Author: admin

रांची। रांची में शुक्रवार को ट्रैफिक नियमों का पालन कराने के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान लालपुर चौक से कोकर चौक, लालपुर चौक से डगराटोली चौक, फिरायालाल चौक से रेडियम चौक, अरगोडा चौक से कडरू कंटिग तक विशेष अभियान चालाया गया। ट्रैफिक एसपी कैलाश करमाली ने बताया कि इस दौरान सडक किनारे लगे ठेला खोमचा, अवैध पार्किंग किये गये वाहन, बिना लाईसेंस के वाहन चलाने वाले चालकों, ब्लैक फिल्म लगा कर चलाने वाले वाहनों, बिना हेलमेट चलाने वाले चालको, सूचक बोर्ड लगाकर चलाने वाले वाहनों और अवैध रूप से चौक-चौराहो पर…

Read More

बोकारो। चतरोचटी थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित बडकी सीधावारा पंचायत के खखंडो गांव के समीप बीती रात मोतियानाला में निर्माणाधीन पुल के काम में कार्यरत जेसीबी मशीन के चालक की नक्सलियों ने पिटाई कर दी। बताया जाता है कि गुरुवार रात नक्सलियों का जत्था हथियारों से लैस पुल के पास पहुंचा और मुंशी को खोजने लगा। मुंशी के पुल के पास नहीं रहने पर जेसीबी मशीन चालक वहां पर मौजूद था। नक्सलियों ने उससे मुंशी से बात कराने को कहा और उसे खोजने लगे तो चालक ने बताया कि मेरे पास मुंशी का नंबर नहीं है और ना मैं जानता…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट में साहिबगंज में 1250 करोड़ के अवैध पत्थर खनन मामले से जुड़े भगवान भगत की जमानत याचिका पर सुनवाई शुक्रवार को हुई। कोर्ट ने भगवान भगत की जमानत याचिका खारिज कर दी। पूर्व में दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। भगवान भगत को ईडी ने सात जुलाई, 2023 को गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है। भगवान भगत पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बरहेट विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा का खास सहयोगी माना जाता है।

Read More

नवादा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि हमने बिहार में जंगल राज को खत्म कर न्याय के साथ विकास किया है,जिसका कारण आज बिहारवासी चैन से खुलेआम सड़को पर घूम कर अपना कारोबार कर रहे हैं। नहीं तो शाम होते ही घरों से भी निकलना मुश्किल था ।वे शुक्रवार को नवादा जिले के वारसलीगंज में लोकसभा प्रत्याशी विवेक ठाकुर के चुनावी सभा में बोल रहे थे । उन्होंने कहा कि हाल ही में चार लाख शिक्षकों को बहाल कर एक बड़ा काम किया है ।हमारी सरकार कम से कम 10 लाख लोगों को नौकरी तथा रोजगार देने…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने साहिबगंज में 1250 करोड़ के अवैध खनन मामले में आरोपित सुनील यादव की ओर से दाखिल जमानत याचिका पर शुक्रवार को फैसला सुनाया है। कोर्ट ने सुनील यादव की जमानत याचिका खारिज कर दी। मामले में दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद कोर्ट ने मामले में फैसला सुरक्षित रखा था। सुनील यादव की ओर से अधिवक्ता सब्यसाची ने पक्ष रखा। सात अक्टूबर, 2023 को ईडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की कोर्ट ने सुनील यादव की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। सुनील, दाहू यादव का भाई है। ईडी कोर्ट ने इन दोनों…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ग्रामीण कार्य विभाग के निलंबित मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम की जमानत याचिका पर शुक्रवार को फैसला सुनाया है। कोर्ट में वीरेंद्र राम की जमानत याचिका खारिज कर दी है। पूर्व में दोनों पक्षों की दलील पूरी होने के बाद कोर्ट ने मामला में फैसला सुरक्षित रख लिया था। पूर्व में ईडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की कोर्ट ने वीरेंद्र राम की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। 21 अप्रैल, 2023 को वीरेंद्र राम के खिलाफ इडी की अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया गया था। ईडी की टीम ने वीरेंद्र…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट में दुमका में स्पेनिश बोलने वाली ब्राजील निवासी महिला के साथ गैंग रेप एवं सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त जज (स्वर्गीय) एमवाई इकबाल के रांची स्थित जमीन की बाउंड्री वॉल तोड़कर जमीन पर कब्जे की कोशिश मामले में कोर्ट के स्वतः संज्ञान की सुनवाई शुक्रवार को हुई। मामले में चीफ जस्टिस एस. चंद्रशेखर की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने राज्य सरकार से भू-माफिया पर की जा रही कार्रवाई के संबंध में पूछा। राज्य सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता आशुतोष आनंद एवं अधिवक्ता शहबाज अख्तर ने कोर्ट को बताया कि राजधानी रांची में वर्ष 2021 से 2023 तक…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट में बरियातू स्थित चेशायर होम रोड की एक एकड़ जमीन की गलत तरीके से खरीद-बिक्री करने के आरोपित रांची के पूर्व डीसी और निलंबित आईएएस छवि रंजन की जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई हुई। इस दौरान ईडी की ओर से बहस के लिए समय देने का आग्रह किया गया, जिसे न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद की कोर्ट ने स्वीकार कर लिया और अगली सुनवाई के लिए 19 अप्रैल की तारीख निर्धारित कर दी। छवि रंजन की ओर से अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा और अभिषेक चौधरी ने बहस की। ईडी की ओर से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल अनिल कुमार…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ग्रामीण कार्य विभाग के निलंबित मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम की पत्नी राजकुमारी देवी एवं वीरेंद्र राम के पिता गेंदा राम की अग्रिम जमानत याचिका पर शुक्रवार को फैसला सुनाया है। कोर्ट ने राजकुमारी देवी एवं गेंदा राम की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। पूर्व में दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता शुभाशीष रसिक सोरेन ने पैरवी की। पूर्व में ईडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की कोर्ट ने गेंदा राम और राजकुमारी की अग्रिम जमानत याचिका…

Read More

रांची। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े जमीन घोटाले मामले में फर्जी दस्तावेज तैयार करने के मास्टरमाइंड मोहम्मद सद्दाम हुसैन की रिमांड अवधि समाप्त होने पर इडी कोर्ट में पेश किया गया। शुक्रवार को इडी के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत से इडी के विशेष लोक अभियोजक रमित सत्येंद्र ने सद्दाम से पांच दिनों तक पूछताछ की अनुमति मांगी। इसका आरोपित की अधिवक्ता स्नेह सिंह ने विरोध किया। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद अदालत ने इडी को सद्दाम से चार दिनों ( 16 अप्रैल )तक पूछताछ की अनुमति दे दी। सद्दाम इडी के कांड संख्या 5/2023 और…

Read More

गिरिडीह। बेंगाबाद थाना इलाके के खंडोली डैम में शुक्रवार को अज्ञात युवक का शव तैरता हुआ मिला। अज्ञात युवक को सबसे पहले डैम में स्नान को गए स्थानीय लोगों ने देखा और इसके बाद घटना की जानकारी थाना को दिया। इस दौरान पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर जांच में जुट गई है। लेकिन मृतक कौन है और कहा का रहने वाला है। ये फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। इधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। जबकि युवक का पता लगाया जा रहा है। शव डैम के ठीक पुल के नीचे तैरता हुआ मिला।

Read More