Author: admin

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर मंदिर में रविवार को ज्येष्ठ कृष्ण एकादशी पर भगवान महाकाल का जलाभिषेक करने के बाद दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से अभिषेक पूजन किया। इसके बाद भगवान महाकाल का सिंदूर चंदन और आभूषणों से विशेष शृंगार किया गया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के इस दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। परम्परा के मुताबिक ज्येष्ठ कृष्ण एकादशी के अवसर पर रविवार तड़के चार बजे महाकालेश्वर मंदिर के पट खुलते ही पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। भगवान महाकाल का…

Read More

1947 में भारत की आजादी से पूर्व अंग्रेजों ने 3 जून की योजना तैयार की, जिसे माउंटबेटन योजना भी कहते हैं। इसमें तय किया जाना था कि अंग्रेजों के जाने के बाद भारत का शासन कैसे चलेगा। लेकिन इसका असली मकसद भारत का बंटवारा था। योजना में भारत और पाकिस्तान नाम के दो डोमिनियन स्टेट बनाने की बात की गई। प्रस्ताव में कहा गया कि बंगाल और पंजाब का विभाजन किया जाएगा और उत्तर पूर्वी सीमा प्रांत के साथ असम के सिलहट जिले में जनमत संग्रह कराया जाएगा। दरअसल, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अंग्रेजों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था।…

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में अंतरिम जमानत की अवधि पूरी होने के बाद रविवार को सरेंडर करेंगे। सरेंडर से पहले वे राजघाट और बाद में हनुमान मंदिर जायेंगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर रविवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद दिया और कहा कि पहले राजघाट जाकर महात्मा गांधीजी को श्रद्धांजलि देंगे। वहाँ से हनुमानजी का आशीर्वाद लेने कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर जायेंगे। फिर पार्टी दफ्तर जाकर कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं से मिलेंगे। यहां से वे तिहाड़ के लिए रवाना होंगे। उन्होंने आगे कहा, “ आप…

Read More

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको में रविवार को राष्ट्रपति का चुनाव हो रहा है। जिसमें लोकप्रिय राष्ट्रपति आंद्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर (एएमएलओ) के उत्तराधिकारी का चुनाव करने के लिए मतदान होगा। उम्मीदवारों की बड़ी संख्या के बीच यहूदी महिला दावेदार क्लाउडिया शीनबाम, विपक्ष की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार जोचिटल गैल्वेज, जॉर्ज अल्वारेज मेनेज प्रमुख दावेदारों में हैं। खास बात यह है कि पहली बार किसी महिला उम्मीदवार के राष्ट्रपति बनने की प्रबल संभावना है। महिलाओं को 70 साल पहले मताधिकार मिला लेकिन सत्ता के शीर्ष पर महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी अबतक नहीं हो पाई है। पुरुष वादी राजनीति करने वाली संस्थागत क्रांतिकारी…

Read More

काठमांडू। बिहार से सटे भारत-नेपाल सीमा पर एक करोड़ रुपये की नकदी के साथ एक मुस्लिम युवक की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय प्रशासन की नींद उड़ गई है। नेपाल पुलिस आतंकी फंडिंग के ऐंगल से इस मामले जांच कर रही है। नेपाल के सुनसरी सशस्त्र प्रहरी बल के डीएसपी शैलेन्द्र थापा ने रविवार को मीडियाकर्मियों को बताया कि सुनसरी जिले के एक नाका से शनिवार रात को एक कार से इरसाद अंसारी नामक युवक को एक करोड़ एक लाख रुपये की नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया। सुनसरी के हरिनगर से बिहार के सुपौल जिले की तरफ जा रहे कार…

Read More

एक्ट्रेस रवीना टंडन अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। कभी वह अपनी फिल्मों को लेकर तो कभी अपने बोल्ड बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हालांकि इस समय वह एक पिटाई मामले के कारण मीडिया में चर्चा में हैं। दावा किया जा रहा है कि रवीना ने एक बुजुर्ग महिला समेत दो अन्य लोगों के साथ मारपीट की। इस घटना के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रवीना पर शनिवार देर रात मुंबई के उपनगर बांद्रा में तीन लोगों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप है। रवीना के ड्राइवर…

Read More

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की अचानक हुई मौत ने सभी को चौंका दिया। सुशांत की मौत की गुत्थी अभी भी सुलझ नहीं पाई है। फैंस अक्सर ट्विटर पर सुशांत के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। सुशांत की मौत को चार साल हो जाएंगे। सुशांत की बहन केदारनाथ धाम यात्रा पर गयी हैं। वहां जाने के बाद की तस्वीरें शेयर करते हुए सुशांत की बहन श्वेता ने तस्वीरें और कैप्शन लिखकर इमोशनल यादें ताजा की हैं। सुशांत की बहन ने खास तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें वह केदारनाथ के लिए ध्यानमग्न दिख रही हैं। इसके अलावा श्वेता ने सुशांत…

Read More

शरण शर्मा निर्देशित ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। 31 मई को रिलीज हुई इस फिल्म में अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं। दोनों की फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। ऐसी ही तस्वीर बॉक्स ऑफिस पर भी देखने को मिल रही है। फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ ने कमाई के मामले में पहले दिन जोरदार शुरुआत की लेकिन दूसरे दिन कमी देखी गई। 31 मई को ”सिनेमा लवर्स डे” मनाया गया। 99 रुपये के टिकट पर फिल्म देखने का ऑफर था। इसका…

Read More

सहरसा। कोसी क्षेत्र के चर्चित ज्योतिषाचार्य पंडित तरुण झा के अनुसार ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को वट सावित्री का व्रत रखा जाता है। वट सावित्री का व्रत सुहागिन महिलाओं की ओर से रखा जाता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। माना जाता है कि पौराणिक समय में सावित्री ने यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस लाने के लिए यह व्रत रखा था।अखंड सौभाग्य प्रदान करने वाला वट सावित्री व्रत 06 जून गुरुवार को है।इस दिन ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। इस दिन सुहागन महिलाएं…

Read More

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एग्जिट पोल के नतीजे आने के बाद रविवार को दिल्ली जा रहे। नीतीश कुमार की दिल्ली में भाजपा नेताओं से मुलाकात की संभावना है जिसके बाद सोमवार देर शाम वे पटना लौट सकते हैं। सीएम कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह उनकी निजी यात्रा है। नीतीश कुमार अपनी बीमारी का इलाज कराने दिल्ली जा रहे हैं। हालांकि, खबर मिल रही है कि इस यात्रा के दौरान वे एनडीए के कुछ नेताओं से मुलाकात भी कर सकते हैं। मुख्यमंत्री सोमवार को पटना लौट आएंगे। लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम 4 जून को आने वाला…

Read More

जोहान्सबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के चुनावी इतिहास में बीते तीस वर्षों में पहली बार अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस (एएनसी) को संसदीय चुनाव में बहुमत नहीं मिला। बुधवार को हुए चुनाव के लिए करीब 99.8 फीसदी मतों की गणना हो चुकी है और सत्तारूढ़ एएनसी को 40 फीसदी मत मिले हैं, जो बहुमत से कम हैं। मौजूदा राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा के नेतृत्व वाली एएनसी ने 1994 में नेल्सन मंडेला के निर्वाचित होने के बाद पहली बार बहुमत खोया। देश के चुनाव आयोग (आईसीसी) के मुताबिक बुधवार को डाले गए मतपत्रों के 99.8 फीसदी की गणना पूरी हो चुकी है। जिसमें एएनसी को 40…

Read More