पलामू। पलामू (एससी) लोकसभा सीट पर 13 मई को वोटिंग होनी है। इसके लिए उम्मीदवारों के नामांकन की प्रक्रिया जारी है। नामांकन के अंतिम दिन गुरुवार को तीन नामांकन हुए। बहुजन मुक्ति पार्टी के रामवचन राम, निर्दलीय गणेश रवि एवं राष्ट्रीय समानता दल के ब्रजेश कुमार तूरी ने नामांकन दाखिल किया है। समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में तीनों उम्मीदवारों ने निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन के समक्ष नामांकन पर्चा दाखिल किया। इससे पहले तीनों उम्मीदवारों ने शहर के अलग-अलग इलाकों से रैली निकालकर समाहरणालय पहुंचे। इस तरह नामांकन प्रक्रिया की समाप्ति तक कुल 11 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन दाखिल किया…
Author: admin
रांची। ब्रदर्स एकेडमी के छात्रों ने जेइइ में सफलता का परचम लहराया है। ब्रदर्स एकेडमी के छात्र, जिन्होंने उक्त परीक्षा में 99 परसेंटाइल से अधिक प्राप्त किया है, उनके नाम हैं- देव प्रकाश, रोहन कुमार, तुषार धानुका, आकाश कुमार, तान्या चौधरी, श्रेयश संजय, मोहमद एलनाज, हर्षित आनंद, हर्षल राज, भास्कर जालान, यश कुमार, साहिल आकाश, सिद्धांत कुमार, समृद्धि केडिआ, तान्या कात्यायन, सृस्टि राज, प्रियम राज और अन्य हैं। छात्रों ने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन ने ही सफलता की राह पर ला खड़ा किया है। संस्थान के निदेशक पारस अग्रवाल, प्रेम प्रसून और शुभेंदु शेखर ने कहा कि एक बार…
धनबाद। एडीजी ऑपरेशन संजय आनंद लाटकर एक दिवसीय दौरे पर धनबाद पहुंचे। बरवाअड्डा स्थित पुलिस ऑफिस में एसएसपी और अन्य पुलिस अधिकारियों से बातचीत के बाद वह बाहर ही निकले थे कि उनके वाहन में बैठने के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। जैसे ही वह अपने वाहन में बैठने लगे, वाहन रफ्तार के साथ आगे बढ़ गया। हालांकि एडीजी संभल गये, नहीं तो किसी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता था। घटना को देख थोड़ी देर के लिए एसएसपी और अन्य पुलिस अधिकारियों की सांसें थम गयीं। आशंका जतायी जा रही है कि ड्राइवर ने कार स्टार्ट कर…
-राज्यपाल और सीएम चंपाई सोरेन को भेजा स्मार पत्र -जमीन को जेल से भी ऊंची बाउंड्री से घेरा रांची। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को एक स्मार पत्र भेजा है। इसमें धनबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के घोषित प्रत्याशी ढुल्लू महतो के बारे में लिखा है। ढुल्लू महतो बाघमारा से विधायक हैं। स्मार पत्र में ग्रामीणों पर उनके द्वारा किये गये अत्याचार का संक्षिप्त ब्योरा संलग्न है। ग्रामवासी भी इससे अछूते नहीं हैं। उन्होंने ग्रामीणों और सरकार की करीब 200 एकड़ जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया है। जेल की ऊंची…
रांची। बांका बिहार के चानन डैम से सिंचाई के लिए झारखंड के गोड्डा को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने को लेकर सांसद निशिकांत दुबे जनहित याचिका की सुनवाई गुरुवार को झारखंड हाइकोर्ट में हुई। मामले में निशिकांत दुबे की ओर से अधिवक्ता दिवाकर उपाध्याय ने पूरक शपथ पत्र दाखिल कर कोर्ट को बताया कि गोड्डा में सुगाबथान डैम बनने से बिहार के चानन डैम से सिंचाई के लिए पानी की निर्भरता खत्म होगी। वर्ष 1978 में गोड्डा में सुगाबथान डैम बनाने का प्रस्ताव था। इसके लिए उस समय 2 करोड रुपये की स्वीकृति भी हुई थी, लेकिन यह डैम अब तक…
