वाराणसी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार को वाराणसी जिले के सिगरा क्षेत्र में स्थित श्री काशी नटूकोट्टई नगर क्षत्रम धर्मशाला के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुईं। शहनाई के मंगल धुन के साथ मंत्रोच्चार के बीच धर्मशाला का भूमिपूजन किया गया। दक्षिण भारतीयों के लिए बनने वाले इस धर्माशाला के निर्माण पर लगभग 40 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यहां ठहरने वाले दक्षिण भारतीय श्रद्धालुओं को कोई किराया नहीं देना होगा। श्रद्धालु अपनी इच्छा से दान दे सकेंगे। इस धर्मशाला में 135 कमरे होंगे। दस मंजिले धर्मशाला में छात्रावास, आवास और बैंक्वेट हॉल भी बनेगा। नाटकोट्टम क्षत्रम की ओर से दक्षिण…
Author: admin
मुंबई/रांची। बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजी की शनिवार की रात धनबाद में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई और उनकी बहन की हालत चिंताजनक बताई गई है। हादसे की खबर मिलते हुए पंकज त्रिपाठी मुंबई से धनवाद पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक, हादसा शनिवार की रात दिल्ली-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर धनवाद में निरसा बाजार में हुआ। दंपति जिस कार में यात्रा कर रहे थे वह सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। राकेश और सबिता बिहार के गोपालगंज जिले से कोलकाता जा रहे थे। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को धनबाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया…
किशनगंज। वर्ष 1952 से ही है किशनगंज संसदीय क्षेत्र 65-68 प्रतिशत मुस्लिम मतदाता बहुल रहा है। जिले के लोगों की अमन-चैन पसंदगी और हिन्दू-मुस्लिम भाईचारगी पूरे देश में एक मिसाल है। वर्ष 1967 में ज़मीन से जुड़े पक्के समाजवादी नेता लखन लाल कपूर को हिन्दू-मुस्लिम मतदाताओं ने मिलकर सांसद चुना था। और, उनका नाम अबतक के किशनगंज संसदीय इतिहास में एकमात्र हिन्दू सांसद के रूप में दर्ज है। बाबरी मस्जिद प्रकरण के समय मुस्लिम नेता के रूप में उभरे सैयद शहाबुद्दीन (पूर्व आई.एफ.एस अधिकारी) वर्ष 1985 के लोकसभा उप चुनाव में सांसद निर्वाचित हुए थे। इस तरह 1985 में ही…
विद्या बालन की फिल्म ‘दो और दो प्यार’ को लेकर पिछले कई दिनों से खूब चर्चा हो रही है। यह फिल्म 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। विवाहेतर संबंध पर आधारित इस फिल्म को समीक्षकों से सकारात्मक समीक्षा मिली है लेकिन दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। इस फिल्म से विद्या बालन ने लंबे समय के बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की है। फिल्म का निर्माण समीर नायर, दीपक सहगल, तनुज गर्ग, अतुल कस्बेकर और स्वाति अय्यर चावला ने किया है। शीर्षा गुहा ठाकुरता के निर्देशन में बनी ‘दो और दो प्यार’ में विद्या बालन, प्रतीक गांधी,…
गुजराती थिएटर से लेकर हिंदी फिल्मों तक का लंबा सफर तय करने वाले और अपनी दमदार भूमिकाओं से दर्शकों का दिल जीतने वाले अभिनेता प्रतीक गांधी इस समय अपनी फिल्मों ”मडगांव एक्सप्रेस” और ”दो और दो प्यार’ को लेकर फिर से सुर्खियों में हैं। प्रतीक ने गुजराती थिएटर में भी अधिक जीवनी संबंधी भूमिकाएं की हैं और हिंदी में भी जीवनी संबंधी भूमिकाएं कर रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें बायोपिक्स करना पसंद है। जीवनी और प्रतीक गांधी के बीच कड़ा समीकरण बन गया है। वेब सीरीज़ ”स्कैम 1992” में उनकी भूमिका एक तरह से चरित्र भूमिका थी और…
कानपुर। चौबेपुर थाना क्षेत्र के रुद्रपुर बैले गांव में शनिवार रात दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में कई लोग घायल हुए हैं। जिसमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसे हैलट अस्पताल में भर्ती कराया है। इस संबंध में दोनों पक्ष से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने 17 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम विजेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि चौबेपुर के रुद्रपुर बैले गांव में शनिवार रात दो पक्षों में हुई मारपीट में कई लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती…
वॉशिंगटन। अमेरिका और चीन के तल्ख रिश्तों के बीच दोबारा दोस्ती की सुगबुगाहट देखी जा रही है। रूस-यूक्रेन युद्ध और मध्य पूर्व के तनाव भरे हालात के बीच अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन तीन दिनों का चीन दौरा करने जा रहे हैं। ब्लिंकन का यह दौरा 24 अप्रैल से 26 अप्रैल तक होगा। अमेरिकी विदेश विभाग के मुताबिक ब्लिंकन 24 से 26 अप्रैल तक चीन की यात्रा पर रहेंगे। विदेश विभाग का कहना है कि ब्लिंकन शंघाई और बीजिंग में चीनी अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए मिलेंगे। इस दौरान मध्य पूर्व…
बंगुई। मध्य अफ्रीकी गणराज्य में यात्रियों को ले जा रही नौका के नदी में डूब जाने से उसमें सवार 58 लोगों की मौत हो गई है। नाव में क्षमता से अधिक यात्रियों के भरे होने के कारण हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने शनिवार को बताया कि 300 लोगों को ले जा रही नाव राजधानी बंगुई से गुजरने वाली मपोको नदी को पार कर रही थी, उसी समय हादसा हुआ। स्थानीय नौका चालकों और मछुआरों ने सबसे पहले बचाव अभियान शुरू किया। बचाव अभियान में शामिल मछुआरे एड्रियन मोसामो ने बताया कि सैन्यकर्मियों के पहुंचने तक 58 शव निकाले जा चुके थे।…
भोपाल। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी रविवार को लोकसभा चुनाव प्रचार के मद्देनजर मध्यप्रदेश आ रहे हैं। वे यहां सतना में पार्टी प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाहा डब्बू के समर्थन में आमसभा को संबोधित करेंगे। प्रदेश कांग्रेस के चुनाव कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी विशेष विमान से सुबह 11 बजे खजुराहो पहुंचेंगे और फिर वहां से हेलिकाप्टर द्वारा सतना आएंगे। चुनावी सभा के बाद वे खजुराहो रवाना हो जाएंगे।
रांची। झामुमो की धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में आयोजित उलगुलान न्याय महारैली में आईएनडीआईए के कई नेता पहुंच चुके हैं। इनमें प्रमुख रूप से झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन, मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, आप सांसद संजय सिंह और उनकी पत्नी, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेता अखिलेश यादव, बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला सहित अन्य कई प्रमुख नेता भी इनमें शामिल हैं।
रांची। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के मौसीबाड़ी गोलचक्कर के पास शनिवार देर रात एक युवक ने भगवान हनुमान की प्रतिमा को खंडित कर दिया। सावल से युवक ने भगवान हनुमान के हाथ को तोड़ दिया। हालांकि इस दौरान स्थानीय लोगों को इसकी सूचना मिल गयी। इसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहयोग से आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले को लेकर मंदिर के अध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने जगन्नाथपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज करवायी है। साथ ही आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की…