पलवल। पलवल में शादी के बाद विवाहिता की उसके पति की गैर मौजूदगी में ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया, तो उसके पिता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर कैंप थाना पुलिस ने करीब चार महीने बाद अब छह नामजद के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार जिला गौतमबुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) के ढूंडेरा गांव निवासी राजेंद्र ने कोर्ट में दायर इस्तगासा में कहा कि उसने अपनी बेटी सुन्दरी की शादी 23…
Author: admin
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के हेलीकॉप्टर में इनकम टैक्स के अधिकारियों की छापेमारी को लेकर सीएम ने नाराजगी जताई है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा है कि वे केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहे हैं ताकि हमें परेशान कर सकें लेकिन कोई फायदा होने वाला नहीं है। कूचबिहार के रासलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए ममता ने कहा कि अभिषेक बनर्जी का हेलीकॉप्टर चेक कर रहे हैं। कहते हैं कि उसमें सोना और रुपया लेकर चल रहे हैं। हम लोग ऐसा नहीं करते। उन्होंने कहा कि पीएम…
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में कल्पना मुर्मू सोरेन की एंट्री झारखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव है। राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बना है कि वह हेमन्त सोरेन से कम नहीं हैं। कल्पना सोरेन की राजनीतिक सोच और दृष्टि बहुत कुछ बयां करती है। राजनीतिक सूत्रों के अनुसार महागठबंधन के अंदर भी कल्पना सोरेन डिसीजन मेकर के रूप में जानी जा रही हैं। चाहे सीट बंटवारे का फार्मूला तय करना हो या अन्य हरेक राजनीतिक गतिविधियों पर कल्पना सोरेन की निगाहें रहती हैं। कुछ दिन पहले ही कल्पना सोरेन की महागठबंधन में शामिल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष…
-राजग उम्मीदवार विवेक ठाकुर को आमसभा में नागरिकों से हाथ उठाकर पहनाया जीत का माला नवादा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नवादा में भाजपा उम्मीदवार विवेक ठाकुर के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व में महान देश के रूप में भारत का गौरव बढ़ाया है। देश में कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से अप्रतिम विकास भी किया ।इस कारण 400 सांसदों के साथ वे तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे । सोमवार को नवादा जिले के अकबरपुर में नवादा लोकसभा के राजग उम्मीदवार विवेक ठाकुर के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को…
कोलकाता। कलकत्ता हाई कोर्ट ने हावड़ा में रामनवमी जुलूस निकालने की इजाजत दे दी है। सोमवार को जस्टिस जॉय सेनगुप्ता की बेंच में मामले की सुनवाई हुई। न्यायाधीश ने स्पष्ट किया कि यदि राज्य पुलिस जुलूस को नियंत्रित नहीं कर सकती, यदि उनके पास पर्याप्त बल नहीं है, तो राज्य को केंद्रीय बल से मदद लेनी होगी। जज ने कहा, ”अगर पुलिस 200 लोगों के जुलूस को नहीं संभाल सकती तो कहने को कुछ नहीं है।” हावड़ा में विश्व हिंदू परिषद के रामनवमी जुलूस पर राज्य की आपत्ति पर जस्टिस जय सेनगुप्ता ने कहा कि आश्चर्य है कि राज्य पुलिस…
रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन अपने ओड़िशा प्रवास के दौरान आज सोमवार को उड़िया नव वर्ष उत्सव में शामिल हुए। राज्यपाल श्री हरिचंदन ने नमामि दुनाकिनी अनुकुल्या में आयोजित नववर्ष उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में अपने उद्बोधन में ओड़िशा के इतिहास, परंपरा, गौरव, संस्कृति और वीरता का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हर उड़िया वासी के रगों में वीरता का खून दौड़ता है। उनका शौर्य और पराक्रम अद्वितीय है। ओड़िशा में हुए पाईका विद्रोह का जिक्र करते हुए राज्यपाल ने कहा कि इस विद्रोह को स्वतंत्रता संग्राम के रूप में मान्यता दी गई। यह हमारे लिए गौरव की बात…
सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर थाना किस्टाराम क्षेत्रान्तर्गत कैम्प पोटकपल्ली से कोबरा 208 वाहिनी एवं डीआरजी गोल्फ का संयुक्त बल नक्सल गस्त सर्चिंग हेतु ग्राम मेटागुड़ा, पालाचलमा व आस-पास क्षेत्र की रवाना हुए थे। अभियान के दौरान ग्राम मेटागुड़ा के पास से दो नक्सलियों व दोरामुंगा के जंगल के पास से पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। सभी नक्सलियों को आज सोमवार को कार्रवाई उपरांत न्यायालय में पेशकर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। जानकारी के अनुसार ग्राम मेटागुड़ा के पास से माड़वी देवा उर्फ दिनेश माड़वी…
हेल्द्वानी। हल्द्वानी में आज नैनीताल लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार प्रकाश जोशी ने कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी में बड़ी सेंधमारी करते हुए भाजपा के नेता और कालाढूंगी क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी योगेश जोशी को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। आज कुसुमखेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में जाने-माने समाजसेवी और भाजपा नेता योगेश जोशी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार प्रकाश जोशी, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल समेत बड़ी संख्या में पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। योगेश जोशी के साथ बड़ी संख्या में आए हुए लोगों ने भी कांग्रेस की…
भोपाल। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने सोमवार को सागर के जिला पंचायत सीईओ एवं मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के नोडल अधिकारी पी.सी. शर्मा द्वारा स्वरचित मतदाता जागरूकता गीत के पोस्टर और सीडी का विमोचन किया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने “जय मतदाता, जय जय मतदाता” गीत लिखने पर शर्मा को बधाई तथा शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही सभी जिला पंचायत सीईओ व स्वीप नोडल अधिकारियों से नवाचारों के साथ मतदाता जागरूकता गतिविधियों में और तेजी लाने का आग्रह किया है, जिससे प्रत्येक मतदाता को उनके अधिकारों के बारे में पता चल सके।
देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सोमवार को सचिवालय में सचिवालय अधिकारियों और कार्मिकों को मताधिकार की शपथ दिलवाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव की अपेक्षा इस बार लोकसभा चुनाव में मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग पूरी कोशिश कर रहा है। मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय के सचिवों, उप सचिवों, आईजी और सभी कार्मिकों को लोकसभा चुनाव में मतदान करने की सामूहिक रूप से शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्य अतिथि मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सभी कार्मिकों को मतदान के लिए जागरूक करते हुए शपथ दिलाई…
मुंबई। फिल्म अभिनेता सलमान खान के आवास के सामने हुई फायरिंग की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच ने शुरू कर दी है। बांद्रा पुलिस स्टेशन की टीम ने रविवार को जांच सौंपी थी। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने सोमवार को मौके पर जाकर घटना का जायजा लिया है और छानबीन कर रही है। क्राइम ब्रांच के सूत्रों ने बताया कि सलमान खान के आवास पर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपितों के फोटो सीसीटीवी के जरिये मिल गए हैं। साथ ही फायरिंग के लिए उपयोग में लाई गई मोटसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। यह मोटरसाइकिल रायगढ़ जिले की है…