Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, January 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»रंगदारी के 50 लाख रुपए लेने आये कुख्यात अपराधी अमन साहू के गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
    Jharkhand Top News

    रंगदारी के 50 लाख रुपए लेने आये कुख्यात अपराधी अमन साहू के गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

    adminBy adminApril 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। ओरमांझी थाना पुलिस ने जेल में बंद कुख्यात अपराधी अमन साहू के गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में प्रमोद सिंह और अमजद खान शामिल है। इनके पास से एक देशी रिवाल्वर, आठ जिंदा गोली, तीन एंड्राइड मोबाइल फोन, एक टाटा नेक्सोन कार बरामद किया है।

    एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि भारत माला प्रोजेक्ट में काम करने वाले ठेकेदार से 50 लाख की रंगदारी वसूलने आये दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि मयंक सिंह, अमन साहू और चंदन साहू के गैंग के सदस्य उनके निर्देश पर रंगदारी लेने के लिए आ रहे है। सूचना के बाद सिल्ली डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

    गठित टीम ने निर्माण स्थल पर गश्ती चेकिंग और संदिग्ध पर निगरानी रखने के लिए पहुंची। कुछ देर के बाद एक सफेद रंग का टाटा नेक्सोन गाडी आयी जिसे रूकने का ईशारा करने पर पीछे मोडकर भागने का प्रयास किया। इसके बाद सशस्त्र बल के सहयोग से पीछा कर पकड लिया गया। कार से दो लोगों को पकड़ा गया। पूछताछ के क्रम में उनलोगों ने बताया कि वे दोनों अमन साहू गैंग के सदस्य है और मयंक सिंह, अमन साहू और चंदन साहू के निर्देश पर रोड निर्माण कम्पनी से रंगदारी लेने जा रहा था कि रास्ते में पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया।

    एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार दोनों अपराधियों ने बताया कि छह फरवरी और छह मार्च को सड़क निर्माण स्थल पर अमन साहू के गुर्गों के द्वारा फायरिंग करके जान मारने का भय दिखाकर 50 लाख रूपये रंगदारी की मांग की गई थी। उसी रंगदारी के रूपये को लेने के लिए हमलोग आये थे। इसी दौरान हम दोनों को हथियार गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार प्रमोद सिंह के खिलाफ पतरातू थाने में पूर्व से तीन मामले दर्ज हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेवघर एयरपोर्ट पर पहुंचे प्रधानमंत्री, बाबूलाल मरांडी समेत कई नेताओं ने की मुलाकात
    Next Article फिल्म ‘क्रू’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, छठे दिन 3.25 करोड़ रुपये का कारोबार
    admin

      Related Posts

      हाथी की रहस्यमय मौत, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज

      January 13, 2026

      झारखंड नगर निकाय चुनाव का रास्ता साफ: फरवरी में होगा मतदान, राज्यपाल ने शेड्यूल को दी हरी झंडी

      January 12, 2026

      रांची से लापता मासूम भाई-बहन की तलाश तेज, सूचना देने वाले को मिलेगा दो लाख का इनाम

      January 12, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हाथी की रहस्यमय मौत, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज
      • 2
      • झारखंड नगर निकाय चुनाव का रास्ता साफ: फरवरी में होगा मतदान, राज्यपाल ने शेड्यूल को दी हरी झंडी
      • रांची से लापता मासूम भाई-बहन की तलाश तेज, सूचना देने वाले को मिलेगा दो लाख का इनाम
      • लापता अंश–अंशिका के परिजनों से मिलीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version