Author: admin

-क्राइम मीटिंग में अवैध कारोबारी के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश रामगढ़। रामनवमी पूजा समिति और अखाड़ों के सदस्यों से सामंजस्य स्थापित कर इस त्योहार को संपन्न कराने को लेकर शनिवार को एसपी कार्यालय में आयोजित क्राइम मीटिंग में यह मुद्दा सबसे पहले उठा। जिले के तमाम पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए एसपी डॉ बिमल कुमार ने कहा कि रामनवमी के जुलूस में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए। कौन सा जुलूस किस समय निकलेगा, इसकी पूरी जानकारी पदाधिकारियों को होनी चाहिए। जुलूस पुराने रूट पर ही निकले, इस पर विशेष ध्यान देना है। संवेदनशील स्थानों पर पहले से…

Read More

-‘जो राम को लाए हैं’, उन्हें पुन: लाने का उत्तराखंड ने संकल्प ले लिया है : योगी देहरादून/हल्द्वानी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को हल्द्वानी में विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश की समस्याओं का नाम कांग्रेस है जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समस्या के समाधान में विश्वास करती है। देश में आतंकवाद, नक्सलवाद, जातिवाद, भ्रष्टाचार आदि सभी समस्याएं कांग्रेस की देन हैं। आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण सफल हुआ है जैसे लगता है अयोध्या में त्रेता युग आ गया है। शनिवार को हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मणिपुर वाहन विस्फोट मामले में शामिल मुख्य दो आरोपिताें मोहम्मद नूर हसन उर्फ तोंबा उर्फ नुर हसन और सेमिनलुन गैंगटेे उर्फ मिनलुन के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। स्थानीय विशेष अदालत में आज दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं, यूएपीए, आर्म्स एक्ट, विस्फोटक अधिनियम, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में आरोप पत्र दाखिल किया गया। एनआईए का आरोप है कि क्वाक्ता (मणिपुर) में एक वाहन में आईईडी ब्लास्ट हुआ था, उसकी योजना इन दोनों ने बनाई थी। इस हमले में तीन लोग घायल हो गए थे। इसमें…

Read More

-एक झटके में हम गरीबी मिटा देंगे: राहुल -बस्तर में जनसभा को किया संबोधित आजाद सिपाही संवाददाता जगदलपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में जनसभा को संबोधित किया। राहुल ने कहा कि देश में 22 लोग हैं, जिनके पास उतना ही धन है जितना 70 करोड़ देशवासियों के पास है। नरेंद्र मोदी 24 घंटे इन 22-25 लोगों की मदद करते रहते हैं। किसी भी प्रदेश में पूछा सबसे बड़े मुद्दे क्या हैं। वे कहेंगे बेरोजगारी, महंगाई और भागीदारी। मीडिया को आपने कभी आपने इनके बारे में बोलते सुना और देखा है। ये मोदी जी…

Read More

नई दिल्ली। बेंगलुरु (कर्नाटक) रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले के दो मुख्य आरोपितों मुसव्विर हुसैन शाजिब और ए मथीन अहमद ताहा को आज एनआईए की विशेष अदालत ने 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। इसके पहले उनका नियमित चिकित्सीय परीक्षण कराया गया था। रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले में गिरफ्तार दोनों संदिग्धों को ट्रांजिट रिमांड पर शुक्रवार को बेंगलुरु लाया गया था। इन्हें शनिवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की विशेष अदालत के न्यायाधीश के सामने पेश किया गया। एनआई ने आरोपितों एक मार्च को हुए विस्फोट में उनकी कथित भूमिका के लिए कल पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया…

Read More

समस्तीपुर। तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव में खगड़िया लोकसभा क्षेत्र का नामांकन प्रारंभ हो गया है । वहां से एनडीए गठबंधन के लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राजेश वर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। महागठबंधन ने सीपीआईएम के संजय कुमार को उम्मीदवार घोषित किया है। वह पार्टी के जिला सचिव भी है। यह लोकसभा क्षेत्र सात नदियों गंगा, कमला, बलान, कोसी, बूढी गंडक, काली कोशी, करेह और बागमती से घिरा हुआ है। इस लोकसभा क्षेत्र में 6 विधानसभा सीट है । इसमें खगड़िया सदर, बेलदौर , परबता, अलौली (सुरक्षित ) हसनपुर (समस्तीपुर जिला) और सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा जिला) हैं। इनमे…

