Author: admin

भोपाल। लोकसभा चुनाव 2024 का प्रचार अभियान जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, कई नए दावे राजनीतिक पार्टियों की ओर से सामने आ रहे हैं। इस बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दावा किया है कि इस बार छिंदवाड़ा की सीट पर भी कमल खिलने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि चुनाव की इस बेला में छिंदवाड़ा से कमल खिलने वाला है, हम सब भाजपा कार्यकर्ता के नाते और भाजपा के सारे जवाबदार पदाधिकारी वहाँ भी लगे हैं। उन्नीस के निर्वाचन को लेकर के यह एक नया दौर पहुंचा है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को मेरी…

Read More

देश-दुनिया के इतिहास में 17 अप्रैल की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख इतिहास के सबसे बड़े ज्वालामुखी विस्फोट की भी गवाह है। तमबोरा के धमाके को अब तक के सबसे बड़े ज्वालामुखी विस्फोट में से एक माना जाता है। यह ज्वालामुखी इंडोनेशिया के समबावा द्वीप पर है। वर्षों तक शांत रहने के बाद 5 अप्रैल 1815 को ज्वालामुखी में हल्के कंपन महसूस किए गए थे। इसकी वजह से सुमबवा द्वीप पर डेढ़ मीटर मोटी राख की परत बिछ गई। इसके बाद 10 अप्रैल को तेज धमाकों के बाद यहां सुनामी आई। धीरे-धीरे इस राख की जद…

Read More

– पंच कमल खिलाने के लिए उत्तराखंड में बनाएंगे माहौल – उत्तराखंड में जीत की हुंकार भर मध्य प्रदेश जाएंगे अमित शाह देहरादून। भाजपा के वरिष्ठ नेता, स्टार प्रचारक और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार की दोपहर 2:45 बजे कोटद्वार पहुंचे। वे यहां रामलीला मैदान पर वे चुनावी जनसभा संबोधित करेंगे। पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अनिल बलूनी के समर्थन में होने वाली जनसभा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गृह मंत्री के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उत्तराखंड से पंच कमल खिलाने का आह्वान करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित ने उत्तराखंड आने से…

Read More

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इस साल, आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया है। अनिमेष प्रधान दूसरे और डोनुरु अनन्या रेड्डी तीसरे स्थान पर हैं। पीके सिद्धार्थ रामकुमार चौथे और रुहानी पांचवें स्थान पर हैं। यूपीएससी ने नियुक्ति के लिए कुल 1016 उम्मीदवारों की सिफारिश की है। इनमें 347 जनरल कैटेगरी के उम्मीदवार, 115 ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवार, 303 ओबीसी, 165 एससी और 86 एसटी उम्मीदवारों को नामांकित किया गया है। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों का रोल नंबर यूपीएससी द्वारा जारी किया गया है।…

Read More

लाहौर। पाकिस्तान की जेल में कई झूठे आरोपों में सजा पाए भारतीय मूल के सरबजीत सिंह की जेल में हत्या करने का आरोपित आमिर सरफराज तांबा अभी जिंदा है, यह दावा पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की पुलिस ने किया है। ज्ञात रहे कि सरबजीत सिंह की 2013 में पाकिस्तान के जेल में हत्या करने का आरोपित तांबा है, जिसकी एक दिन पहले अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा हत्या करने की सूचना सामने आई थी। हालांकि इस नाटकीय घटना क्रम के बीच पंजाब पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दावा किया कि वह अब भी जिंदा है। जबकि एक दिन पहले सामने आई…

Read More

नई दिल्ली। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए मुस्तफिजुर रहमान के अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) को एक दिन के लिए बढ़ा दिया है, जिसके बाद 30 अप्रैल को बांग्लादेश लौटने के बजाय, अब वह पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ टीम के 1 मई के मैच के लिए भी उपलब्ध रहेंगे। इसके साथ, मुस्तफिजुर अब 19 और 23 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी), 28 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और 1 मई को पीबीकेएस के खिलाफ सीएसके के बैक-टू-बैक मैचों के लिए उपलब्ध होंगे। इसके बाद मुस्तफिजुर 3 से 12 मई तक जिम्बाब्वे के खिलाफ बांग्लादेश…

