Author: admin

रांची। इडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की कोर्ट में हजारीबाग के कोयला कारोबारी इजहार अंसारी की जमानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई। मामले में दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी हो गई। इसके बाद कोर्ट ने मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया। इससे पूर्व मामले में इडी की ओर से जवाब दाखिल किया गया। पिछली सुनवाई में इजहार अंसारी की ओर से बहस की गई थी। करोड़ों रुपए के कोल लिंकेज के हेरा फेरी मामले में इजहार अंसारी आरोपित है। इडी ने 15 मार्च को अदालत में इजहार अंसारी और इश्तियाक अंसारी के अलावा इजहार अंसारी की एक कंपनी…

Read More

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (मंगलवार) से छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय चुनावी दौरे पर रहेंगे। लोकसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री पहली बार रायपुर में रात्रि विश्राम करेंगे। प्रधानमंत्री राजभवन में ठहरेंगे। सुरक्षा का तगड़ा इंतजाम किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी छत्तीसगढ़ में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। यह जनसभाएं जांजगीर-चांपा, महासमुंद और सरगुजा में होनी हैं। प्रधानमंत्री आज दोपहर हेलीकॉप्टर से रायगढ़ हवाई पट्टी पहुंचेंगे। वहां से जांजगीर-चांपा जिले के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर करीब तीन बजे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के बाराद्वार गांव में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा के पदाधिकारियों ने बताया कि इसके बाद प्रधानमंत्री शाम को…

Read More

रांची। पॉक्सो की विशेष न्यायाधीश आसिफ इकबाल की अदालत ने मंगलवार को नाबालिग से छेड़छाड़ करने के आरोपित अमूल कांति लाल (65) को तीन साल की सजा सुनाई है। साथ ही उसपर 10 हजार जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं देने पर उसे एक माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। अदालत ने आरोपित को आईपीसी की धारा 354 और पॉक्सो की सेक्शन आठ के तहत दोषी पाकर तीन -तीन साल की सजा सुनाई है ।दोनों धारा की सजा साथ- साथ चलेगी। मामले में अभियोजन की ओर से छह गवाह की दर्ज कराई गई थी। आरोपित कांति लाल साहू पेशे से…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज तीन राज्यों के चुनावी दौरे पर पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और कर्नाटक पहुंच रहे हैं। वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकसभा चुनाव में 400 पार के संकल्प की पूर्ति के लिए जनसभा में जनता से भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के हाथ मजबूत करने का आह्वान करेंगे। भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीयमंत्री अमित शाह के आज के चुनावी दौरे का कार्यक्रम एक्स हैंडल पर साझा किया है। भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, केंद्रीयमंत्री अमित शाह सुबह साढ़े 11 बजे पश्चिम बंगाल के मालदा दक्षिण…

Read More

नवादा। नवादा नगर के सोनार पट्टी रोड में सोमवार की रात स्कॉर्पियो में भीषण आग लग गई,जिससे इलाके में दहशत फैल गईं। स्कॉर्पियो के चालक ने भाग कर अपनी जान बचाई ।बाद में फायर ब्रिगेड के दस्ते ने आकर आग पर काबू पाया ।तब तक स्कॉर्पियो जलकर राख हो चुकी थी । बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के पूर्व मंत्री संजीत कुमार ने बताया कि यह स्कॉर्पियो उनके भांजे के नाम से थी, जिस पर वे कुछ रिश्तेदारों को स्टेशन ट्रेन में बिठाने आए थे ।जब लौट रहे थे तब अचानक एयर कंडीशन से धुएं निकलने लगे। जब बाहर निकले तो…

