Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»गौरव वल्लभ बोले- कांग्रेस की कार्यशैली धर्म विशेष की हिमायती होने का दे रही है भ्रामक संदेश
    राज्य

    गौरव वल्लभ बोले- कांग्रेस की कार्यशैली धर्म विशेष की हिमायती होने का दे रही है भ्रामक संदेश

    adminBy adminApril 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    उदयपुर। ‘धर्म एव हतो हन्ति धर्मो रक्षति रक्षितः तस्माधर्मो न हन्तव्यो मा नो धर्मो हतोऽवधीत्।।’ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने यह श्लोक लिखकर पार्टी से इस्तीफा दिया है। गौरव विधानसभा चुनाव में उदयपुर से कांग्रेस प्रत्याशी थे। गौरव ने इस्तीफे की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की है। उनके इस्तीफे के बाद उदयपुर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक कांग्रेस में सियासी चर्चाओं का दौर जारी है।

    गौरव ने इस्तीफे के साथ लिखे पत्र में कहा है कि कांग्रेस आज जिस प्रकार से दिशाहीन होकर आगे बढ़ रही है, उसमें वे ख़ुद को सहज महसूस नहीं कर पा रहे हैं। राम मंदिर पर कांग्रेस के स्टैंड से भी वे क्षुब्ध हैं। वे न तो सनातन विरोधी नारे लगा सकते हैं, न ही सुबह-शाम देश के वेल्थ क्रिएटर्स को गाली दे सकते हैं। पार्टी नए आइडिया के साथ युवाओं के साथ एडजस्ट नहीं कर पा रही है। पार्टी का ग्राउंड लेवल कनेक्ट पूरी तरह टूट चुका है, जिसके कारण न तो पार्टी सत्ता में आ पा रही और न ही मजबूत विपक्ष की भूमिका निभा पा रही है।

    उन्होंने लिखा, इन दिनों पार्टी गलत दिशा में आगे बढ़ रही है, एक ओर जाति आधारित जनगणना की बात करते हैं, वहीं दूसरी ओर सम्पूर्ण हिन्दू समाज के विरोधी नजर आ रहे हैं, यह कार्यशैली जनता के बीच पार्टी को एक खास धर्म विशेष के ही हिमायती होने का भ्रामक संदेश दे रही है, यह कांग्रेस के मूलभूत सिद्धांतों के खिलाफ है।

    उल्लेखनीय है कि बीते विधानसभा चुनाव में वे उदयपुर से भाजपा प्रत्याशी तारांचद जैन से 32,771 वोट से हारे थे। ताराचंद जैन को 97,466 वोट तो गौरव वल्लभ को 64,695 वोट मिले थे। गौरव ने अजमेर विश्वविद्यालय से एमकॉम की पढ़ाई की थी और वह यहां से गोल्ड मेडलिस्ट रहे। उन्होंने क्रेडिट रिस्क मैनेजमेंट में पीएचडी, सीए, सीएस, एलएलबी की भी डिग्री हासिल की है। गौरव राजस्थान के डूंगरपुर डीसीए के अध्यक्ष भी हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपूर्व सांसद संजय निरुपम कांग्रेस से निष्कासित, शिंदे समूह में शामिल होने की संभावना
    Next Article सोनिया गांधी ने ली राज्यसभा सदस्यता की शपथ, खड़गे ने दी बधाई
    admin

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की

      June 12, 2025

      मनिहारी में मां जानकी धाम की स्थापना के लिए तैयारियां जोरों पर

      June 12, 2025

      जम्मू कश्मीर: दो संदिग्ध आतंकियों की सूचना, सांबा के नड गांव में तलाशी अभियान शुरू

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version