मैनपुरी। जिले के भोगांव थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 पर द्वारिकापुरी कट के पास एक ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई और 24 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि हादसे में मरने वालों की पहचान अवधेश की पत्नी फूलमती, दफेदार की पत्नी रमाकांती, राजेश की पत्नी संजय देवी के रूप में हुई है। इन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। इसी बीच अस्पताल में इलाज के दौरान द्रौपदी देवी की मौत हो गयी। चौबीस लोग…
Author: admin
शिमला। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, सांसद व शिमला लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार सुरेश कश्यप ने शनिवार को शिमला जिला के जुब्बल में आयोजित चुनाव बैठकों में कांग्रेस की सुक्खू सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हिमाचल के युवाओं के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है जहां उन्होंने युवाओं के साथ वादा किया था कि वह सत्ता में आते ही पहली कैबिनेट में एक लाख नौकरियां देंगे। वहीं उन्होंने एक लाख क्या एक भी नौकरी नहीं दी, यह अपने आप में बहुत बड़ी विडंबना है। कांग्रेस पार्टी ने उल्टा 10000 युवाओं को नौकरी से…
प्रयागराज। यूपी बोर्ड ने परीक्षा परिणाम घोषित कर दिये हैं। इस वर्ष 89.55 प्रतिशत बच्चे हाईस्कूल में और 82.60 प्रतिशत इंटरमीडिएट बच्चे उत्तीर्ण रहे। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिब्यकांत शुक्ला ने प्रयागराज स्थित मुख्यालय पर इसकी घोषणा की। दसवीं में सीतापुर के शुभम वर्मा ने टॉप किया है। लड़कियों ने फिर बाजी मारी है। दसवीं में सीतापुर के शुभम वर्मा ने टॉप किया है। बागपत के विष्णु चौधरी, अमरोहा की काजल सिंह और सीतापुर की कशिश मार्य दूसरे नंबर पर हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे आ गये हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल…
-जोरहाट के अनुराग दलै ने 593 अंकों के साथ किया टॉप गुवाहाटी। असम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शनिवार को 10वीं वार्षिक बोर्ड परीक्षा के लिए हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (एचएसएलसी) परिणाम घोषित कर दिया है। इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 75.70 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए हैं। इनमें लड़कों का पास प्रतिशत 77.3 और लड़कियों का 74.4 प्रतिशत है। वहीं परीक्षा में शामिल 80 प्रतिशत ट्रांसजेंडर छात्र भी सफल हुए हैं। असम हाईस्कूल रिजल्ट में 105873 छात्र फर्स्ट डिवीजन, 150764 छात्र सेकेंड डिवीजन और 60680 छात्र थर्ड डिवीजन से पास हुए हैं। कुल 317317 छात्र पास हुए हैं। छात्रों…
– एमपी-एमएलए कोर्ट ने नियत की 26 अप्रैल की तारीख, लिखित बहस का दिया निर्देश कानपुर। महाराजगंज जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ दर्ज आगजनी के मामले में आठवीं बार शनिवार को फैसला टल गया। एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश सत्येंद्र नाथ त्रिपाठी ने अब अगली तारीख 26 अप्रैल नियत की है। कोर्ट कुछ बिन्दुओं पर बचाव पक्ष से लिखित में बहस करना चाहती है जिसको लेकर निर्देशित किया गया है। यानी 26 अप्रैल को भी फैसला नहीं आएगा और सिर्फ लिखित बहस अभियोजन और बचाव पक्ष की ओर से होगी। सीसामऊ सीट से सपा विधायक इरफान…
