Author: admin

तब्बू, करीना कपूर और कृति सेनन स्टारर ‘क्रू’ 29 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद 2024 की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्मों में से एक बन गई है। दर्शक फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, क्योंकि ये फिल्म रिलीज से पहले ही काफी चर्चा में थी। अब ‘क्रू’ की कमाई के छठे दिन के आंकड़े सामने आ गए है। सैक्निल्क रिपोर्ट के मुताबिक ‘क्रू’ ने छठे दिन यानी बुधवार को इस फिल्म ने 3.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म ने पहले दिन 9.25 करोड़ की कमाई की। दूसरे दिन फिल्म ने…

Read More

रांची। ओरमांझी थाना पुलिस ने जेल में बंद कुख्यात अपराधी अमन साहू के गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में प्रमोद सिंह और अमजद खान शामिल है। इनके पास से एक देशी रिवाल्वर, आठ जिंदा गोली, तीन एंड्राइड मोबाइल फोन, एक टाटा नेक्सोन कार बरामद किया है। एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि भारत माला प्रोजेक्ट में काम करने वाले ठेकेदार से 50 लाख की रंगदारी वसूलने आये दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि मयंक सिंह, अमन साहू…

Read More

जमुई लोकसभा क्षेत्र के खैरा में संबोधित करेंगे नरेन्द्र मोदी देवघर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विशेष विमान से गुरुवार को देवघर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी समेत कई नेताओं ने उनसे मुलाकात की। इसके अलावा देवघर एयरपोर्ट पर मोदी के स्वागत के लिए संथाल परगना के तीन लोकसभा क्षेत्रों दुमका, गोड्डा और राजमहल से भाजपा उम्मीदवार सीता सोरेन, निशिकांत दुबे और ताला मरांडी भी मौजूद थे। देवघर एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से जमुई के लिए रवाना हो गये। वे जमुई लोकसभा क्षेत्र के खैरा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां से एनडीए कोटे से लोजपा के उम्मीदवार…

Read More

आर्किटेक्ट विनोद सिंह, राजकुमार पाहन और हिलेरियस कच्छप के खिलाफ समन रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित अन्य के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (इडी) की दाखिल की गयी चार्जशीट पर कोर्ट ने संज्ञान ले लिया है। इडी की विशेष कोर्ट के न्यायाधीश राजीव रंजन की कोर्ट ने गुरुवार को आर्किटेक्ट विनोद सिंह, राजकुमार पाहन और हिलेरियस कच्छप के खिलाफ समन जारी किया है। इसके साथ ही इन तीनों की गिरफ़्तारी की आशंका बढ़ गई है। इससे पहले 30 मार्च को इडी ने कोर्ट में बड़गाईं अंचल की 8.5 एकड़ जमीन घोटाले में जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन,…

Read More

पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को बिहार के जमुई लोकसभा क्षेत्र से चुनावी अभियान का आगाज किया। जमुई में राजग की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जहां विपक्ष पर जमकर निशाना साधा, वहीं विश्व में बढ़ती भारत की साख पर कहा कि आज का भारत दुश्मन को घर में घुसकर मारता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि याद कीजिए कि 10 साल पहले दुनिया में भारत को लेकर क्या राय होती थी। कांग्रेस के राज में भारत को गरीब और कमजोर देश माना जाता था। छोटे-छोटे देश आज जो…

Read More

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और मंत्री बसंत सोरेन ने आज जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की है। जानकारी के मुताबिक करीब एक घंटे तक तीनों के बीच बातचीत हुई है। दोनों हेमंत सोरेन से बातचीत करके बाहर निकल गये हैं। इस एक घंटे की मुलाकात में तीनों के बाची काफी गंभीर बातचीत हुई है। लोकसभा चुनाव नजदीक है ऐसे में संभवत यह अनुमान लगाया जा सकता है कि सीट बंटवारे से लेकर गांडेय उपचुनाव जैसे मुद्दों पर बातचीत हुई होगी। गौरतलब है कि दो दिन पहले ही हेमंत सोरेन ने जेल से चंपाई सोरेन…

Read More

पूर्वी चंपारण। एसएसबी 71वीं वाहिनी बेलदारवा मठ के बाहरी सीमा चौकी के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई करते हुए 90 किलो गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।इसकी जानकारी देते एसएसबी सहायक कमांडेट विश्वास के.एम ने बताया कि गुप्त सूचना पर टीम द्धारा आदापुर पुलिस को सूचित करते हुए भारत नेपाल सीमा के पिलर संख्या 385/3 से लगभग 600 मीटर भारतीय गांव लहराटोला के पास लगभग 90 किलो गांजा के 6 पॉलीथीन पैकेट 03 मोबाइल के साथ तीन तस्करो को गिरफ्तार किया गया। तीनो नेपाल से गांजा लेकर भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे थे।…

Read More

-कट्टर समर्थकों के भाजपा में चले जाने से हरीश को लगा है झटका -नड्डा, स्मृति, शाहनवाज जैसे स्टार प्रचारक बढ़ाने आ रहे परेशानी देहरादून। अपने बेटे के टिकट के लिए हाईकमान पर दबाव बनाकर कामयाब होने वाले उत्त्राखंड कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत हरिद्वार सीट पर घिरते जा रहे हैं। भाजपा के आक्रामक चुनाव प्रबंधन ने पूर्व मुख्यमंत्री के लिए दिक्कतें खड़ी कर दी हैं। हरीश रावत के कट्टर समर्थकों के काफी संख्या में पाला बदलकर भाजपा में आ जाने के बाद कांग्रेस दबाव में दिख रही है। रही-सही कसर अब भाजपा के जेपी नड्डा, स्मृति ईरानी, शाहनवाज हुसैन…

Read More

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों के बीच कांग्रेस को एक और झटका लगा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे गौरव वल्लभ ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। गुरुवार को भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और संजय मयूख की मौजूदगी में गौरव वल्लभ और बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा और महागठबंधन के प्रत्याशी रहे उपेन्द्र प्रसाद को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर गौरव वल्लभ ने कहा, “अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा में कांग्रेस पार्टी के स्टैंड से मैं क्षुब्ध हूं। मैं जन्म से हिंदू और कर्म से शिक्षक हूं।…

Read More

भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत इन दिनों मध्य प्रदेश के प्रवास पर हैं। उन्होंने गुरुवार सुबह देवास जिले के नेमावर स्थित सिद्धेश्वर महादेव के दर्शन किए और मां नर्मदा के नाभि स्थल के सौंदर्य को निहारा। डॉ. भागवत ने यहां संघ पदाधिकारियों की बैठक ली। वे दोपहर बाद नेमावर से ओंकारेश्वर के लिए प्रस्थान करेंगे। डॉ. भागवत बुधवार शाम को कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच नेमावर स्थित होटल गौरी पेलेस पहुंचे और यहीं रात्रि विश्राम किया। डॉ. भागवत गुरुवार सुबह सूर्योदय के समय नर्मदा के घाट पर पहुंचे। उन्होंने यहां नाभि स्थल के सौंदर्य को निहारा…

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। वह राजस्थान से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुई हैं। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने उन्हें शपथ दिलाई। राज्यसभा सदस्य के तौर पर सोनिया के अपनी नई पारी शुरू करने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। खड़गे ने एक्स पर लिखा, “प्रतिकूल परिस्थितियों और उथल-पुथल के मद्देनजर उनका साहसी लचीलापन और गरिमामय अनुग्रह हमारी संसदीय रणनीति का मार्गदर्शन करता रहेगा। उन्होंने लोकसभा में सेवा करते हुए 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं और अब मैं और…

Read More