वाराणसी। नीट यूजी परीक्षा परिणाम को लेकर मेडिकल की तैयारी में जुटे विद्यार्थियों का आक्रोश थम नहीं रहा है। शनिवार को बड़ी संख्या में बीएचयू के सिंह द्वार पर जुटी छात्राओं ने नीट यूजी परीक्षा परिणाम को निरस्त करने की मांग करते हुए कड़ी धूप में जमकर प्रदर्शन किया। छात्राओं के प्रदर्शन की जानकारी पर फोर्स के साथ अफसर भी मौके पर पहुंच गए। छात्राओं के आक्रोश को देख पुलिस अफसरों ने उन्हें समझा-बुझा कर शांत कराने के बाद वापस भेज दिया। एक घंटे से अधिक समय तक तल्ख धूप में प्रदर्शन के दौरान छात्राओं ने कहा कि नीट यूजी…
Author: admin
मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व प्रदेश सचिव व पूर्व जिलाध्यक्ष ने थाना मझोला क्षेत्र में स्थित अपने आवास पर शनिवार सुबह गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस टीम घटना की जांच कर रही है। अभी आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका है। मूलरूप से बिजनौर निवासी डीपी यादव लंबे समय से परिवार के साथ मुरादाबाद के बुद्धि विहार में रह रहे थे। वह समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। पूर्व में सपा के प्रदेश सचिव, जिला महसचिव, जिलाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके थे। वर्ष 2021 अगस्त माह में…
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन आज शनिवार को रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में हेमंत सोरेन से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि चंपाई सोरेन लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद की परिस्थितियों पर चर्चा के लिए हेमंत सोरेन से मिले। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने हेमंत को लोकसभा चुनाव की प्रतिक्रियाओं के बारे में बताया। चंपाई सोरेन और हेमंत सोरेन ने झामुमो के रूख पर भी चर्चा की। बता दें कि इससे पहले 31 मई की सुबह भी चंपाई सोरेन ने होटवार जेल में हेमंत सोरेन से मुलाकात की थी।
कोलकाता। भुवनेश्वर से कोलकाता आ रही एक निजी बस पश्चिम मेदिनीपुर जिले के नारायणनगर इलाके में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में करीब 15 यात्री घायल हुए हैं। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, यह हादसा शनिवार सुबह खड़गपुर-बालेश्वर राष्ट्रीय राजमार्ग 60 पर हंडला राजगढ़ इलाके में हुआ। घटना की सूचना नारायणनगर थाने की पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर नारायणगढ़ पुलिस और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों का मकरमपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। उधर, हादसे से राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लग गया। पुलिस के प्रयास से…
कूचबिहार। पिता की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या करने के आरोप में तुफानगंज थाने की पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोपित बेटे का नाम लक्ष्मण दास है। जबकि मृतक का नाम अबिराम दास (70) है। घटना शनिवार देर रात तुफानगंज एक नंबर ब्लॉक के आंध्रान फुलबाड़ी एक नंबर ग्राम पंचायत इलाके में घटी है। शनिवार को शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार अबिराम दास के दो बेटे और दो बेटियां हैं। दो बेटियों और एक बेटे की शादी हो चुकी है। लक्ष्मण दास की अभी शादी नहीं हुई है।आरोप है…
फारबिसगंज/अररिया। अररिया जिला के जोकीहाट में स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय दभड़ा में 16 वर्ष बाद भी गणित-विज्ञान- अंग्रेजी समेत कई विषयों के एक भी शिक्षक नहीं हैं। इस कारण से यहां के बच्चों का शैक्षणिक भविष्य अंधकारमय है। छात्रों के माता-पिता इसे शिक्षा विभाग की लापरवाही मानते हैं। छात्रों के अभिभावकों ने बताया कि कक्षा छह से आठ तक के छात्र छात्राओं के लिए सिर्फ एक शिक्षक सामाजिक विज्ञान में हैं। अभिभावकों ने बताया कि सोशल साइंस तो बच्चे अपने से पढ़कर भी तैयारी कर लेता है, लेकिन गणित, विज्ञान, इंग्लिश, संस्कृत विषयों के शिक्षक नहीं हैं, जिससे बच्चों की…
अररिया। बिहार सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग के मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने दिल्ली स्थित अररिया के नव निर्वाचित सांसद प्रदीप कुमार सिंह के आवास पर शनिवार को जाकर उनको जीत की बधाई दी। बिहार सरकार के मंत्री के साथ अररिया भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा भी मौजूद थे। सीमांचल की एकमात्र अररिया लोकसभा सीट ही थी, जहां पर एनडीए की ओर से भाजपा उम्मीदवार को चुनाव लड़ाया गया था। सीमांचल में भाजपा के लिए यह प्रतिष्ठा की सीट थी और भाजपा आलाकमान ने पुराने चेहरे पर ही भरोसा जताते हुए सांसद प्रदीप कुमार सिंह को ही अररिया…
रांची। गोड्डा से नवनिर्वाचित सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट किया है। एकबार फिर उनकी भविष्यवाणी भरे ट्वीट से झारखंड का सियासी पारा चढ़ गया है। निशिकांत अक्सर अपने ट्वीट की वजह से विवादों में रहते हैं। इसबार भी उन्होंने एक्स पर कुछ ऐसा लिखा है जिससे कयासों का बाजार गर्म हो गया है। उन्होंने शनिवार की सुबह ट्वीट कर लिखा कि चंपाई दा होशियार, कल्पना भाभी आ गयी हैं, झारखंड की वर्तमान सरकार के लिए आने वाला 7 दिन बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाला है। चौथी बार जीता लोकसभा चुनाव ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब…
भागलपुर। जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम-फतेहपुर में हुए डबल मर्डर मामले में शामिल मुख्य अभियुक्त सहित 02 अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उक्त आशय की जानकारी शनिवार को सिटी एसपी श्रीराज ने दी। सिटी एसपी ने बताया कि बीते 06 जून को सुल्तानगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत फतेहपुर गाँव में विकास मंडल एवं उसके परिवार के द्वारा राजीव मंडल के परिवार के साथ मारपीट की गई तथा इसी क्रम में राजीव मंडल एवं राजीव मंडल के पुत्र आयुष कुमार को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया। दोनों जख्मी व्यक्तियों को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया।…
रांची। जिला प्रशासन ने स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए लाइसेंसी हथियार धारकों से हथियार जमा करवाये थे। चुनाव संपन्न होने के बाद प्रशासन ने जमा हथियारों को वापस ले जाने का आदेश जारी किया है। बता दें कि रांची में लगभग 3417 लाइसेंसधारी हैं, जिनमें से लगभग 2288 लोगों ने लाइसेंस जमा करवाये थे। वहीं 525 लाइसेंस धारकों को छूट दी गयी थी। लोकसभा चुनाव को कर 20 मार्च को रांची जिला प्रशासन लाइसेंस जमा करने का आदेश जारी किया था। इसमें 30 मार्च तक हथियारों का सत्यापन किया जाना था। लाइसेंस जमा नहीं कराने…
रांची। कांके रोड स्थित आवास पर कल्पना सोरेन से झारखंड मुक्ति मोर्चा के सिंहभूम लोकसभा से नवनिर्वाचित सांसद जोबा माझी और राजमहल से सांसद विजय हांसदा ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर पार्टी के चक्रधरपुर से विधायक सुखराम उरांव ने भी मुलाकात की। इधर, शनिवार को कल्पना सोरेन से पद्मश्री मधु मंसूरी हंसमुख ने शिष्टाचार मुलाकात की।