Author: admin

रांची। रेमडेसिविर दवा की कालाबाजारी मामले में मुख्य आरोपित राजीव कुमार सिंह और मनीष कुमार सिन्हा की डिस्चार्ज पिटीशन को साइबर क्राइम एंड ड्रग कॉस्टेमिक मामले के विशेष न्यायाधीश मनीष रंजन की अदालत ने शनिवार को खारिज कर दी। इससे पूर्व अदालत ने दोनों की पिटीशन पर सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया था। इस मामले में अब दोनों आरोपितों पर आरोप गठन किया जाएगा। इसके लिए अदालत ने 23 अप्रैल की तिथि निर्धारित की है। राजीव कुमार सिंह ने पिछले साल 19 मई को और मनीष सिन्हा ने 30 जून को मामले में अपने आप को निर्दोष बताते…

Read More

लोहरदगा। विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को लोहरदगा स्थित एमएलए महिला कॉलेज में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेहत को प्राथमिकता देने पर बल दिया गया। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और रेड क्रॉस के अध्यक्ष डॉ गणेश प्रसाद ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य दिवस पूरी दुनिया को एक रिमाइंडर है कि हम अपनी सेहत पर ध्यान दें। इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मेरा स्वास्थ्य मेरा अधिकार थीम रखा है। हमें स्वस्थ समाज बनाने के लिए अपने कर्तव्यों का भी ख्याल रखना है, तभी हमें स्वस्थ रहने का अधिकार…

Read More

रामगढ़। रामगढ़ पुलिस ने वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र में तांडव मचाने वाले चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। यहां डीएवी स्कूल और एयरटेल टावर से चोरी करने के मामले में तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को रामगढ़ एसपी डॉ बिमल कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरे मामले की जानकारी दी। एसपी ने बताया कि पहली घटना डीएवी स्कूल परिसर में हुई थी। यहां ग्राउंड के चेंजिंग सह स्टोर रूम से चोरों ने लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली थी। पुलिस टीम ने चोरों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने सोम कुमार उर्फ बजरंगी…

Read More

गाजा में तत्काल युद्धविराम के आह्वान वाले प्रस्ताव पर मतदान से अलग रहा भारत संयुक्त राष्ट्र/जिनेवा। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के भारत ने उस मसौदा प्रस्ताव के पक्ष में शुक्रवार को मतदान किया जिसमें फलस्तीनी लोगों के स्वतंत्र फलस्तीन देश के अधिकार समेत आत्म-निर्णय के ‘‘अपरिहार्य अधिकार’’ की पुष्टि की गयी है। वहीं, संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में उस प्रस्ताव पर मतदान से दूरी बना ली, जिसमें गाजा में तत्काल युद्धविराम का आह्वान किया गया और यह भी मांग की गई कि इजराइल गाजा पट्टी से अपनी अवैध नाकाबंदी तुरंत हटा ले।जिनेवा स्थित परिषद ने ‘फलस्तीनी लोगों के आत्म-निर्णय के…

Read More

रूसी हमले में खार्किव में चार लोगों की मौत कीव। रूस और यूक्रेन के बीच जारी पिछले 2 साल से जारी युद्ध के बीच यूक्रेन ने रूस पर अब तक का बड़ा हमला बोला है। यूक्रेन ने रूसी सीमा के रोस्तोव क्षेत्र में 53 ड्रोन से हमला किए जिसे यूक्रेन की तरफ से अबतक के सबसे बड़े हवाई हमलों में एक माना जा रहा है। वहीं, रूस ने गुरुवार को ड्रोन से यूक्रेन के खार्किव इलाके पर हमला बोला। हमले में चार लोगों की मौत हो गई। हालांकि, रूसी सेना ने सभी ड्रोन मार गिराने का दावा किया है। इनमें…

