Author: admin

कीव। रूस के स्ट्रेटेजिक बॉम्बर विमान को को मार गिराने का यूक्रेन ने शुक्रवार को दावा किया है। हालांकि मॉस्को के अधिकारियों का कहना है कि टीयू-22एम3 स्ट्रेटेजिक बॉम्बर विमान एक मिशन के बाद आई खराबी की वजह से कम आबादी वाले इलाके में क्रैश हो गया। इस युद्ध के बीच रूसी फाइटर जेट्स को मार गिराने के यूक्रेन के पिछले दावों का मॉस्को ने या तो खंडन किया था या उस पर चुप्पी साधी थी। रूस की वायु सेना यूक्रेन की तुलना में ज्यादा शक्तिशाली है, लेकिन कीव ने पश्चिमी देशों की मदद की बदौलत एक कड़ी चुनौती पेश…

Read More

कैप्री। इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो ताजानी ने कहा कि अमेरिका ने जी-7 समूह के सदस्य देशों की तीन दिवसीय बैठक में शुक्रवार सुबह की सत्र में जानकारी दी कि ईरान में ड्रोन हमले के बारे में इजराइल से उसे ‘‘आखिरी क्षणों में’’ सूचना मिली थी, लेकिन वाशिंगटन ने इस कार्रवाई में हिस्सा नहीं लिया। जिसके बाद संदिग्ध हमले से उत्पन्न स्थिति पर चर्चा करने के लिए बैठक सत्र का एजेंडा अंतिम क्षणों में बदल दिया गया। ताजानी ने जी-7 समूह के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता की। ईरान ने आसमान में शुक्रवार तड़के, ड्रोन नजर…

Read More

बॉलीवुड के ‘दबंग’ यानी सलमान खान की फिल्म आ रही हो तो दर्शकों में अलग तरह का उत्साह देखने को मिलता है। उनकी फिल्में और सीक्वल हमेशा हिट रहते हैं। सलमान खान की 2015 में आई फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। ये फिल्म सभी को पसंद आई और फिल्म ने सलमान खान के करियर पर काफी असर डाला। इस फिल्म के दूसरे पार्ट की चर्चा पिछले कुछ महीनों से हो रही थी। आखिरकार दर्शकों और सलमान के फैंस को ये खुशखबरी मिल गई। फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ के दूसरे पार्ट की जानकारी सामने आ गई…

Read More

पलामू। लोकसभा आम चुनाव को लेकर टिकट की आस में दल बदलने का सिलसिला तेज है। नेता टिकट पाने के लिए पुरानी पार्टी को छोड़कर नयी की सदस्यता ले रहे हैं। कुछ इसी तरह का काम पलामू के पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा ने किया है। लंबे समय तक राजद में रहने के बाद टिकट नहीं मिलने पर पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। पलामू लोकसभा सीट से बीएसपी के टिकट पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। शनिवार को मेदिनीनगर में पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा ने रादज से इस्तीफा…

Read More

कुछ दिन पहले बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने बॉयफ्रैंड माथियास से गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। तापसी-मैथियास की शादी काफी चर्चा में रही। इसी तरह एक और बॉलीवुड एक्ट्रेस ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली। ये एक्ट्रेस हैं आरुषि शर्मा। आरुषि विभिन्न वेब सीरीज और ओटीटी प्लेटफार्म पर दिखी हैं। जैसे ही आरुषि ने गुपचुप तरीके से शादी की, उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। आरुषि की शादी ने सभी को सुखद सरप्राइज दिया है। आरुषि ने कास्टिंग डायरेक्टर वैभव विशांत से शादी की है। आरुषि ने कभी अपने रिश्ते के बारे…

Read More

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में लंबे समय से स्थिरता नहीं दिख रही। ब्रेंट क्रूड का मूल्य 88 डॉलर और डब्ल्यूटीआई क्रूड 84 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल-डीजल के मूल्य में कोई बदलाव नहीं किया है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक,दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल 87.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये, डीजल 92.15 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये, डीजल 90.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है। अंतरराष्ट्रीय बाजार…

