Author: admin

रांची। मोटर वाहन दुर्घटना से संबंधित विशेष लोक अदालत शनिवार को व्यवहार न्यायालय, रांची में संपन्न हो गया। 3 जून से 07 जून तक व्यवहार न्यायालय, रांची के परिसर में पक्षकारों के साथ मोटर वाहन दुर्घटना के मामलों पर समझौता के लिए प्री-लोक अदालत की बैठकें आयोजित की गयी थीं। विशेष लोक अदालत (मोटर दुर्घटना दावा मामले) के लिए एक बैंच का गठन किया गया, जिसमें मनीष, पीओ एमएसीटी, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, चीफ लीगल ऐड डिफेंश काउंसेल उपस्थित थे। इस विशेष लोक अदालत में कुल 500 चिन्हित वादों को निस्तारण के लिए बेंच के समक्ष रखा गया था, जिसमें कुल…

Read More

रांची। दुमका लोकसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ीं सीता सोरेन ने करीब ढाई माह पहले अपनी बेटी के इ-मेल आइडी से स्पीकर को इस्तीफा सौंपा था, लेकिन स्पीकर ने अब तक उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है। जानकारी के अनुसार स्पीकर ने सीता सोरेन को नियम के अनुसार इस्तीफा देने को कहा है। नियम के अनुसारए सीता सोरेन को खुद या फिर अपने विशेष दूत के माध्यम से त्यागपत्र भेजना होगा। बताते चलें कि सीता सोरेन झामुमो से तीन बार विधायक रही हैं।

Read More

रांची। 9 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह है। समारोह में शामिल होने के लिए रांची रेलमंडल के लोको पायलट एएसपी तिर्की को भी आमंत्रण भेजा गया है। वह रांची-हावड़ा और रांची-वाराणसी वंदेभारत एक्सप्रेस में लोको पायलट हैं। रांची-हावड़ा वंदेभारत का संचालन करने वाले पहले आदिवासी लोको पायलटों की लिस्ट में हैं। वह अपनी पत्नी मेरी तिर्की के साथ शुक्रवार को दिल्ली पहुंच गये। वह बिरसा चौक के पास रहते हैं। एएसपी तिर्की ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि इतने बड़े कार्यक्रम में उनको बुलाया जायेगा। वह कहते हैं कि वह अपने काम के…

Read More

नई दिल्ली। एनडीए के नेता नरेन्द्र मोदी रविवार को राष्ट्रपति भवन में शपथ लेंगे। उनके शपथ ग्रहण समारोह में पड़ोसी देशों के नेता भी शामिल होंगे। विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की है कि समारोह में नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, श्रीलंका, मालदीव, मॉरीशस और सेशल्स के नेता शामिल होंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति डॉ मोहम्मद मुइज्जू, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख़ हसीना, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविन्द कुमार जुगनुथ, नेपाल के प्रधान मंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे इस समारोह में शामिल होंगे। इन नेताओं का आज…

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस कार्यसमिति की शनिवार को दिल्ली के अशोका होटल में हुई बैठक में सर्वसम्मति से राहुल गांधी को विपक्ष का नेता बनाए जाने का प्रस्ताव पारित किया है। हांलाकि बताया यह भी जा रहा है कि फिलहाल राहुल ने नेता प्रतिपक्ष का पद स्वीकारने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा है कि उन्हें अभी इस बारे में विचार करने के लिए समय चाहिए। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस को पिछले तीन लोकसभा चुनावों के बाद पहली बार बेहतर स्थिति में है। वह 99 सदस्यों के साथ संसद में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। विपक्ष का नेता…

