Author: admin

उदयपुर। ‘धर्म एव हतो हन्ति धर्मो रक्षति रक्षितः तस्माधर्मो न हन्तव्यो मा नो धर्मो हतोऽवधीत्।।’ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने यह श्लोक लिखकर पार्टी से इस्तीफा दिया है। गौरव विधानसभा चुनाव में उदयपुर से कांग्रेस प्रत्याशी थे। गौरव ने इस्तीफे की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की है। उनके इस्तीफे के बाद उदयपुर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक कांग्रेस में सियासी चर्चाओं का दौर जारी है। गौरव ने इस्तीफे के साथ लिखे पत्र में कहा है कि कांग्रेस आज जिस प्रकार से दिशाहीन होकर आगे बढ़ रही है, उसमें वे ख़ुद को सहज महसूस नहीं…

Read More

मुंबई। कांग्रेस ने पूर्व सांसद संजय निरुपम को बुधवार देर रात पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। इसके बाद निरुपम ने गुरुवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता सहित सभी पदों का इस्तीफा दे दिया है। फिलहाल निरुपम शिंदे समूह की शिवसेना के संपर्क में बताए जा रहे हैं और जल्द ही उनके नए राजनीतिक सफर का निर्णय लेने की संभावना है। संजय निरुपम ने आज मीडिया को बताया कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें पार्टी से छह साल के निष्कासित करने का निर्णय लिया है, जबकि वे इससे पहले ही कांग्रेस के सभी पदों का इस्तीफा दे चुके…

Read More

शंघाई। चीन के किंघई प्रांत में सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5 दशमलव 5 रही। यह जानकारी राज्य मीडिया एजेंसी ने दी। एजेसी के अनुसार, गुरुवार सुबह 9 बजे (0100 जीएमटी) सुदूर उत्तर-पश्चिमी चीनी प्रांत किंघई में लोगों ने भूकंप के तेज झटके महसूस किए। अभी तक किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है।

Read More

संपादक गण, स्टोरी क्रमांक 04HINT2 के अंतर्गत बीजिंग के किंघई प्रांत में भूकंप के तेज झटके शीर्षक से जारी समाचार को रद्द कर उसके स्थान पर इस समाचार का उपयोग करें। सं. बीजिंग, 04 अप्रैल (हि.स.)। चीन के किंघई प्रांत में सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5 दशमलव 5 रही। यह जानकारी राज्य मीडिया एजेंसी ने दी। एजेसी के अनुसार, गुरुवार सुबह 9 बजे (0100 जीएमटी) सुदूर उत्तर-पश्चिमी चीनी प्रांत किंघई में लोगों ने भूकंप के तेज झटके महसूस किए। अभी तक किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है।

Read More

रांची। हजारीबाग में झामुमो के 45वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में गुरुवार को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शिरकत नहीं कर पाए। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि कुछ अपरिहार्य कारणों से झामुमो के स्थापना दिवस के इस महत्वपूर्ण मौके पर आपके साथ नहीं हूं, लेकिन वहां न होते हुए भी, हर पल आपके साथ हूं। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य आंदोलन के समय से ही हजारीबाग झामुमो का एक प्रमुख गढ़ रहा है और आज उस दौर की कई खट्टी-मीठी बातें याद आ रही हैं। इस माटी और यहां के लोगों ने हमेशा ही हमारी पार्टी को सहयोग…

Read More

रांची। हेमा मालिनी पर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के बयान को लेकर भाजपा हमलावर है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज ने सुरजेवाला पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि गत 31 मार्च को कैथल जिले के गांव फरल में कुरुक्षेत्र में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील गुप्ता के पक्ष में जनसभा करते हुए कांग्रेस के महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा की वरिष्ठ नेत्री और मथुरा से सांसद हेमा मालिनी पर निंदनीय और अशोभनीय टिप्पणी की है। राफिया नाज ने गुरुवार को प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि कांग्रेस के इतिहास में कई ऐसी घटनाएं हैं, जिससे महिलाओं…

