हाथियों के आवागमन के लिए नहीं बन पाया कॉरिडोर रांची। वन विभाग के लिए हाथियों पर काबू पाना एक बड़ी चुनौती बन गयी है। 1 जून की रात हाथी ने विधानसभा के पास अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। इससे लोगों में दहशत फैल गया। इससे पहले पूर्वीं सिंहभूम में मतदान करने जा रहे 65 साल के सुरेंद्रनाथ हांसदा को हाथी ने पटक.पटककर मार डाला था। पहले भी हाथियों के दहशत के कारण नगड़ी में धारा 144 भी लग चुका है। उस वक्त वन विभाग वन संरक्षक की अध्यक्षता में चार मंडलों में वन अधिकारियों की एक समिति बनायी थी, जो इस…
Author: admin
रांची। डीजीपी अजय कुमार सिंह राजधानी रांची की कानून व्यवस्था को बेहतर करने को लेकर आज सोमवार को समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में रांची जोनल आइजी, रेंज के डीआइजी, एसएसपी, सिटी एसपी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल होंगे। रांची के थानों में लंबित मामला इस बैठक का महत्वपूर्ण एजेंडा है। इसके अलावा बैठक में पिछले तीन साल में दर्ज मामलों के आंकड़े, प्रतिवेदित और निष्पादित केस की सूची और संगठित अपराधियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई पर चर्चा होगी। इसके अलावा विभिन्न थानों में लंबित केस की लिस्ट और डिटेल्स, मानव तस्करी के वैसे मामले जिसमें विक्टिम अभी…
रांची। आचार संहिता खत्म होते झारखंड में बड़े पैमाने पर आइपीएस अधिकारियों का तबादला होगाण् साथ ही कई जिलों के एसपी का भी तबादला होगा। जानकारी के मुताबिकए छह जिलों के एसपी बदले जायेंगे। साथ ही आइजी और डीआइजी रैंक के अधिकारियों का भी तबादला किया जायेगा। माना जा रहा है कि अगले सप्ताह आइपीएस अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की लिस्ट जारी हो जायेगी। जानकारी के अनुसार झारखंड सरकार राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर गंभीर है। ऐसे में बेहतर परिणाम नहीं देने के वाले कई आइपीएस अफसर बदले जायेंगे। ऐसे अधिकारियों के काम की समीक्षा की जा रही है। जिले…
रांची। दक्षिण पूर्व रेलवेए आद्रा डिवीजन के अलग-अलग स्टेशनों में अवस्थित अस्पतालों में चिकित्सकों की भर्ती होने वाली है। साक्षात्कार के माध्यम से 11 चिकित्सकों की भर्ती निकाली गयी है। इसमें से पांच अनारक्षितए दो अनुसूचित जातिए एक अनुसूचित जनजाति और तीन पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। यह भर्ती आद्रा, बांकुरा, पुरुलिया, भागा, भोजुडीह, महुदा, बर्नपुर, अनारा, चांडिल, गरबेटा और बोकारो स्टील सिटी के अस्पतालों में पूर्णकालिक संविदा के आधार पर होगी। पहले साल के लिए 95 हजार रुपये प्रति माह, दूसरे साल के लिए 1,05,000 रुपये प्रति माह विशेषज्ञ डॉक्टरों को मिलेगा। जेनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर और…
रांची। हजारीबाग के कोयला कारोबारी इजहार अंसारी की पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग से पीएमएलए कोर्ट में सोमवार को हुई। कोर्ट ने उसकी न्यायिक हिरासत की अवधि 18 जून तक बढ़ा दी है। इजहार अंसारी, इश्तियाक अंसारी के अलावा उसकी एक कंपनी के खिलाफ इडी ने पीएमएलए कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया था, जिस पर इडी की विशेष अदालत संज्ञान ले चुकी है। बीते 16 जनवरी को इडी ने हजारीबाग स्थित उसके आवास और फैक्ट्री पर छापा मारा था। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया था। 70 करोड़ रुपये के कोल लिंकेज के हेरा-फेरी मामले में इजहार अंसारी आरोपी है। निलंबित…
