Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»लोकसभा चुनाव के लिए सपा ने जारी किया घोषणा पत्र
    देश

    लोकसभा चुनाव के लिए सपा ने जारी किया घोषणा पत्र

    adminBy adminApril 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – जातिगत जनगणना, किसानों को एमएसपी, ओपीएस बहाली समेत कई वादे

    लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को विजन डॉक्यूमेंट नाम से अपना घोषना पत्र जारी किया। इसमें जनता से कई वादे किए गए हैं। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गांरटी और वर्ष 2025 तक जातिगत जनगणना कराने समेत कई वादे पार्टी ने किए हैं।

    अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। अखिलेश ने बताया कि इसमें मीडिया की आजादी का अधिकार, जातिगत जनगणना का अधिकार, गरीबी से निकालने का अधिकार, 24 घंटे बिजली पाने का अधिकार, खेल प्रतिभाओं का अधिकार आदि जैसे कई अधिकारों को शामिल किया गया है।

    उन्होंने कहा कि 2025 तक जाति आधारित जनगणना कराएंगे। इसके आधार पर 2029 तक सभी को हिस्सेदारी मिलेगी। जातिगत जनगणना को इसमें प्राथमिकता दी गई है। दूध समेत सभी फसलों के लिए किसानों को एमएसपी देंगे। कानून गारंटी के रूप में किसानों को एमएसपी दिया जाए। किसानों के लिए सिंचाई व्यवस्था मुफ्त, किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे। किसान आयोग का गठन किया जाएगा। भूमिहीन किसानों को 5 हजार हर माह पेंशन, हर 10 किमी पर एक मंडी की स्थापना की जाएगी। सपा अध्यक्ष ने कहा कि युवा और रोजगार, आटा और डेटा का अधिकार, निःशुल्क शिक्षा का अधिकार, महिलाओं के खिलाफ अपराध के लिए जीरो टॉलरेंस, पुरानी पेंशन बहाली, अग्निवीर व्यवस्था को समाप्त करना जैसे मुद्दों को शामिल किया गया है।

    अखिलेश ने कहा कि इस विजन डॉक्यूमेंट में हमने जनता की ही बातों को शामिल किया है और इस बार जनता ही चुनाव लड़ रही है और वह भाजपा का हिसाब किताब इस बार कर देगी। रोजगार को लेकर अखिलेश ने आरोप लगाया कि सरकार रोजगार नहीं देना चाहती, इसलिए भारतीय जनता पार्टी पेपर लीक जानबूझ करा रही है।

    इस दौरान रामगोविन्द चौधरी, राजेन्द्र चौधरी, इन्द्रजीत सरोज, लालजी सुमन, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, जूही सिंह, राजीव निगम आदि उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहाइकोर्ट ने मां भद्रकाली मंदिर, चतरा की देख-रेख व वित्तीय अधिकार प्रधान जिला न्यायाधीश, चतरा को सौंपने का दिया निर्देश
    Next Article विपक्ष को जनता की नहीं अपने परिवार की चिंता: राजनाथ सिंह
    admin

      Related Posts

      भूमि सुधार और हदबंदी कानून के लिए आज भी याद किए जाते हैं चौधरी : सीएम योगी

      May 29, 2025

      मणिपुर में नई सरकार बनाने की कवायद तेज, 10 विधायकों ने राज्यपाल से की मुलाकात

      May 28, 2025

      कैबिनेट : खरीफ फसलों के एमएसपी में बढ़ोत्तरी

      May 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भूमि सुधार और हदबंदी कानून के लिए आज भी याद किए जाते हैं चौधरी : सीएम योगी
      • जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह और भाजपा नेता हरप्रीत सिंह हिरासत में, विधायक ने की जांच की मांग
      • बाघमारा में एटीएस का छापा, मिनी गन फैक्ट्री चलाते छह धराए
      • सड़क दुर्घटना में दो की मौत, 18 घायल
      • मणिपुर में नई सरकार बनाने की कवायद तेज, 10 विधायकों ने राज्यपाल से की मुलाकात
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version