चुनाव आयोग कार्यालय में श्रम विभाग के साथ बैठक कर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने प्रवासी मजदूरों का डेटा आयोग को यथाशीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। श्रम विभाग की ओर से बैठक में बताया गया कि उनके पास 1 लाख 70 हजार प्रवासी मजदूरों का डेटा है। उनके मोबाइल नंबर भी हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि प्रवासी मजदूरों को उनके मोबाइल नंबर पर बल्क मैसेज भेजकर उनसे चुनाव महापर्व में भागीदारी करने और मतदान के…

Read More

कोलेबिरा। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर कोलेबिरा पहुंचे। कार्यकर्ताओं से मिलकर उन्होंने चुनाव पर चर्चा की। वहीं थाना मोड़ से रोड शो किया। कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर अग्रसर है। इसे जारी रखने के लिए मोदी के हाथों को मजबूत करें। राष्ट्र को सशक्त बनाने, गांव को आत्मनिर्भर और शिक्षित बनाने, लोगों को रोजगार देने, किसानों को खेती के लिए सुविधा मुहैया कराने लक्ष्य है। देश का कोई भी गरीब-किसान भूखा ना रहे, यह पीएम नरेंद्र मोदी का उद्देश्य है। सभी गरीबों को मुफ्त राशन दिया जा रहा…

Read More

-अजित पीटर को मिली जैप -1 की जिम्मेदारी रांची। चुनाव आयोग की सहमति के बाद राज्य सरकार ने दो आईपीएस का तबादला किया है। जेएपीटीसी पदमा एसपी के पद पर पदस्थापित चंदन झा को स्पेशल ब्रांच का एसपी बनाया गया है। वहीं पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत अजीत पीटर डुंगडुंग को जैप-1 कमांडेंट बनाया गया है। इससे संबंधित अधिसूचना गुरुवार की देर शाम जारी कर दी गई है।

Read More

-लोकसभा चुनाव से पार्टी ने आगाज किया है अंजाम विधानसभा चुनाव में दिखेगा: शिव उरांव रांची। संपूर्ण भारत क्रांति पार्टी ने रांची लोकसभा से प्रवीण कच्छप को अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिव उरांव ने गुरुवार को प्रदेश कार्यालय में इसकी घोषणा की। शिव उरांव ने कहा कि पार्टी ने झारखंड में एकमात्र रांची लोकसभा सीट से मजबूती से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने खांटी खतियानी को उम्मीदवार बनाया है। जबकि एनडीए और इंडी गठबंधन ने बाहरी उम्मीदवार को मैदान में उतरा है। इसलिए उम्मीद और जनता पर भरोसा है कि…

Read More

– जमीन हड़पने और यौन उत्पीड़न को लेकर चल रही जांच – महिलाओं ने शाहजहां शेख पर लगाए गंभीर आरोप कोलकाता। पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं के साथ हुए यौन उत्पीड़न मामले में सीबीआई अब एक्शन मोड में आ गई है। कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने जमीन कब्जा और महिला उत्पीड़न से जुड़े अपराधों से संबंधित मामलों की चल रही जांच के संबंध में पांच लोगों और अज्ञात अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने हस्तक्षेप करते हुए सीबीआई को संदेशखाली क्षेत्र में कई कथित अपराधों की जांच अपने हाथ में…

Read More

रांची। रांची की सदर थाना पुलिस ने हथियार के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों में मोइन अंसारी और गुलबसर अंसारी के नाम शामिल हैं। दोनों ठाकुर गांव थाना क्षेत्र के मनातू गांव के रहने वाले हैं। इनके पास से एक लोडेड देशी कट्टा, एक बाइक और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दो बदमाश हथियार लेकर किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में हैं। सूचना के बाद सिटी एसपी राजकुमार मेहता के निर्देशन और सदर डीएसपी के…

Read More

पलामू। दुल्हन के हाथों की मेहंदी का रंग जाने से पहले ही उसकी मांग का सिंदूर उजड़ गया। यह मामला पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के तेतराई बाजार से सामने आया है। यहां सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। युवक की शादी 18 अप्रैल को हुई थी। वह अपनी साली की शादी में शामिल होने के लिए तेतराई गया था। जानकारी के अनुसार बुधवार को वह बाइक से तेतराई बाजार जा रहा था कि अचानक एक कुत्ता सामने आ गया, जिस कारण बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।…

Read More