Read More

-पहली बार 18 से 19 उम्र के 2,46,159 मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोग रांची। राज्य में 13 मई को पहले चरण में चार लोकसभा सीटों पर मतदान होने वाला है। इन सीटों पर युवा वोटर निर्णायक भूमिका में हैं। चुनाव आयोग भी उनपर ज्यादा फोकस कर रहा है। पहले चरण में होने वाले चार सीटों पर मतदान में पहली बार 18 से 19 उम्र के 2,46,159 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए दिखेंगे। इन चारों सीटों पर पहली बार मतदान करने वालों में महिला मतदाताओं की संख्या सर्वाधिक होगी। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा…

Read More

भागलपुर। पूरनमल सावित्री देवी बाजोरिया सरस्वती शिशु मंदिर नरगाकोठी में मंगलवार को वीर कुंवर सिंह जी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का प्रारंभ विभाग प्रमुख विनोद कुमार, प्रधानाचार्य नीरज कुमार कौशिक एवं प्रभारी प्रधानाचार्य ममता जायसवाल के नेतृत्व में पृथ्वी दिवस पर बताए गए भैया-बहनों द्वारा लाए गए पौधों को विद्यालय कैंपस में लगाया गया। मौके पर ममता जायसवाल ने कहा कि भोजपुर की धरती पर अंग्रेजी शासको के छक्के छुड़ाने वाले 80 वर्ष के वीर योद्धा वीर कुंवर सिंह ने अंग्रेजों की लाख कोशिश के बावजूद भी भोजपुर को अंग्रेजों से स्वतंत्र रखा। 23 अप्रैल का दिन उनके विजयोत्सव…

Read More

नई दिल्ली। तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बीती शाम इंसुलिन दी गई। हालांकि इस बारे में स्पष्ट तौर पर जेल प्रशासन ने कुछ नहीं बताया है। मगर जेल सूत्रों ने कहा है कि केजरीवाल को पहली बार इंसुलिन दी गई। कहा जा रहा है कि केजरीवाल का शुगर लेवल 217 तक पहुंच गया था। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री के शुगर लेवल और इंसुलिन की मांग पर कई दिनों से आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे थे। आम आदमी पार्टी ने एक्स हैंडल पर लिखा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को…

Read More

देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शाम उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर पहुंच रही हैं। वो आज ऋषिकेश एम्स के चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। राष्ट्रपति छात्र-छात्राओं को पदक वितरित करेंगी। उनके आगमन पर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विशेष विमान से आज शाम चार बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगी। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर धामी उनका स्वागत करेंगे। राष्ट्रपति शाम साढ़े चार बजे ऋषिकेश एम्स में आयोजित दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी। कार्यक्रम में राज्यपाल और नीति आयोग के सदस्य डाॅ. विनोद के. पॉल कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे। दीक्षांत समारोह…

Read More

रांची। पश्चिमी सिंहभूम लोकसभा सीट से गठबंधन की साझा प्रत्याशी जोबा माझी 23 अप्रैल को जिला निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष नामांकन दाखिल करेंगी। सोमवार को प्रत्याशी जोबा माझी को पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन ने सिंबल प्रदान किया। जोबा माझी के नामांकन में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, कल्पना सोरेन और मंत्री बसंत सोरेन साथ रहेंगे। नामांकन से पूर्व चाइबासा के खुटकट्टी मैदान में जनसभा होगी।

Read More

रांची। बड़गाई अंचल की 8.86 एकड़ जमीन घोटाले के आरोप में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत अर्जी पर मंगलवार को इडी की विशेष अदालत में सुनवाई होगी। पिछली सुनवाई के दौरान इडी की ओर से मामले में जवाब दाखिल करने के लिए समय की मांग की गयी थी। हेमंत सोरेन ने जमानत की गुहार लगाते हुए 15 अप्रैल को अधिवक्ता के माध्यम से याचिका दाखिल की है। इसी अर्जी पर मंगलवार को सुनवाई होगी। हेमंत सोरेन ने गिरफ्तारी के 75 दिनों बाद जमानत की गुहार लगायी है। वह बड़गाई अंचल जमीन घोटाले के आरोप में 31 जनवरी से जेल…

Read More