रांची। जैन धर्मावलंबी 21 अप्रैल को महावीर जयंती धूमधाम से मनायेंगे। दिगंबर और श्वेतांबर जैन समाज के लोग इसको लेकर जोर-शोर से तैयारी कर रहे हैं। इस संबंध में मंगलवार को मीडिया प्रभारी राकेश काशलीवाल ने बताया कि दिगंबर जैन समाज के जेजे रोड स्थित मंदिर और वासुपूज्य जिनालय में भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव पर विविध कार्यक्रम होंगे। सुबह साढ़े पांच बजे श्रीजी का अभिषेक किया जायेगा। इसके बाद सात बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी। इसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग हिस्सा लेंगे। यात्रा दिगम्बर जैन मन्दिर, जेजे रोड से निकल कर कार्ट सराय रोड, गाड़ीखाना, हरमू…
Author: admin
-भाजपा या झारखंड पार्टी ने अब तक किसी महिला को नहीं दिया टिकट खूंटी। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद 1952 से लेकर अब तक खूंटी संसदीय सीट पर हुए 17 लोकसभा चुनावों में मात्र एक महिला को अब तक संसद पहुंचने का का मौका मिला है और वे थीं बिहार की पूर्व मंत्री और बिरसा कॉलेज खूंटी की प्राचार्या सुशीला केरकेट्टा। सुशीला केरकेट्टा ने 2004 कें लोकसभा चुनाव में छह बार के सांसद कड़िया मुंडा को मात दी थी। उसके पहले या बाद में किसी महिला को लोकसभा पहुंचने का मौका नहीं मिला। वैसे कांग्रेस ने सुशीला केरेट्टा के पहले या…
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शराब घोटाला मामले में जेल जाने के बाद से उनकी रिहाई को लेकर मुखर हैं। वे अपने नेता के जेल से दिए संदेश को सार्वजनिक कर रहे हैं और आरोप लगा रहे हैं कि उनके साथ ठीक व्यवहार नहीं हो रहा। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और देश की जनता के लिए बेटे और भाई की तरह काम किया। जेल में अरविंद केजरीवाल के साथ आतंकवादियों जैसा व्यवहार किया जा…
रांची। यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन ने सिविल सर्विस एग्जाम 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। झारखंड के भी कई परीक्षार्थियों ने भी इस कठिन एग्जाम को पास कर लिया है। उसमें गढ़वा डीसी शेखर जमुआर की बेटी साक्षी जमुआर भी शामिल हैं। जिन्होंने 89वां स्थान हासिल किया है। इसके साथ ही रांची की मोनिका पटेल ने भी यूपीएससी 2023 की परीक्षा पास कर ली है। उनको 708वां रैंक मिला है। रांची के सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड दरभंगा हाउस में पदास्थापित मुख्य प्रबंधक वीरेश कुमार के बेटे वैभव कुमार ने भी यूपीएससी क्लीयर कर लिया है। वैभव कुमार को 151वां…
भोपाल। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार यानी आज छिंदवाडा जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान मेगा रोड शो के जरिए वे पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ को घेरेंगे । गृह मंत्री शाह के छिंदवाड़ा आगमन एवं रोड शो के लिए भाजपा द्वारा आदिवासी अंचल से पारंपरिक गोंडी शैला नृत्य, क्षेत्रीय वेशभूषा, पुष्पवर्षा के साथ ही सम्पूर्ण मार्ग में साज सज्जा की गई है। वहीं, जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इस संबंध में भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल ने बताया…
रांची। जमीन घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सहयोगी आर्किटेक्ट विनोद सिंह के जमानत याचिका पर 18 अप्रैल को ईडी के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत में सुनवाई होगी। मामले में विनोद सिंह ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से सोमवार को कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी। फिलहाल इस मामले में आरोपित पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बड़गाईं अंचल के हल्का कर्मचारी भानु प्रताप बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में न्यायिक हिरासत में बंद हैं। ईडी ने हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद मनी 31 जनवरी की रात को गिरफ्तार…
रांची। प्रवर्तन निदेशालय( ईडी) ने मंगलवार सुबह से जमीन घोटाले मामले में एक बार फिर रांची सहित कई अन्य जिलों में छापेमारी कर रही है। ईडी की अलग अलग टीमें रांची के तुपुदाना, बरियातू, मोरहाबादी और पंडरा इलाके में छापेमारी कर रही है। ईडी की टीम झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो ) के नेता अंतु तिर्की सहित अन्य नेताओं के यहां भी छापेमारी कर रही है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रांची में कुल नौ जगहों पर ईड की रेड जारी है। उल्लेखनीय है कि नौ अप्रैल को ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े जमीन घोटाले…
रांची। जमीन घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर ईडी के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत में मंगलवार को सुनवाई हुई। इस दौरान ईडी ने अदालत में जवाब दाखिल करने के लिए समय की मांग की। अब अदालत ने मामले में 23 अप्रैल को अगली सुनवाई निर्धारित की है। फिलहाल इस मामले में आरोपित पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बड़गाईं अंचल के हल्का कर्मचारी भानु प्रताप बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में न्यायिक हिरासत में बंद हैं। ईडी ने हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद 31 जनवरी की रात को गिरफ्तार…
लखनऊ। लोकसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने 11 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। बसपा ने मैनपुरी से सपा उम्मीदवार डिम्पल यादव को टक्कर देने के लिए इस चुनावी मैदान में शिव प्रसाद यादव को उतारा है। बसपा की ओर से मंगलवार की जारी की गई सूची के मुताबिक, मैनपुरी से शिव प्रसाद यादव, बदायूं से मुस्लिम खां, बरेली से छोटेलाल गंगवार, सुलतानपुर से उदराज वर्मा, फर्रूखाबाद क्रांति पाण्डेय, बांदा से मयंक द्विवेदी को बसपा ने टिकट दिया है। इसी तरह डुमरियागंज से ख्वाजा समसुद्दीन, बलिया से लल्लन सिंह यादव, जौनपुर से धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश में होने जा रहे लोकसभा चुनाव में 400 पार के अपने लक्ष्य के साथ आज बिहार और पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आज के चुनावी दौरे का ब्यौरा भाजपा ने एक्स हैंडल पर साझा किया है। भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी आज सबसे पहले बिहार के गया में भाजपा की जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जनसभा सुबह 10 बजे होगी। इसके बाद प्रधानमंत्री दोपहर 12ः30 बजे बिहार के ही पूर्णिया में पार्टी की जनसभा में…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज तीन राज्यों के तीन लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करेंगे। शाह इस बार चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 400 पार के लक्ष्य के आह्वान की पूर्ति के लिए जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में जनता के बीच होंगे। भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह के आज के चुनाव दौरे का ब्यौरा एक्स हैंडल पर साझा किया है। भारतीय जनता पार्टी के एक्स हैंडल के अनुसार, केंद्रीयमंत्री अमित शाह आज सबसे पहले जम्मू पहुंच रहे हैं।…