Read More

रांची। कांग्रेस को लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। पार्टी के प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कांग्रेस ने सभी पदों व प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट कर कहा कि कांग्रेस पार्टी आज जिस प्रकार से दिशाहीन होकर आगे बढ़ रही है, उसमें मैं खुद को सहज महसूस नहीं कर पा रहा। मैं ना तो सनातन विरोधी नारे लगा सकता हूं और ना ही सुबह-शाम देश के वेल्थ क्रिएटर्स को गाली दे सकता। इसलिए मैं कांग्रेस पार्टी के सभी पदों व प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। पार्टी के रुख को…

Read More

ताइपे। भूकंप से समूचा ताइवान हिल गया है। राहत और बचाव अभियान जारी है। तबाही का मंजर धीरे-धीरे सामने आने लगा है। कल सुबह 7:58 बजे हुलिएन काउंटी के तट पर आया 7.2 तीव्रता का भूकंप 25 वर्ष में देश में आया सबसे बड़ा भूकंप है। कल (बुधवार) शाम 7 बजे तक मरने वालों की संख्या नौ तक पहुंच गई, जबकि 946 लोग घायल हुए और 137 लोग अभी भी फंसे हुए थे। ताइपे टाइम्स के अनुसार, भूकंप का केंद्र हुलिएन काउंटी हॉल से 25 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व में 15.5 किलोमीटर की गहराई पर था। तारोको नेशनल पार्क में चट्टानें गिरने…

Read More

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के छोटे भाई और झारखंड सरकार के मंत्री बसंत सोरेन अपने बड़े भाई से मिलने होटवार जेल गये हैं। यह मुलाकात कई मायनों में अहम है। लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन शेष रह गये हैं। ऐसे में टिकट बंटवारे को लेकर दोनों में गंभीर बातचीत हो सकती है क्योंकि झारखंड में इंडिया महागठबंधन के सबसे महत्वपूर्ण घटक झामुमो ने अब तक उम्मीदवार को लेकर पत्ते नहीं खोले हैं। जेल से हेमंत सोरेन ने सीएम चंपाई सोरेन के लिए भी महत्वपूर्ण संदेश भिजवाया था। ऐसे में इस मुलाकत में इन्हीं सारी बातों…

Read More

रांची। रांची के तुपुदाना ओपी की पूर्व प्रभारी मीरा सिंह इडी दफ्तर पहुंच गई है। इडी के अधिकारियों ने उसने पूछताछ शुरू कर दी है। बता दें कि 21 मार्च को दारोगा मीरा सिंह के ठिकानों पर इडी ने छापेमारी की थी। इस दौरान मीरा सिंह के ठिकानों से 8 मोबाइल और 15 लाख नगद मिले थे। मीरा सिंह के मोबाइल और डायरी की जांच से खुलासा हुआ था कि रोजाना कई ट्रक बालू की तस्करी होती थी। खूंटी- रांची के सिंडिकेट से बालू के नाम पर उगाही के साथ साथ आर्म्स की तस्करी को लेकर भी मीरा इडी के…

Read More

ढाका। बांग्लादेश में बुधवार रात करीब 11ः30 बजे पचास से ज्यादा हथियारबंद हमलावरों ने रामपाल थर्मल पॉवर प्लांट में धावा बोला। इस दौरान किए गए हमले में पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। यह हमला प्लांट परिसर में टावर नंबर 3 के पास यार्ड नंबर 5 पर हुआ। घटना की पुष्टि प्लांट के उप महाप्रबंधक अनवारुल अजीम ने की है। ढाका ट्रिब्यून समाचार पत्र की रिपोर्ट के अनुसार, हथियारबंद व्यक्तियों ने प्लांट के आवासीय क्षेत्रों में घुसपैठ करने का प्रयास किया। गार्डों ने हमलावरों के प्रवेश को विफल करने की कोशिश की तो उनपर हमला किया गया। घायलों में से दो…

Read More