Author: admin

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की जलपाईगुड़ी लोकसभा सीट पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबले के आसार हैं। वर्ष 2019 के चुनाव में उत्तर बंगाल के अधिकतर इलाकों में भाजपा का दबदबा रहा। इस बार कांग्रेस और वामदल एक साथ चुनाव लड़ रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस ने भी चुनाव जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया हुआ है। इस सीट पर भाजपा ने अपने मौजूदा सांसद जयंत कुमार रॉय को एक बार फिर चुनाव मैदान में उतारा है। तृणमूल कांग्रेस ने स्थानीय नेता निर्मलचंद्र राय को उम्मीदवार बनाया है। वामदलों ने देवराज बर्मन को टिकट दिया है जबकि कांग्रेस ने उम्मीदवार नहीं…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति ने बुधवार को उत्तर प्रदेश की सात, चण्डीगढ़ की एक तथा पश्चिम बंगाल की एक सीट मिलाकर कुल नौ लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। पार्टी ने एसएस अहलूवालिया को पश्चिम बंगाल की बर्धमान की बजाय इस बार आसनसोल लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है। यहां तृणमूल की टिकट पर पूर्व भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा मैदान में हैं। पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर के पुत्र नीरज शेखर को बलिया से टिकट दिया गया है। चण्डीगढ़ से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन को टिकट दिया गया है। आज…

Read More

नई दिल्ली। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने बुधवार को राज्यसभा के दस नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। शपथ संसद भवन में दिलाई गई, जहां राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश और महासचिव पी.के. मोदी भी उपस्थित थे। शपथ ग्रहण करने वालों में मयंकभाई जयदेवभाई नायक, नारायणसा के. भंडागे, मिलिंद मुरली देवड़ा, अजीत माधवराव गोपचड़े, रेणुका चौधरी, अमरपाल मौर्य, संजय सेठ, रामजी लाल सुमन, सागरिका घोष और ममता ठाकुर शामिल थी।

Read More

सहारनपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्ष को जनता की नहीं अपने परिवार की चिंता है। हम जो कहते हैं वह करते हैं। राजनीति के प्रति व राजनेताओं के प्रति विश्वास का संकट था। नेताओं की कथनी व करनी में अंतर था। इस संकट को दूर करने का काम भाजपा ने किया। हमारी पार्टी जो कहेगी वह करेगी। राजनाथ सिंह ने बुधवार को सहारनपुर के भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी ने जनता के लिए जो काम किया वह आज…

Read More

– जातिगत जनगणना, किसानों को एमएसपी, ओपीएस बहाली समेत कई वादे लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को विजन डॉक्यूमेंट नाम से अपना घोषना पत्र जारी किया। इसमें जनता से कई वादे किए गए हैं। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गांरटी और वर्ष 2025 तक जातिगत जनगणना कराने समेत कई वादे पार्टी ने किए हैं। अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। अखिलेश ने बताया कि इसमें मीडिया की आजादी का अधिकार, जातिगत जनगणना का अधिकार, गरीबी से निकालने का…

Read More

रांची। झारखंड हाइकोर्ट ने अंतरिम आदेश के तहत मां भद्रकाली मंदिर,चतरा की देख-रेख व वित्तीय अधिकार प्रधान जिला न्यायाधीश, चतरा को देने का दिया निर्देश है। इससे पहले हाई कोर्ट ने अंतरिम आदेश पारित करते हुये यह अधिकार चतरा उपायुक्त को दिया था। मां भद्रकाली मंदिर ट्रस्ट के योगेंद्र सिंह की ओर से झारखंड राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड द्वारा पुरानी कमेटी को भंग किये जाने और नई कमेटी बनाने के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका की सुनवाई झारखंड हाई कोर्ट में हुई। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से दलील दी गई कि अंतरिम आदेश के तहत उपयुक्त, चतरा…