Read More

पूर्वी चंपारण। जिले में अंचल कार्यालय और भू- माफियाओ के गठजोड़ से सरकारी जमीन की बिक्री का खेल बदस्तूर जारी है। वही कुछ अंचल कार्यालय द्धारा नाजायज प्रतिफल प्राप्त कर बेतिया राज के जमीन पर भी कब्जा और पक्का निर्माण कराया जा रहा है। ताजा मामला सरकारी जमीन की बिक्री करने का सामने आया है, जिसको पूर्वी चंपारण के प्रभारी जिला अवर निबंधन पदाधिकारी योगेश त्रिपाठी ने पकड़ा है। बताया जा रहा है कि जिला अवर निबंधन कार्यालय में भूमाफिया और अंचल कार्यालय के मिलीभगत से सरकारी जमीन की फर्जी तरीके से जमाबंदी और रसीद कटाकर जमीन बिक्री के लिए…

Read More

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के मतदान से पहले कांग्रेस को एक और झटका लगा है। जालंधर (पंजाब) के वरिष्ठ कांग्रेस नेता तेजिंदर सिंह बिट्टू शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए हैं। इससे पहले उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। तेजिंदर सिंह बिट्टू जालंधर के नेता ही नहीं बल्कि हिमाचल प्रदेश के सह-प्रभारी भी रहे हैं, जिस पद से उन्होंने 20 अप्रैल (शनिवार) को इस्तीफा दे दिया। शनिवार को भाजपा मुख्यालय में केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और मीडिया सह-प्रभारी संजय मयूख की मौजूदगी में तेजिंदर सिंह बिट्टू ने पार्टी…

Read More

जिनेवा। एसोसिएशन ऑफ समर ओलंपिक इंटरनेशनल फेडरेशन (एएसओआईएफ) ने शुक्रवार को ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक विजेताओं को पुरस्कार राशि देने के विश्व एथलेटिक्स के फैसले पर चिंता व्यक्त की है। शुक्रवार को जारी एक बयान में एएसओआईएफ ने कहा, “एएसओआईएफ इस बात से पूरी तरह सहमत है कि एथलीट ओलंपिक आंदोलन के केंद्र में हैं, और किसी भी ओलंपिक खेलों की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हालांकि, ऐसा प्रतीत होता है कि विश्व एथलेटिक्स की नवीनतम पहल कई जटिल मुद्दों को हल करने के बजाय और उलझाती है।” इस महीने की शुरुआत में, विश्व एथलेटिक्स ने पेरिस 2024…

Read More

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को जहां मुंबई में जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, वहीं वह दुबई में एलनाज नौरोजी के बेली डांस का आनंद लेते नजर आए। पिछले दिनों बांद्रा इलाके में सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी के बाद माहौल तनावपूर्ण था। हालांकि, सलमान खान ने इन घटनाओं का असर अपनी रोजमर्रा की जिंदगी पर नहीं पड़ने दिया और शूटिंग से लेकर अन्य प्रमोशनल गतिविधियों की ओर बढ़ते रहे। अब वह कड़ी सुरक्षा के बीच दुबई में हैं। सलमान खान दुबई में ‘बीइंग स्ट्रॉन्ग फिटनेस इक्विपमेंट’ डिजाइन किया गया जिम लॉन्च करेंगे। पैपराजी ने इंस्टाग्राम…

Read More

-खूंटी के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में पुरुषों से अधिक है महिला वोटरों की संख्या -कुल मतदाता 13 लाख नौ हजार 677, इनमें आधी आबादी की संख्या 6,66,584 खूंटी। हमेशा सुर्खियों में रहनेवाली जनजातियों के लिए सुरक्षित संसदीय सीट की विभिन्न विशेषताओं में एक खास है कि इस लोकसभा क्षेत्र के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों की अपेक्षा अधिक है। खूंटी, गुमला, सिमडेगा, गुमला, रांची और सरायकेला-खरसावां इन छह जिलो में फैले खूंटी लोकसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या है। 13 लाख नौ हजार 677। इनमें महिला मतदातओं की संख्या 6,66,584 और पुरुष वोटरों…

Read More