रांची। राजधानी के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में रविवार को इंडी गठबंधन की उलगुलान रैली है। रैली में राहुल गांधी समेत देशभर के बड़े नेता शामिल होंगे। ऐसे में रैली स्थल, एयरपोर्ट, होटल और सर्किट हाउस में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। सभी स्थानों की सुरक्षा के लिए 2,000 अतिरिक्त सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। साथ ही ट्रैफिक रूट निर्धारित किये गये हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने प्रभात तारा मैदान स्थित महारैली स्थल पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया था। साथ ही संबंधित अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिए थे।…
रांची। झारखंड हाई कोर्ट में शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपित योगेंद्र तिवारी की जमानत याचिका की सुनवाई शनिवार को हुई। अगली सुनवाई 22 अप्रैल को होगी। दरअसल, ईडी कोर्ट ने योगेंद्र तिवारी की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी। ईडी ने योगेंद्र तिवारी के खिलाफ आरोप पत्र भी दाखिल किया है। ईडी की जांच में योगेंद्र तिवारी द्वारा बालू की तस्करी और अवैध तरीका से जमीन की खरीद-बिक्री कर अर्जित आय को शराब के कारोबार में लगाने की खुलासा हुआ है। मामले में ईडी ने 8/2023 दर्ज किया है। 19 अक्टूबर, 2023 को पूछताछ के क्रम…
मुंबई। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को नांदेड में कहा कि पहले चरण के चुनाव में ही मतदाताओं ने इंडी गठबंधन को नकार दिया है। दरअसल, देश की जनता को यह एहसास हो रहा है कि इंडी गठबंधन अपने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए एक साथ आया है। इंडी अलायंस की पार्टियां देश की 25 फीसदी सीटों पर एक-दूसरे के खिलाफ लड़ रही हैं, इन पर आम जनता विश्वास नहीं कर पा रही है। मोदी शनिवार को भाजपा के नांदेड़ लोकसभा सीट से उम्मीदवार प्रतापराव चिखलीकर और हिंगोली लोकसभा सीट से उम्मीदवार बाबूराव कोहलीकर के…
शाहपुरा। शाहपुरा जिले के शक्करगढ़ ग्राम में शनिवार को भीलवाड़ा संसदीय क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल के समर्थन में भाजपा की चुनावी महा संकल्प सभा का आयोजन हुआ। इसे भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संबोधित किया। अपने चिर परिचित अंदाज में अमित शाह ने कांग्रेस पर करारा वार करते हुए कहा कि राजस्थान की सभी 25 सीटें भाजपा जीत रही है, इसमें कोई शक नहीं है। भीलवाड़ा संसदीय क्षेत्र से भाजपा की जीत रिकॉर्ड तोड़ेगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत केवल अपने बेटे के लिए काम कर…
रांची। हजारीबाग के कोयला कारोबारी इजहार अंसारी जमानत याचिका की सुनवाई इडी के विशेष न्यायाधीश की कोर्ट में हुई। मामले में इजहार अंसारी की ओर से बहस की गयी। कोर्ट ने इडी को जवाब दाखिल करने के लिए समय प्रदान की। अगली सुनवाई 23 अप्रैल को होगी। बीते 16 जनवरी को इडी ने हजारीबाग स्थित उसके आवास और फैक्ट्री पर छापा मारा था। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया था। 70 करोड़ रुपये के कोल लिंकेज की हेराफेरी मामले में इजहार अंसारी आरोपी है। सुमन कुमार की पहल पर खान विभाग के अधिकारियों ने इजहार अंसारी की कंपनी को कोल…
विशेष भाजपा के निशिकांत और कांग्रेस की दीपिका के बीच कहां हैं मुसलमान! झारखंड की पहली सीट, जहां इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी को लेकर मुसलमान गुस्से में हैं झारखंड के ‘मिथिलांचल’, यानी गोड्डा संसदीय क्षेत्र में मुकाबले की तस्वीर साफ हो गयी है। यहां 17वीं लोकसभा में सबसे सक्रिय सांसद डॉ निशिकांत दुबे के मुकाबले कांग्रेस ने महगामा की विधायक दीपिका पांडेय सिंह को उतारा है, जो उसी ब्राह्मण जाति से आती हैं, जिसकी इस क्षेत्र में बहुलता है। दीपिका पांडेय सिंह के मुकाबले में उतरने से यह तय हो गया है कि इस बार गोड्डा संसदीय क्षेत्र दो ब्राह्मणों…