Read More

रांची। रांची में ध्वनि प्रदूषण को लेकर कोर्ट के स्वत: संज्ञान एवं रांची शहर में बैंक्वेट हॉल, धर्मशाला, मैरिज हॉल में लाउडस्पीकर एवं डीजे के साथ रात 10:30 बजे के बाद बारात लगने से ध्वनि प्रदूषण रूल का उल्लंघन होने को लेकर दाखिल झारखंड सिविल सोसाइटी की जनहित याचिका पर बुधवार को झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान रांची के सिटी डीएसपी कोर्ट में उपस्थित हुए। कोर्ट ने उनसे पूछा कि वर्ष 2019 में रांची में ध्वनि प्रदूषण को रोकने को लेकर टास्क फोर्स गठित की गई थी उसने क्या एक्शन लिया। कोर्ट ने रांची शहर में…

Read More

चतरा। लावालौंग थाना क्षेत्र के आर्सेलटांड जंगल में टीपीसी उग्रवादियों ने पर्चा लगाकर कर बालू माफियाओं को नसीहत देते हुए अवैध खनन बंद करने की चेतावनी दी है। नदियों से बालू के अवैध खनन, परिवहन और भंडारण करने वालों को यह चेतावनी दी गई है। अनदेखी करने पर फौजी कार्रवाई की बात भी कही गई है। पर्चा में लिखा है कि सभी गाड़ी मालिकों को जानकारी दी जा रही है कि नदी से बालू उठाकर बेचना बंद करें।बालू को अपने लिये और अपने आसपास के क्षेत्र के लिये उपयोग करें, लेकिन आपलोग मनमानी के कारण बालू दूसरे यहां बेच रहे…

Read More

रांची। कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बड़ा तालाब से पुलिस ने युवक का शव बुधवार को बरामद किया है। मृतक की शिनाख्त हिंदपीढ़ी सेकेंड स्ट्रीट शिवाजी चौक के पास रहने वाले मो. शमसाद आलम के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को तालाब से बाहर निकाला। इसके बाद जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। कोतवाली इंस्पेक्टर रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि कि युवक पिछले तीन दिनों से लापता था, हिंदपीढ़ी थाना में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई गई थी।…

Read More

लंदन। लंकाशायर ने विटैलिटी ब्लास्ट के लिए मंगलवार को ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर क्रिस ग्रीन के साथ अनुबंध की घोषणा की है। ग्रीन लंकाशायर में नाथन लियोन की जगह लेंगे, क्योंकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने इंग्लैंड में अपने कार्यकाल के दौरान लियोन को सफेद गेंद क्रिकेट खेलने की मंजूरी रद्द कर दी थी। 30 वर्षीय ग्रीन टी-20 क्रिकेट में नई गेंद से गेंदबाजी करने में माहिर हैं। उन्होंने 2022 में प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया और पिछले दो शेफील्ड शील्ड सीज़न में न्यू साउथ वेल्स के लिए खेले हैं। उनके पास दुनिया भर में टी20 का अनुभव है, विशेष रूप से बिग…

Read More

एंटीगुआ। क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने मार्च 2025 में समाप्त होने वाली एक साल की अवधि के लिए तीन महिलाओं को स्वतंत्र निदेशक के रूप में बोर्ड में नियुक्त किया है। डायन कैंपबेल और लुईस विक्टर-फ्रेडरिक नई नियुक्तियों के रूप में शामिल हुए हैं, जबकि डेबरा कोरियट-पैटन, जिन्होंने 2019 से 2021 तक इस भूमिका में काम किया है, की वापसी हुई है। कैंपबेल लगभग तीन दशकों के अनुभव के साथ एक प्रतिष्ठित जमैका क्रिकेट प्रशासक हैं। वहीं, विक्टर-फ्रेडरिक सेंट लूसिया की एक अनुभवी ब्रांडिंग और संचार रणनीतिकार हैं। बोर्ड की एक विज्ञप्ति में कहा गया, “क्रिकेट प्रशासन, कॉर्पोरेट प्रशासन और संगठनात्मक…

Read More