Author: admin

बेगूसराय। बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के प्रत्याशी व निवर्तमान सांसद गिरिराज सिंह ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुये अपने मुंह मियां मिट्ठू बनने का आरोप लगाया। कहा कि बिहार की जनता ने तय कर लिया है कि नरेन्द्र मोदी की झोली में 40 की 40 सीट डालकर तेजस्वी के बड़बोलापन को समाप्त करेंगे। दरअसल तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी के बिहार दौरे पर तंज कसते हुये कहा था कि ‘नरेन्द्र मोदी बिहार में 365 दिन आयेंगे तो भी कुछ नहीं होने वाला है’। उनके इसी बयान पर गिरिराज सिंह ने पलटवार किया। गिरिराज सिंह ने कांग्रेस…

Read More

पटना। पूर्णिया के रुपौली से विधायक बीमा भारती ने विधायकी के पद से इस्तीफा दे दिया है। चुनाव आयोग ने उनके इस्तीफे को मंजूर कर लिया है। विधायक के इस्तीफे से संबंधित अधिसूचना विधानसभा सचिवालय ने जारी कर दी है। इस्तीफे के बाद अब रुपौली में विधानसभा सीट पर उपचुनाव होगा। कुछ दिन पहले ही बीमा भारती ने जदयू की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्होंने राजद की सदस्यता ले ली थी। उसी वक्त कहा जा रहा था कि लालू यादव ने उन्हें पूर्णिया लोकसभा संसदीय सीट से उम्मीदवार का सिंबल दे दिया था। हालांकि कुछ…

Read More

देवघर। देवघर में तेज रफ्तार बेकाबू पिकअप वैन ने पांच नमाजियों को कुचल दिया। हादसे में चार लोग घायल हो गये। एक व्यक्ति की मौत हो गयी। बताया जाता है कि ये सभी पांच लोग नमाज अदा करने के बाद टहल रहे थे, तभी पिकअप वैन ने इन्हें अपनी चपेट में ले लिया। घटना, देवघर जिला के कुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवघर-सारवां मुख्य मार्ग स्थित डाकघर के समीप घटी। बताया जाता है कि हादसे के बाद गंभीर रूप से जख्मी लोगों को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचा दिया। सदर अस्पातल में उनका इलाज किया जा रहा है। 22 वर्षीय…

Read More

रामगढ़। रामगढ़ पुलिस में पतरातू प्रखंड क्षेत्र से एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक पिस्तौल और देसी कट्टा बरामद हुआ है। गिरफ्तार अपराधी जुनैद अंसारी, पिता जहरूददीन अंसारी, सा0- पालू टोला मधनिया पतरा का रहने वाला है। इस मामले की जानकारी बुधवार को रामगढ़ एसपी डॉ बिमल कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि पतरातू क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम देने के लिए जुनैद योजना बना रहा था जैसे ही पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पतरातू एसडीपीओ वीरेंद्र कुमार राम से नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। छापेमारी के दौरान…

Read More

रांची। आतंकवाद निरोधी दस्ता ( एटीएस ) ने पाण्डेय गिरोह का कुख्यात सक्रिय सदस्य गोविन्द राय को गिरफ्तार किया है। वह रामगढ़ सौदागर मोहल्ला न्यू कॉलोनी का रहने वाला है। इसके पास से एक स्कॉर्पियो, दो मोबाईल फोन और तीन हजार पचास रूपये नकद और तीन सिम कार्ड बरामद किया है। पुलिस मुख्यालय से बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अपराधी छह वर्षों से फरार चल रहा है और पश्चिम बंगाल में छुपकर गिरोह के अन्य सदस्यों के माध्यम से रंगदारी एवं जान मारने की धमकी दिया करता था। इस अपराधी पर एटीएस की कड़ी नजर थी। इसने लगभग…

