Author: admin

अनूपपुर। लोकसभा निर्वाचन 2024 के मतदान समाप्त होने के बाद 20 अप्रैल की तड़के लोकसभा क्षेत्र के सभी 2199 केन्द्रों की ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें मतदान दलों से प्राप्त कर सामग्री वापसी के बाद सभी जिलों के निर्वाचन अधिकारी विधानसभावार स्ट्रांग रूम में व्यवस्थित रूप से रखकर कक्ष को सील किया गया। समस्त स्ट्रांग रूमों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था है। साथ ही सीसीटीवी कैमरों के द्वारा निगरानी भी की जा रही है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 4 जून को प्रातः 08 बजे से मतगणना का कार्य प्रारंभ किया जायेगा। अनूपपुर जिले के समस्त 699 मतदान केन्द्रों की…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों विशेषकर जैन समुदाय को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि महावीर जयंती के पावन अवसर पर मैं सभी देशवासियों, विशेषकर जैन समुदाय के भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। अहिंसा और करुणा की प्रतिमूर्ति भगवान महावीर के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाने वाला यह त्योहार प्रेम व शांति का संदेश देता है। भगवान महावीर ने एक आदर्श और सभ्य समाज के लिए अहिंसा, ब्रह्मचर्य, सत्य और अपरिग्रह का मार्ग अपनाने की शिक्षा दी। उनकी…

Read More

भुवनेश्वर। ओडिशा एफसी ने शुक्रवार रात भुवनेश्वर के अपने घरेलू मैदान कलिंगा स्टेडियम में अतिरिक्त समय तक चले पहले प्लेऑफ मुकाबले में केरला ब्लास्टर्स एफसी को 2-1 से हराकर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2023-24 के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में ओडिशा का सामना दो चरणों के अंतिम चार मुकाबले में मोहन बागान सुपर जायंट से होगा। ओडिशा के लिए स्ट्राइकर इसाक वनलालरुअतफेला ने अतिरिक्त समय के दौरान 98वें मिनट में निर्णायक गोल किया। इससे पहले निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं, जिसमें लिथुआनियाई स्ट्राइकर फेडोर चेर्निच के गोल से केरला ब्लास्टर्स एफसी ने 67वें मिनट…

Read More

लखनऊ। लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को लखनऊ सुपर जाइंट्स (एलएसजी) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के 34वें मैच के दौरान धीमी ओवर गति के कारण दोनों टीमों के कप्तानों पर 12-12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। लीग ने शुक्रवार देर रात जारी एक बयान में कहा, “लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2024 के 34वें मैच के दौरान उनकी टीम द्वारा धीमी ओवर गति बनाए रखने के बाद लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान केएल…

Read More

जयपुर। राजस्थान में लोकसभा चुनाव के पहले चरण को लेकर शुक्रवार को मतदान हो चुका है। राजनीतिक दल अपने-अपने हिसाब से मतदान के इन आंकड़ों का विश्लेषण कर रहे हैं। वर्ष 2019 के मुकाबले इस बार इन 12 सीटों पर मतदान का फीसदी 6.15 फीसदी कम रहा है। इन्हीं 12 सीटों पर 2019 में 64.02 फीसदी मतदान हुआ था, जो इस बार 57.88 फीसदी रहा है। राजस्थान के पहले चरण के चुनाव में कुल 57.88 फीसदी मतदान में से 57.26 ईवीएम और 0.62 फीसदी पोस्टल बैलेट से हुआ है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता का कहना है कि मतदान फीसदी…

Read More

नई दिल्ली। अमेरिकी इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी टेस्ला प्रमुख एलन मस्क ने भारत दौरा कुछ समय के लिए स्थगित करने का फैसला किया है। मस्क 22 अप्रैल को भारत आकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करने वाले थे। पिछले हफ्ते ही मस्क ने एक्स हैंडल पोस्ट पर खुद भारत दौरे की पुष्टि की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले की जानकारी रखने वाले शख्स ने एलन मस्क का भारत दौरा टलने की पुष्टि की है। हालांकि, इसके कारणों का खुलासा नहीं किया गया है। टेस्ला और भारत सरकार ने इस पर अब तक कोई बयान जारी नहीं किया है। माना जा…

