Author: admin

विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 12वीं फेल एक बार फिर चर्चा में है। बॉलीवुड में करीब 23 साल बाद ये इतिहास दोबारा घटित हुआ है। 23 साल पहले सनी देओल की ”गदर: एक प्रेम कथा” आई थी। फिल्म ने एक रिकार्ड बनाया। उसके बाद कोई भी फिल्म उस रिकॉर्ड को नहीं तोड़ सकी लेकिन अब विधु विनोद चोपड़ा और विक्रांत मैसी की फिल्म ने ये कर दिखाया है। 12वीं फेल फिल्म 27 अक्टूबर 2023 को रिलीज हुई थी। 20 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को काफी सराहना मिली थी। फिल्म में विक्रांत मैसी और मेधा शंकर ने मुख्य…

Read More

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर ‘बड़े मियां-छोटे मियां’ को लेकर इस वक्त हर कोई उत्सुक है। अक्षय-टाइगर की एक्शन से भरपूर फिल्म चर्चा में है। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बड़े मियां-छोटे मियां’ गुरुवार, 11 अप्रैल को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की गई। इस फिल्म को समीक्षकों के साथ दर्शकों का भी खूब प्यार मिल रहा है। अब ‘बड़े मियां-छोटे मियां’ की रिलीज के दूसरे दिन यानी शुक्रवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं। अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, अलाया एफ और मानुषी छिल्लर अभिनीत फिल्म ‘बड़े मियां-छोटे…

Read More

बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए एक्टर्स को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। अगर कोई नया कलाकार भी हो तो उसे यहां काम पाने के लिए संघर्ष करने से नहीं चूकता। हाल ही में एक इंटरव्यू में विद्या बालन और प्रतीक गांधी ने कई सवालों के जवाब दिए। उन्होंने इस बारे में भी बात की कि उन्हें काम के लिए किस तरह के रिजेक्शन को झेलना पड़ा, इंडस्ट्री में सफल होने से पहले उन्हें किस तरह के ताने सुनने पड़े। फिल्म इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद हमेशा से एक हॉट टॉपिक रहा है। विद्या बालन से पूछा गया कि क्या उन्होंने…

Read More

गवरी बाई के नाम से मशहूर लोकगायिका गवरी देवी का जन्म 14 अप्रैल 1920 को बीकानेर के राजदरबारी गायक बंशीलाल-जमुनादेवी दमामी के घर में हुआ। उन्हें राजस्थान की मरू कोकिला के नाम से भी जाना जाता है। लोक संगीत की विशिष्ट गायन शैली मांड के लिए उन्होंने ख्याति हासिल की। हालांकि वे ठुमरी, भजन और गजल गायिकी में भी पारंगत थीं। वर्ष 1957 में गवरी देवी ने रेडियो और दूरदर्शन पर मांड गायकी के कार्यक्रम देने शुरू किए जो काफी लोकप्रिय रहे। वर्ष 1962 में मद्रास संगीत नाटक एकेडमी तथा 1965 व 1983 में गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में लोक…

Read More

रांची। धनबाद से जुड़े दो थाना में बाघमारा विधायक एवं धनबाद से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार ढुल्लू महतो के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले में धनबाद की निचली अदालत द्वारा उनकी डिस्चार्ज पिटीशन खारिज किए जाने को चुनौती देने वाली दो अलग-अलग क्रिमिनल रिवीजन की सुनवाई अब झारखंड हाई कोर्ट में 10 मई को होगी। मामले में याचिकाकर्ता की ओर से कोर्ट से समय की मांग की गई। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने राज्य सरकार को दोनों मामलों में केस डायरी एवं लोअर कोर्ट रिकॉर्ड (एलसीआर) प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था। ढुल्लू महतो के खिलाफ बाघमारा में कंस्ट्रक्शन साइट से…