Read More

नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से तरोताजा करने के लिए आईपीएल से ब्रेक लेने का फैसला किया है। इससे पहले उन्होंने प्रबंधन से सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के लिए उनकी जगह किसी और को चुनने का अनुरोध किया था। मैक्सवेल आईपीएल 2024 में रनों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सोमवार के खेल से पहले उन्होंने छह पारियों में 5.33 की औसत से केवल 32 रन बनाए थे। ऐसी अटकलें थीं कि अंगूठे की चोट के कारण वह बाहर बैठे होंगे लेकिन ऐसा नहीं था। मैक्सवेल ने…

Read More

मुंबई। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) ने सोमवार रात 19 अप्रैल से शुरू होने वाले 2023- 2024 नॉकआउट और सेमीफाइनल के स्थानों की घोषणा कर दी है। एक रोमांचक परिणति में, मोहन बागान सुपर जायंट ने आईएसएल चैंपियंस का प्रतिष्ठित पहला खिताब जीता, जबकि मुंबई सिटी एफसी ने दूसरा स्थान हासिल किया, जिससे दोनों टीमों ने सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। तीसरे से छठे स्थान पर रहने वाली टीमें अन्य दो सेमीफाइनलिस्टों का निर्धारण करने के लिए सिंगल लेग नॉकआउट मैचों में प्रतिस्पर्धा करेंगी। सेमीफाइनल घरेलू और बाहरी प्रारूप में खेले जाएंगे, जिसमें दोनों चरणों के विजेता 4…

Read More

शंघाई। चीनी सुपर लीग 2024 में सोमवार को शंघाई पोर्ट और शेडोंग ताइशान के बीच मैच की जिम्मेदारी संभालने के बाद, झी लिजुन चीन में शीर्ष स्तर के पुरुष फुटबॉल मैच में रेफरी बनने वाली पहली महिला बन गईं हैं। 35 वर्षीय झी, एशियाई फुटबॉल परिसंघ के लिए एक विशिष्ट सहायक रेफरी हैं। उन्होंने 2022 महिला एशियाई कप और 2024 अंडर-20 महिला एशियाई कप फाइनल के साथ-साथ कई फीफा खेलों में अंपायरिंग की। वह 2023 महिला विश्व कप में मैदान पर एकमात्र चीनी रेफरी थीं। झी ने सिन्हुआ के हवाले से कहा, “2023 में, महिला विश्व कप में रेफरी के…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट में प्रथम एवं द्वितीय जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की सीबीआई जांच कराने वाली बुद्धदेव उरांव की जनहित याचिका की सुनवाई मंगलवार को हुई। मामले में न्यायाधीश आर मुखोपाध्याय की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने मामले को दूसरे सक्षम बेंच में भेजने का निर्देश दिया। मामले में सीबीआई की ओर से स्टेटस रिपोर्ट दाखिल किया जा चुका है। पूर्व में सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के अधिवक्ता राजीव कुमार की ओर से कोर्ट को बताया गया था कि वर्ष 2011 में मामले को लेकर एंटी करप्शन ब्यूरो ने एफआईआर दर्ज की थी। बाद में हाई कोर्ट के आदेश के…

Read More

केंट। इंग्लैंड के महान स्पिनर और आईसीसी हॉल ऑफ फेम डेरेक अंडरवुड का सोमवार को 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। 15 साल से अधिक लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर में, अंडरवुड ने 86 टेस्ट और 26 एकदिवसीय मैचों में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 297 विकेट लिए, जो अभी भी इंग्लैंड के लिए किसी भी स्पिनर के लिए सबसे ज्यादा है और कुल मिलाकर छठा सबसे ज्यादा विकेट है। अपने घरेलू करियर में, अंडरवुड ने पूरी तरह से केंट के लिए खेले, उन्होंने 1963 में 17 वर्ष की उम्र में पदार्पण किया। 676 प्रथम श्रेणी…

Read More