Read More

रांची। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारी अंतिम चरण में है। पूरे देश से नव निर्वाचित सांसद दिल्ली पहुंच रहे हैं। साथ ही सभी प्रदेशों से पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, जिलों के अध्यक्ष, प्रभारीए लोकसभा-विधानसभा क्षेत्र के संयोजक, प्रभारी सहित हजारों कार्यकर्ता 9 जून को तीसरी बार मोदी सरकार के भव्य शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बनेंगे। इधर प्रदेश भाजपा ने झारखंड के सभी सांगठनिक मंडलों में शपथ ग्रहण के अवसर पर उत्सव मनाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश संगठन महामंत्री…

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने कहा है कि अभी तक नई सरकार के मंत्रीमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में बुलाने के लिए निमंत्रण नहीं आया है। अगर शपथग्रहण समारोह में बुलाया जाता है और निमंत्रण पत्र भेजा जाता है तो उस पर विचार किया जाएगा। कांग्रेस कार्यसमित की बैठक के ठीक बाद एक पत्रकार वार्ता के दौरान एक सवाल के जवाब में जयराम रमेश ने यह कहा। देश में तीसरी बार मोदी सरकार बनने जा रही है। रविवार, 9 जून शाम सवा 7 बजे राष्ट्रपति भवन में नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। देश-विदेश…

Read More

सहरसा। जिलाधिकारी वैभव चौधरी की अघ्यक्षता में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 327 ई एवं 107 के निर्माण कार्य के प्रगति की समीक्षा की गई। एन.एच 107 के निर्माण कार्य की अद्यतन प्रगति के संबंध में बताया गया कि मौजा पहाड़पुर में अतिक्रमण को दूर कर कार्य प्रारंभ कर डीबीएम कार्य पूर्ण कर दिया गया है। बैंजनाथपुर चौक के समीप कुछ स्थाई संरचना जिस कारण कार्य में बाधा उत्पन्न होे रहा है,को कार्यहित में हटाया जाना अति आवश्यक है।निर्देश दिया गया कि अंचलाधिकारी सौरबाजार एवं संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी से समन्व्य स्थापित करते हुए यथाशीध्र अतिक्रमण हटाते हुए यथोचित कारवाई की जाय। फ्लाईएश…

Read More

भागलपुर। जिले के बबरगंज थाना क्षेत्र के महमदाबाद मोहल्ले में शनिवार को अजय शर्मा के घर में अचानक आग लग गईं। इस घटना में घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की सूचना मिलने पर करीब आधे घंटे के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से मोहल्ले में कुछ देर के लिए लोगों के बीच अफरा तफरी का माहौल बन गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सबसे पहले…

Read More

विशेष -अनारक्षित सीटों पर जीत का अंतर कम होना चिंता का विषय -विधानसभा चुनाव की राह नहीं है आसान, पहले से ज्यादा मजबूत हुआ है इंडिया गठबंधन नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड में लोकसभा का चुनाव परिणाम एक हद तक अप्रत्याशित रहा। भाजपा का यह मजबूत गढ़ इस बार उसके हाथ से फिसलता हुआ दिख रहा है। आदिवासियों के लिए सुरक्षित पांच सीटों पर पार्टी उम्मीदवारों की पराजय ने उसके लिए चेतावनी की घंटी बजा दी है, तो अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित पलामू और अन्य आठ अनारक्षिट सीटों पर भाजपा-आजसू की…

Read More

रांची। झारखंड समेत देशभर में लगभग तीन महीने के बाद आचार संहिता छह जून को खत्म हो गयी। जिसके बाद झारखंड पुलिस में ट्रांसफर पोस्टिंग की प्रकिया शुरू हो गयी है। विधि व्यवस्था को देखते हुये जिलों के एसपी द्वारा थानेदारों की ट्रांसफर पोस्टिंग की जा रही है। सबसे पहले शुक्रवार को पाकुड़ जिले में दो इंस्पेक्टर समेत 16 पुलिस पदाधिकारियों के तबादला किया गया। सिमडेगा में तीन सब इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस पदाधिकारियों का तबादला शनिवार को भी सिमडेगा जिले में तीन सब इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया। आने वाले दिनों में कई जिलों में…

Read More