Read More

कोलकाता। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ कल चुनावी दौरे पर पश्चिम बंगाल पहुंच रहे हैं। शाह इससे पहले बालुरघाट में जनसभा कर चुके। इस बार वह दार्जिलिंग लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की जनसभा को संबोधित करेंगे। राजनाथ सिंह भी इसी क्षेत्र में एक जनसभा करेंगे। वह दार्जिलिंग के अलावा मुर्शिदाबाद और मालदा में भी जनसभाएं करेंगे। राजू बिष्ट ने 2019 में भाजपा के टिकट पर दार्जिलिंग लोकसभा सीट जीती थी। इस बार भी भाजपा ने उन्हें उम्मीदवार बनाया है। राजनाथ सिंह पश्चिम बंगाल चुनावी दौरे पर पहली बार पहुंच रहे हैं। दार्जिलिंग के बाद राजनाथ सिंह की मालदा…

Read More

कठुआ। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं ने कल खराब मौसम की परवाह नहीं की। पानी बरसता रहा और लोग मतदान केंद्रों पर पहुंचते रहे। डोडा, कठुआ, किश्तवाड़, रामबन और उधमपुर के पांच जिलों में मौसम की मार के बावजूद भारी मतदान हुआ। 18वीं लोकसभा के लिए हुए आम चुनाव के पहले चरण में हुए मतदान का आंकड़ा मुख्य निर्वाचन अधिकारी जम्मू-कश्मीर कार्यालय ने जारी किया है। इस संसदीय क्षेत्र में लगभग 68.27 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पांच जिलों के 16.23 लाख मतदाताओं के लिए 2,637 मतदान केंद्र बनाए गए। 11,000 से अधिक मतदान कर्मचारियों ने अपने कर्तव्य…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज राजस्थान और उत्तर प्रदेश के चुनावी दौरे पर पर रहेंगे। भाजपा ने एक्स हैंडल पर केंद्रीयमंत्री अमित शाह के आज के चुनावी दौरे का विवरण साझा किया है। शाह इन प्रदेशों में भाजपा की तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, भाजपा नेता शाह आज सबसे पहले राजस्थान पहुंच रहे हैं। वह पूर्वाह्न 11 बजे भीलवाड़ा लोकसभा क्षेत्र में होंगे। शाह इस लोकसभा क्षेत्र में जहाजपुर के शक्करगढ़ में भाजपा की जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 12ः30…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आम चुनाव के पहले चरण के लिए हुए मतदान के बाद आज महाराष्ट्र और कर्नाटक में पार्टी की जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा ने एक्स हैंडल पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आज के चुनावी दौरे का विवरण साझा किया है। भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी आज सबसे पहले महाराष्ट्र के चुनावी दौरे पर पहुंचेंगे। वो सुबह 10ः30 बजे नांदेड में भाजपा की जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वो दोपहर सवा 12 बजे परभानी में होंगे। प्रधानमंत्री मोदी यहां भाजपा की चुनावी जनसभा को…

Read More

लंदन। भारत के दो छात्रों की स्कॉटलैंड के एक झरने में डूबने से उनकी मौत हो गई। ये छात्र ब्रिटेन के एक विश्वविद्यालय में पढ़ रहे थे। स्कॉटलैंड पुलिस ने अभी तक दोनों छात्रों का नाम नहीं बताया है। हालांकि, यह जानकारी सामने आई है कि दोनों आंध्र प्रदेश के हैं और इनकी उम्र 20 साल और 26 साल बताई गई है। आज शुक्रवार को शवों का पोस्टमॉर्टम किया जाना है। यह घटना बुधवार रात पर्थशायर में ब्लेयर ऑफ एथोल के पास लिन ऑफ टुमेल में हुई। यहां दोस्तों का एक समूह घूमने के लिए आया था। इस दौरान उनमें…

Read More