जमशेदपुर लोकसभा सीट से लड़ेंगे समीर मोहंती और गांडेय विधानसभा से कल्पना बनीं उम्मीदवार रांची। इंडी गठबंधन की तरफ से जेएमएम ने अपनी बाकी बची सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गयी है। जेएमएम की तरफ से जमशेदपुर लोकसभा सीट से समीर मोहंती चुनाव लड़ेंगे। वह फिलहाल बरहागोड़ा विधानसभा से विधायक हैं। वहीं गांडेय उपचुनाव में हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन (कल्पना मुर्मू) विधानसभा का चुनाव लड़ेंगी।
-हासिल किया 99.88 परसेंटाइल स्कोर -झारखंड के 700 विद्यार्थियों ने पायी सफलता रांची। जेइइ मेंस में झारखंड के करीब 700 विद्यार्थियों ने सफलता पायी है। इसमें देश भर से 56 अभ्यर्थियों ने 100 एनटीए स्कोर प्राप्त किया है, जिसमें झारखंड के प्रियांश प्रांजल भी शामिल हैं। इस उपलब्धि के साथ प्रियांश झारखंड टॉपर भी बने हैं। जवाहर विद्या मंदिर श्यामली के छात्रों ने एक बार फिर परचम लहराया है। जेवीएम के प्रियांश प्रांजल ने 100 परसेंटाइल अंक हासिल कर आॅल इंडिया में 30वीं रैंक हासिल की है। जेवीएम की दूसरी छात्रा नेहा कुमारी ने 99.53 परसेंटाइल अंक लाकर पूरे देश…
रांची। लोकसभा चुनाव में रांची संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने गुरुवार को रातु प्रखंड का दौरा किया। जनसंपर्क अभियान के दौरान मखमंद्रो स्थित मुखिया लक्ष्मी नारायण भगत के आवास पर आयोजित बैठक में शामिल हुईं। कहा कि यदि जनता ने अवसर दिया तो संसद में उनकी आवाज बनकर जन समस्याओं के समाधान के प्रति सदैव तत्पर रहूंगी। युवाओं, महिलाओं, किसानों सहित सभी वर्गों के उत्थान और समुचित सम्मान के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। इस अवसर पर संजय झा, शेख शकील अहमद, तस्लीम अंसारी, दिलीप…
रांची। सरला बिरला पब्लिक स्कूल के छात्रों ने जेइइ मेंस में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। धैर्य पांडेय ने 98.98 पर्सेंटाइल प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इसके बाद अपूर्बो रॉय ने 98.84 पर्सेंटाइल, आयुष राज यादव ने 98.78, वेंकट कृष्णा ने 97.93, आर्यमान कुमार ने 97.63, तीर्थ श्रेष्ठ 96.77, शिवम मिश्रा 96.68, सुधांशु कुमार 96.30, रणवीर राज 95.91, रूपेश आनंद 95.41, भूमि केसरी 95.39, प्रवु समर्पिता नायक 93.97, आकर्ष कुमार सिंह 92.60 और सौरभ तिवारी ने 92.43 पर्सेंटाइल हासिल कर स्कूल का मान बढ़ाया है। प्राचार्या परमजीत कौर ने छात्रों को अगले स्तर के लिए शुभकामना दी।
पूर्वी चंपारण। जिले में आगामी 25 मई को छठे चरण में लोकसभा चुनाव होना निश्चित है,जिसको लेकर चुनाव आयोग के निर्देश पर प्रशासनिक तैयारियां तेज है। इसके साथ ही मतदान का प्रतिशत बढाने को लेकर गांव गांव में जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है।वही दुसरी ओर औधौगिक पतन व बेरोजगारी से बेहाल कृषि अर्थव्यवस्था आधारित इस जिले से मजदूरों का पलायन जारी है। गेहूं की कटाई समाप्त होते ही रोजी रोटी की तलाश में दिल्ली,मुंबई,पंजाब व कोलकाता जाने वाली सहित लंबी दूरी की हर ट्रेनों में रोज भर भर कर मजदूरों का जत्था अन्य प्रदेशो में जाने को मजबूर…
रांची। मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में 30 अप्रैल से देश की पहली राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग का आयोजन होगा। यह 9 मई तक खेला जायेगा, जिसमें युवा महिला खिलाड़ियों के हाथों हॉकी स्टिक का जादू देखने को मिलेगा। इस संबंध में गुरुवार को हॉकी झारखंड के प्रमुख और हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग महिला खिलाडियों को अपना कौशल दिखाने और घरेलू स्तर पर उच्चतम स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा। लीग का चरण-एक रांची में 30 अप्रैल से 9 मई…