गुमला। पुलिस ने पटेल चौक के नजदीक लूटपाट की घटना को अंजाम देने पहुंचे चार बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के नाम मुन्ना साहू, सूरज कुमार सिंह, शुभम कुमार और बबलू साहू है। सभी जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के चपका के रहने वाले हैं। इनके पास से तीन देशी कट्टा, .303 एमएम की चार गोली, .315 एमएम की तीन गोली और 12 बोर का दो गोली पुलिस ने बरामद की है। गुमला एसपी शंभु कुमार सिंह ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि शनिवार रात सूचना मिली कि गुमला थाना क्षेत्र के पटेल चौक…
Author: admin
जामताड़ा। गोड्डा संसदीय क्षेत्र से झामुमो-कांग्रेस द्वारा उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं किये जाने को लेकर निशिकांत दुबे के बयान पर जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी ने पलटवार किया है। कहा कि वे मच्छरों से डरने वाले नहीं है। निशिकांत दुबे 2024 में सांसद नहीं बनने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार उनका बोरिया-बिस्तर समेट दिया जायेगा। कहा कि अभी भी मौका है निशिकांत दुबे गोड्डा छोड़कर भागलपुर चले जायें। विधायक इरफान इतने हमलावर हो गये कि उन्होंने अपने सरकार के मंत्री तक को नहीं बख्शा। चेतावनी भरे लहजे में विधायक इरफान ने कहा कि वे ना तो…
इस समय आईपीएल काे लेकर क्रिकेट प्रमियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। आजकल मैच के बाद स्टेडियम में आने वाली खूबसूरत लड़कियों पर फैंस की नजरें टिकी रहती हैं। कैमरा लगातार उन पर घूमता रहता है। कई लड़कियां रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बन जाती हैं। शनिवार रात को ही मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए मैच में एक ऐसी ही लड़की की फोटो अब वायरल हो रही है। उनका चेहरा बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर से काफी मिलता-जुलता है। वही एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने भी अपने सोशल मीडिया पर इस लड़की की एक फोटो शेयर की है। मुंबई के वानखेड़े…
रांची। बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के जयंती के अवसर पर रविवार को मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने रांची के डोरंडा स्थित पुराना हाई कोर्ट के समीप डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान झामुमो रांची जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम उपस्थित रहे और माल्यार्पण कर नमन किया। मौके पर मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा बाबा साहेब की जयंती पूरे देश में मनाई जा रही है। इस पावन दिवस पर हमें ये संकल्प लेना है कि जो हमारा संविधान है वो पूरे दुनिया में अनूठा संविधान है। हम सभी हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी धर्मों…
रांची। संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर रविवार को कल्पना सोरेन ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान अन्य लोगों ने अंबेडकर की तस्वीर पर भी श्रद्धांजलि दी।
मुंबई। फिल्म अभिनेता सलमान खान के मुंबई में बांद्रा स्थित आवास के बाहर रविवार सुबह तकरीबन पांच बजे दो अज्ञात बदमाश अंधाधुंध फायरिंग कर फरार हो गए। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ लेकिन पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मुंबई पुलिस ने सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है। घटना के समय सलमान खान घर पर ही थे। पुलिस के अनुसार रविवार सुबह करीब 5 बजे दो अज्ञात बदमाश दोपहिया वाहन पर बांद्रा पश्चिम में स्थित सलमान खान के घर के बाहर पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग की। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। बदमाशों…
कोडरमा। कोडरमा थाना अंतर्गत नौवां माइल के पास दाल लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट कर खाई में गिर गया। रविवार सुबह नौ बजे हुई इस दुर्घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिचालक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार अपना भाई ग्राम छपरा के चालक सुनील सिंह (38,) और परिचालक राम सावक सिंह कोलकाता से ट्रक में दाल लोड करके छपरा जा रहे थे। कोडरमा घाटी स्थित नौवा माइल के पास उनका ट्रक अनियंत्रित होकर पलटकर खाई में गिर गया। दुर्घटना में चालक सुनील की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर कोडरमा…
आजाद सिपाही संवाददाता नयी दिल्ली। भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 के लिए रविवार को संकल्प पत्र जारी करेगी। दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में चुनावी मेनिफेस्टो जारी करने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री ने चुनावी मेनिफेस्टो के लिए 25 जनवरी 2024 को जनता से सुझाव मांगे थे। पार्टी को अब तक 15 लाख से ज्यादा सुझाव मिले। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, भाजपा का घोषणापत्र विकास, समृद्ध भारत, महिलाओं, युवाओं, गरीबों और किसानों पर केंद्रित होगा। साथ ही पार्टी केवल वहीं वादे करेगी, जो पूरे टाइमलाइन…
-बरहेट और रातू में हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने जताया आक्रोश -दोनो घटनाओं में शामिल दुष्कर्मियों को राज्य सरकार दिलाये फांसी की सजा -बरहेट एवं रातू में सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने झामुमो- कांग्रेस की माहिला सुरक्षा को ठेंगा दिखाया रांची। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने कहा कि साहिबगंज जिला के बरहेट में ईद के दिन एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना से आहत नाबालिग लड़की ने आत्महत्या कर ली। शनिवार को रांची के रातू थाना में नाबालिग लड़की अपनी…
लखनऊ। जेएसडब्ल्यू और जीएमआर की सह-स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने शुक्रवार को लखनऊ के एकाना स्टेडियम में आईपीएल 2024 के अपने छठे मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को छह विकेट से हराकर शानदार वापसी की। खराब प्रदर्शन के बाद टीम में वापसी करते हुए, कुलदीप यादव ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 20 रन देकर 3 विकेट लिए, जिससे दिल्ली कैपिटल्स ने मेजबान टीम को 20 ओवरों में 7 विकेट पर 167 पर रोक दिया और फिर नवोदित जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने 35 गेंदों पर 55 रनों की उल्लेखनीय पारी खेली, जिससे दिल्ली ने 18.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।…
निंगबो। चीन ने शुक्रवार को यहां बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में अपने चार शटलरों के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाकर महिला एकल का स्वर्ण पदक सुनिश्चित किया। पांचवीं वरीयता प्राप्त हे बिंगजियाओ ने शीर्ष वरीय दक्षिण कोरिया की एन से-यंग पर 21-17, 21-18 से कड़ी जीत दर्ज की। उनका अगला मुकाबला हमवतन वांग झीयी से होगा, जिन्होंने एक गेम से पिछड़ने के बाद जापान की अया ओहोरी को 15-21, 21-12, 21-11 से हराया। अन्य महिला एकल सेमीफाइनल में ओलंपिक चैंपियन चेन युफेई का मुकाबला हान यू से होगा। दूसरी वरीयता प्राप्त चेन ने इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया मारिस्का तुनजुंग को 21-16, 21-19…