रांची। राज्य सरकार ने तत्कालीन अंचल अधिकारी कोडरमा अशोक राम पर विभागीय कार्यवाही चलाने का आदेश दिया है। उनके खिलाफ लगे आरोपों की जांच के लिए रिटायर आइएएस कमल जॉन लकड़ा को जांच संचालन पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं भूमि सुधार उप समाहर्ता कोडरमा को उपस्थापन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। अशोक राम से 15 दिनों में लिखित बचाव बयान भी दर्ज कराने को कहा गया है। उनके खिलाफ 51 मामलों में बिना अभिलेख संधारित किये और प्रश्नगत भूमि के भौतिक सत्यापन किये बिना ही संबंधित जमाबंदी धारकों के नाम से 24 एकड़ गैरमजरूआ खास भूमि का आॅनलाइन लगान रसीद…
रांची। राज्य सरकार ने तत्कालीन भूमि सुधार उप समाहर्ता गोड्डा लखी राम बास्के को निंदन का दंड दिया है। उनके खिलाफ बिना अवकाश स्वीकृत कराये चार जनवरी 2010 से अब तक अनाधिकृत रूप से लंबी अवधि से मुख्यालय से बाहर रहने, कोविड 19 के रोकथाम के लिए इस वैश्विक महामारी में वास्तविक कारण को छुपाते हुए कर्तव्य से बाहर रहने, लोकायुक्त कार्यालय में आये परिवाद के बाद अनुपस्थित होना सहित कई आरोप है। हालांकि इसके बावजूद सरकार ने उन्हें 29 सितंबर 2021 को प्रोन्नति दी, जिसके बाद भी उन्होंने डाक के माध्यम से अपना योगदान कराया। इसके बाद उनसे मार्च…
लोहरदगा। विश्व साइकिल दिवस पर सोमवार को जागरूकता कार्यक्रम के तहत साइकिल रैली निकाली गई। रैली गुदरी बाजार से शुरू होकर महावीर चौक, मिशन चौक, बरवाटोली, न्यू रोड, पावरगंज, सोमार बाजार, बड़ा तालाब, थाना रोड, शास्त्री चौक होते हुए पुनः गुदरी बाजार पहुंची। मौके पर लोगों ने लोहरदगा वासियों को साइकिल चलाने के फायदे तथा पर्यावरण को होने वाले प्रदूषण से बचाव में साइकिल के सहायक होने की बात बताई। उन्होंने साईकिल के उपयोग से होने वाले फायदे पर प्रकाश डाला। लोगों ने कहा कि साइकिल को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं। साइकिल यातायात का सरल, सस्ता, स्वच्छ, एवं पर्यावरण…
देश-दुनिया के इतिहास में 04 जून की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह ऐसी तारीख है जिसे चीन के शासक कभी याद नहीं करना चाहता। हुआ यूं था कि 04 जून 1989 को चीन की राजधानी बीजिंग के थियानमेन चौक पर सेना ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे हजारों निहत्थे नागरिकों पर बंदूकों और टैंकों से कार्रवाई की। इसमें बड़ी संख्या में लोग मारे गए। इसे इतिहास में थियानमेन चौक नरसंहार के तौर पर जाना जाता है। इस घटना की रिपोर्टिंग पर चीन में आज भी कड़े प्रतिबंध हैं। वर्तमान में इस चौक में एक साथ छह लाख लोग…
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल से उत्साहित भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस को आत्मनिरीक्षण करने की सलाह दी है। सोमवार को भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने मीडिया से बातचीत में कहा कि देश ने एक जून को एग्जिट पोल देख लिया है और हम चार जून को सटीक आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं। एग्जिट पोल के नतीजों को सच करता फैसला पूर्वोत्तर राज्यों के अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में आया है। उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश में भाजपा ने प्रचंड बहुमत के साथ वापसी की है। यह दर्शाता है कि पूर्वोत्तर के लोगों ने भाजपा पर कितना…
रांची। देश में सात चरणों में हुए लोकसभा चुनाव की मतगणना चार जून को सुबह आठ बजे से शुरू होगी। झारखंड में भी चार चरणों में 14 लोकसभा सीटों पर शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हुआ। इन सीटों पर मैदान में खड़े 244 प्रत्याशियों की किस्मत इवीएम में कैद है। जानकारी के अनुसार, झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए 29 हजार 523 पोलिंग स्टेशन पर हुए मतदान की काउंटिंग के लिए 14 मतगणना केंद्र बनाये गए हैं, जहां विधानसभावार हाॅल में काउंटिंग टेबल लगाये गये हैं। झारखंड में कुल 81 हॉल में 1492 टेबल पर काउंटिंग की जायेगी। इस…