Read More

रांची। पूर्व सीएम हेमंत सोरेन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में अब तक की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। लैंड स्कैम की जांच कर रही केंद्रीय जांच एजेंसी इडी ने रांची PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की स्पेशल कोर्ट में जो प्रॉसिक्यूशन कम्प्लेन दाखिल की है, उसमें यह दावा किया गया है कि बड़गाई अंचल की जो भूमि हेमंत सोरेन के कब्जे में हैं, उसके एक हिस्से का एग्रीमेंट बोकारो के रहने वाले रंजीत सिंह ने कुछ वर्षों पहले किया था। सबसे दिलचस्प बात यह है कि हेमंत सोरेन से जिस रंजीत सिंह के तार जुड़ रहे हैं…

Read More

जमशेदपुर। जिले के बहरागोड़ा प्रखंड के माटीहाना पंचायत अंतर्गत कोकमारा गांव के समीप चाकुलिया-बहरागोड़ा मुख्य सड़क के किनारे बुधवार को खोड़ी मिट्टी खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से तीन महिला मजदूर की मौत हो गई है। घटना में चार महिला मजदूर घायल हुई हैं। घायल महिलाओं को बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया है। मृतकों बनियाकुंदर गांव की मंजू किस्कू (32), सुशीला सोरेन (29) और आलमानी टुडु (50) शामिल हैं। बताया जाता है कि सभी महिलाएं भूतिया पंचायत के बनियाकुंदर गांव की निवासी हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार खोड़ी मिट्टी से ग्रामीण अपने घरों में लेपन के लिए करते…

Read More

रांची। हजारीबाग में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार को लेकर दायर जनहित याचिका की सुनवाई झारखंड हाइकोर्ट में हुई। मामले में कोर्ट के आदेश के आलोक में हजारीबाग के ट्रैफिक डीएसपी कोर्ट में सशरीर उपस्थित हुए। कोर्ट ने उनसे हजारीबाग में ट्रैकिंग व्यवस्था में सुधार के लिए उठाये गये कदम पर चार सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है। इससे पहले प्रार्थी की ओर से कोर्ट को बताया गया कि हजारीबाग में चौक-चौराहों पर ट्रैफिक लाइट की व्यवस्था की जानी चाहिए। सुनवाई के दौरान ट्रैफिक डीएसपी की ओर से कोर्ट को बताया गया कि 4 अप्रैल को हजारीबाग जिला प्रशासन की बैठक हुई…

Read More

कोलकाता। कलकत्ता हाई कोर्ट ने बुधवार को संदेशखाली में महिलाओं के खिलाफ यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने के आरोपों की सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने कहा कि यह जांच कोर्ट की निगरानी में की जाएगी। कोर्ट ने कहा कि सीबीआई को नई ई-मेल आईडी खोलकर संदेशखाली घटना से जुड़ी शिकायतें लेनी होंगी। संदेशखाली को लेकर कलकत्ता हाई कोर्ट में कुल पांच जनहित याचिकायें दायर की जा चुकी हैं, जिन पर सुनवाई होनी है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि संदेशखाली मामले की गंभीरता को देखते हुए इसमें कोई शक नहीं है कि मामले की निष्पक्ष जांच…

Read More

रांची। राजद के प्रदेश सचिव रहे सतपाल यादव ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। बता दें कि मिहिजाम नगर परिषद निवासी सतपाल यादव ने बीजेपी कार्यालय पहुंच कर पार्टी ज्वाइन कर लिया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सतपाल यादव को जामताड़ा के बीजेपी कार्यालय में सदस्यता दिलाई। मोदी ने बताया कि असली विकास क्या है- सतपाल यादव इस मौके पर सतपाल यादव ने कहा कि हम जातिगत मुद्दों पर जो मर्जी कर लें, जिसका भी समर्थन कर दें पर आज की वास्तविक स्थिति यह  है कि भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिखा दिया कि…

Read More

कठुआ। संसदीय चुनावों में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार करने जम्मू संभाग के कठुआ पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर आतंकवाद को खत्म किया है। अब दिल्ली का लाल किला हो या श्रीनगर का लाल चौक, चारों ओर विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी ने कठुआ में आयोजित जनसभा में मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि देश में एक मजबूत सरकार ने लोगों को कई सुविधाएं दीं। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिला। स्वास्थ्य की सुविधाएं भी नागरिकों को…

Read More