Read More

वाशिंगटन। पूर्वोत्तर संयुक्त राज्य अमेरिका के कुछ स्थानों पर भूकंप के तेज झटकों से इमारतें हिलने लगीं। भूकंप का अहसास होते ही लोगों घरों और कारों से बाहर निकल आए। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) ने शुक्रवार सुबह 10:23 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर चार दशमलव आठ (4.8) बताई है। यूएसजीएस के अनुसार, पूर्वोत्तर संयुक्त राज्य अमेरिका में इसके झटके फिलाडेल्फिया से बोस्टन तक महसूस किए गए। मैनहट्टन और पांच नगरों में तेज झटकों से इमारतें हिलने लगीं। को झटका लगा। यूएसजीएस के विवरण के अनुसार, भूकंप का केंद्र न्यूयॉर्क शहर से लगभग 40 मील पश्चिम…

Read More

फिल्म ‘दो और दो प्यार’ का ट्रेलर फाइनली रिलीज किया गया है। ट्रेलर में रोमांस, ह्यूमर और शानदार म्यूजिक का अनोखा मिश्रण है। ये फिल्म प्यार, हंसी और मॉडर्न रिश्तों की जटिलताओं का खूबसूरत सेलिब्रेशन है। अवॉर्ड विनिंग एड फिल्ममेकर शीर्षा गुहा ठाकुरता के डायरेक्शन में यह फिल्म उनकी पहली फीचर फिल्म है और 19 अप्रैल को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होने के लिए तैयार है। अपने ह्यूमर और मॉडर्न रिलेशनशिप पर रिलेटेबल अप्रोच के साथ, ‘दो और दो प्यार’ ऑडियंस के दिलों में अलग तालमेल बिठाती है। ये फिल्म उन्हें हंसने, रोने और फिर से प्यार में पड़ने के…

Read More

फिल्म ‘पुष्पा 2’ को लेकर पिछले कई महीनों से तरह-तरह के अपडेट सामने आ रहे हैं। हाल ही में ‘पुष्पा 2’ में रश्मिका मंदाना यानी श्रीवल्ली का लुक सामने आया था। अब साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपनी अपकमिंंग फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ के टीजर का एलान नए पोस्टर के साथ किया है। पोस्टर में अल्लू अर्जुन का नया अवतार में दिखाया गया है। ‘पुष्पा 2’ के नए पोस्टर को देखेंगे तो इसमें अल्लू अर्जुन का रुद्र अवतार नजर आ रहा है। अल्लू शंख बजा रहे हैं और त्रिशूल लिए हुए हैं। इसके अलावा उनका चेहरा गुलाल से लाल…

Read More

फिल्म ‘स्वतंत्र वीर सावरकर’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 15 दिन हो गए हैं। 22 मार्च को यह फिल्म हिंदी और मराठी में रिलीज हुई। इस फिल्म में वीर सावरकर का किरदार रणदीप हुडा ने निभाया है। वही इस फिल्म के निर्देशक भी हैं। फिल्म ‘स्वतंत्र वीर सावरकर’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए दो हफ्ते हो गए हैं। 15 दिन बाद आइए जानते हैं इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना रहा है, इस फिल्म ने कुल कितनी कमाई की है। फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ ने पहले दिन 2.9 करोड़ रुपये कमाए, जिसमें से 1.4 करोड़ रुपये हिंदी से और…

Read More

साउथ सुपरस्टार प्रभास और दीपिका पादुकोण की साइंस-फिक्शन फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ की घोषणा के बाद से ही दर्शकों के बीच इसका जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। लंबे इंतजार के बाद यह फिल्म इस साल 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार थी। हालांकि, अब फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिससे फैंस को झटका लग सकता है। ‘कल्कि 2898 एडी’ की रिलीज डेट एक बार फिर बदल दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बताया जा रहा है कि यह फैसला 2024 के लोकसभा चुनाव के चलते लिया गया है। मीडिया…

Read More

-रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी अमीरों की लिस्ट में 11वें पायदान पर नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। जुकरबर्ग ने टेस्ला के मालिक एलन मस्क को पीछे छोड़ कर 2020 के बाद पहली बार यह स्थान हासिल किया है। वहीं, फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट 223 अरब डॉलर (18.57 लाख करोड़ रुपये) की नेटवर्थ के साथ पहले नंबर पर हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स की शनिवार को जारी ताजा सूची के अनुसार मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति 2020 के बाद पहली बार उछल कर 187 अरब…

Read More