Read More

दंतेवाड़ा। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को बस्तर में भाजपा उम्मीदवार महेश कश्यप के समर्थन में दंतेवाड़ा जिले के गीदम में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री ने कहा कि इस चुनाव के बाद छत्तीसगढ़ से कांग्रेस भी निपट जाएगी। जिस तरह से धरती से डायनासोर विलुप्त हो गए, उसी तरह कांग्रेस भी गायब हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरा छत्तीसगढ़ इस समय बोल रहा है- आमचो सरकार, आमचो मोदी, आमचो भाजपा, यह छत्तीसगढ़िया की आवाज है। उन्होंने कहा कि जब-जब कांग्रेस की सरकार यहां आई है, तब-तब घोटालों…

Read More

हरिद्वार। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार को हरिद्वार के रुड़की में मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने कारखानों को बड़े-बड़े उद्योगपतियों को सौंप दिया है। जो रोजगार के अवसर थे, वह उनके खास उद्योगपतियों के पास चले गए। छोटे और मध्यम रोजगारों पर नोटबंदी थोप दी गई। लोगों को लाइनों में खड़ा किया गया। वे आज तक नहीं बता पाए कि काला धन कहां है? कांग्रेस की महासचिव प्रियंका आज रुड़की के केएलडीएवी कालेज के मैदान पर कांग्रेस उम्मीदवार वीरेंद्र रावत के समर्थन में आयोजित जनसभा में बोल रही थीं। उन्होंने…

Read More

पलामू। जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के पिरौंजी गांव में स्ट्रॉबेरी खेत में पटवन के लिए लगाए गए सोलर पैनल में अज्ञात बदमाशों ने आग लगा दी। इस घटना में सोलर पैनल के नीचे खड़ी कार, मोटर, 20 बंडल मिलिचिंग, 5 बंडल ड्रीप, 3 सेट स्प्रे मशीन, 15 बोरा खाद, एक पेटी दवा आदि जलकर बर्बाद हो गए। इस घटना के बाद 10 एकड़ एरिया में सिंचाई व्यवस्था ठप हो गयी है। आगजनी से आठ लाख का नुकसान बताया गया है। बताया जाता है कि कोल्हुवारा निवासी पम्मी कुमार मेहता पिरौंजी गांव में स्ट्रॉबेरी की खेती करते हैं। स्ट्रॉबेरी के…

Read More

रांची। जेएससीए इंटर डिस्ट्रिक्ट वीमेंस अंडर-19 टूर्नामेंट में शनिवार को खूंटी और कोडरमा के बीच मैच खेला गया। इसमें खूंटी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 295 रनो का स्कोर खड़ा किया। काजल कुमारी ने शानदार नाबाद 106 रन जोड़े। वहीं महिमा पांडेय ने 77 रनों की पारी खेली। कोडरमा की तरफ से राधा कुमारी ने 2 विकेट लिये। कोडरमा 22 ओवर में 38 रन बनाकर आॅल आउट हो गयी। कोडरमा की ओर से रिया कुमारी ने सर्वाधिक 13 रन बनाये। खूंटी की ओर से रिया, साक्षी और प्रिया ने 2-2 विकेट लिये। इसके अलावा कशिश और निहारिका…

Read More

गिरिडीह। पचंबा थाना इलाका और गिरिडीह जमुआ रोड के रानीखावा गांव में बच्चों के मामूली विवाद में एक ही परिवार ने इतना हिंसक रूप ले लिया कि छोटी गोतनी और उसके पति ने मिलकर बड़ी गोतनी कुंती देवी ( 48) की हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पचंबा थाना प्रभारी नरेश यादव ने मृतिका के पति पुरन मंडल के आवेदन पर केस दर्ज कर लिया है। वहीं, दोनों आरोपित पति पत्नी सुनीता देवी और रमेश मंडल फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। लेकिन दोनों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी भी कर रही है। जानकारी के अनुसार…

Read More