Read More

रांची। बरियातू स्थित सेना की भूमि की खरीद बिक्री घोटाले मामले में आरोपित अफसर अली की जमानत याचिका पर शनिवार को झारखंड हाई कोर्ट में आंशिक सुनवाई हुई। मामले में कोर्ट ने ईडी द्वारा समय दिए जाने के आग्रह को देखते हुए मामले की अगली सुनवाई 19 अप्रैल निर्धारित की है। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता निलेश कुमार ने पैरवी की। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने अफसर अली की गिरफ्तारी में अपनाई गई प्रक्रिया के संबंध में ईडी से जानकारी मांगी थी। पूर्व की सुनवाई में याचिकाकर्ता की ओर से कोर्ट को बताया गया था कि अफसर अली के खिलाफ…

Read More

रांची। आय से अधिक संपत्ति मामले में सजायाफ्ता पूर्व मंत्री और झारखंड कांग्रेस नेता बंधु तिर्की की ओर से सीबीआई कोर्ट द्वारा सुनाई गई सजा के खिलाफ दायर क्रिमिनल अपील की आंशिक सुनवाई शनिवार को झारखंड हाई कोर्ट में हुई। मामले में याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता निलेश कुमार ने कोर्ट को बताया कि बंधु तिर्की के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का कोई मामला नहीं बनता है। सीबीआई ने भी अदालत में मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी थी। कोर्ट ने मामले की विस्तृत सुनवाई के लिए 26 अप्रैल की तिथि निर्धारित की है। हाई कोर्ट के आदेश…

Read More

पेशावर। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा स्थित खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक ऐतिहासिक हिंदू मंदिर को गिरा दिया गया है। मंदिर को गिराने के बाद वहां वाणिज्यिक परिसर का निर्माण शुरू हो गया है। मंदिर 1947 से इसके मूल निवासियों के भारत चले जाने के बाद से बंद था। खैबर जिले के सीमावर्ती शहर लैंडी कोटाल बाजार में ‘खैबर मंदिर’ था लेकिन पिछले कुछ वर्षों में यह धीरे-धीरे समाप्त होता जा रहा था। इस स्थान पर निर्माण करीब 10-15 दिन पहले शुरू हुआ। विभिन्न प्रशासनिक विभागों के अधिकारियों ने या तो हिंदू मंदिर के अस्तित्व के बारे में जानकारी होने से इनकार किया…

Read More

तेल अवीव। इजराइल पर हमास के हमले के बाद से शुरू हुए युद्ध के बीच शुक्रवार को इजराइल पर हिजबुल्लाह ने बड़ा हमला कर दिया है। चरमपंथी संगठन हिजबुल्लाह ने उत्तरी इलाके गैलिली के ऊपर एक साथ 40 से अधिक रॉकेट दागे और इन रॉकेट हमलों की जिम्मेदारी ली है। लेबनान में ईरान के हिजबुल्ला ने एक बयान में कहा कि उसने उत्तरी इजराइल में इजराइली सेना की तोपों को निशाना बनाते हुए दर्जनों रॉकेट दागे हैं। इजरायली डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने रॉकेट हमलों की पुष्टि करते हुए कहा है कि इसमें कोई घायल नहीं हुआ है। आईडीएफ के वार…

Read More

– रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया सभी सीटों पर देगी भाजपा को समर्थन – कांग्रेस सिर्फ बातें करती रही, मोदी सरकार ने दिया बाबा साहब को सम्मान भोपाल। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के समय मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं थी, लेकिन उस समय भी भाजपा ने प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से 28 पर जीत हासिल की थी। इस बार जब लोकसभा चुनाव हो रहे हैं, तब मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में एक्जिट पोल के अनुमानों को झुठलाते हुए रिकॉर्ड बहुमत से भाजपा की सरकारें बन चुकी हैं। मध्यप्रदेश में तो भाजपा ने 163 सीटों पर जीत हासिल की…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को भारत रत्न भीमराव आंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और उनके आदर्शों को अपनाकर समावेशी विकास के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि हमारे संविधान निर्माता एवं अग्रणी राष्ट्र निर्माताओं में से एक विभूति बाबासाहब भीमराव रामजी आंबेडकर के जन्मदिवस के अवसर पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। उन्होंने कहा कि सामाजिक परिवर्तन के अग्रदूत और बहुमुखी प्रतिभा के धनी बाबासाहब ने एक कानूनविद, शिक्षाविद, अर्थशास्त्री, समाज-सुधारक और राजनेता के रूप…

Read More