Author: admin

रांची। धनबाद जिले के गोविंदपुर अंचल के सीओ शशिभूषण सिंह मंगलवार को इडी के रांची एयरपोर्ट रोड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे। इसके बाद इडी के अधिकारियों ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी। शशिभूषण सिंह से इडी जमीन के दस्तावेजों के बारे में पूछताछ करेगी, जो छापेमारी के दौरान उनके आवास से मिली थी। उल्लेखनीय है कि इडी चार अप्रैल को विधायक अंबा प्रसाद और पांच अप्रैल उनके भाई अंकित साव से पूछताछ करेगी। वसूली, अवैध बालू खनन और जमीन पर कब्जा को लेकर इडी ने 12 मार्च को विधायक अंबा प्रसाद सहित 20 ठिकानों पर छापेमारी की थी। छापेमारी के…

Read More

मुजफ्फरपुर। लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही राजनीतिक हलचल भी अपने चरम पर पहुंच गया है। कई नेताओं का पहला बदलने का दौर जारी है तो कहीं टिकट काटने और लेने की होड़ है। हाल ही में लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद भाजपा और महागठबंधन के द्वारा कई सीटों पर वर्तमान सांसद को हटाया गया जिसमें बिहार के मुजफ्फरपुर की सीट भी शामिल है वर्तमान में मुजफ्फरपुर से बीजेपी के सांसद रहे अजय निषाद का टिकट कटने के बाद नाराजगी शुरू हो गई थी अजय निषाद समर्थित भाजपा कार्यकर्ताओं की तरह-तरह से सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक एनडीए…

Read More

रांची। बीजेपी का दामन छोड़कर गिरिनाथ सिंह ने घर वापसी कर ली है। पटना स्थित राजद कार्यलय में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बिहार राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने उनका पार्टी में स्वागत किया। माना जा रहा है कि चतरा संसदीय सीट से पार्टी उन्हें अपना उम्मीदवार बना सकती है। चर्चा है कि गिरिनाथ सिंह ने भी इसी उम्मीद के साथ राजद में वापसी की है। गौरतलब है कि 30 मार्च को गिरिनाथ सिंह ने लालू यादव से राबड़ी आवास पर मुलाकात की थी। इससे बाद से चर्चा थी कि वो आरजेडी में वापसी करेंगे। झारखंड…

Read More

नवादा। नवादा के डीएम आशुतोष कुमार वर्मा तथा एसपी अम्बरीष राहुल को चुनाव आयोग ने तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। जिस कारण चुनाव कार्य में लगे नवादा के अन्य अधिकारियों में भूचाल सी मच गई है ।आयोग ने बिहार के मुख्य सचिव से 2 अप्रैल 2024 के 3:00 बजे अपराह्न तक तीन-तीन अधिकारियों की पैनल भेजे जाने के निर्देश दिए हैं। नवादा डीएम के रूप में आशुतोष कुमार वर्मा की पदस्थापना 19 जुलाई 2023 को की गई थी। वहीं एसपी अम्बरीष राहुल को बिहार सरकार ने 31 दिसंबर 2022 को नवादा एसपी के रूप में पदस्थापित किया था। इन…

Read More

रांची। केंद्रीय मंत्री और खूंटी के सांसद अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को तमाड़ स्थित सुप्रसिद्ध दिउड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उनके साथ उनकी पत्नी मीरा मुंडा और परिजनों सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। मुंडा ने कहा कि माता का आशीर्वाद लेकर सभी के खुशहाली और समृद्धि की कामना की। माता का आशीर्वाद सभी पर बना रहे। केंद्रीय मंत्री के मंदिर पहुंचने की सूचना पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

Read More

जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार को मध्यप्रदेश के प्रवास दो दिवसीय पर जबलपुर पहुंचे हैं। वे यहां मानस भवन में आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके पश्चात वे शहीद स्मारक गोल बाजार में शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष, त्रिदेव सम्मेलन को संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा संभागीय कार्यालय रानीताल पहुंच कर जबलपुर संभाग के क्लस्टर प्रभारियों की कोर कमेटी बैठक में सम्मिलित होंगे। जेपी नड्डा दिल्ली से विमान द्वारा दोपहर करीब 12 बजे जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पहुंचे। यहां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह समेत अन्य…

Read More

सहारनपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के स्थापना दिवस यानी 06 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक चुनावी जनसभा में हुंकार भरेंगे। प्रधानमंत्री मोदी की यह पश्चिम उत्तर प्रदेश में मेरठ के बाद सहारनपुर में दूसरी बड़ी रैली होगी। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा चुनाव-2024 में अबकी बार 400 पार का नारा दिये हैं। इसलिए बड़े सियासी सूरमाओं का सहारनपुर में दौरा लगातार जारी है। भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार लखन पाल शर्मा राघव के नामांकन 27 अप्रैल को उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की जनसभा हुई। रविवार को देवबंद में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा…

Read More

काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने गठबंधन में बदलाव कर अपनी सरकार तो बचा ली है लेकिन नया संकट गहरा गया है। गठबंधन में शामिल दलों में प्रदेशों की सत्ता में भागीदारी को लेकर आपस में विवाद गहराता जा रहा है। अपनी सरकार बचाने के लिए प्रधानमंत्री प्रचण्ड को नए गठबंधन से हाथ मिलाना भारी पड़ रहा है। अब यही दल समझौता मानने से पीछे हट रहे हैं। इन पार्टियों के मुख्यमंत्री भी समझौता मानने से इनकार कर रहे हैं।नेकपा एमाले को तीन प्रदेशों में और एकीकृत समाजवादी पार्टी को एक प्रदेश में मुख्यमंत्री देने पर सहमति हुई…

Read More

दीर अल बलाह। युद्ध प्रभावित गाजा में फलस्तीनियों की मदद के लिए सैकड़ों टन सहायता आपूर्ति लेकर कई जहाज पहुंचे हैं। साइप्रस के विदेश मंत्री सी. कोम्बोस ने सोमवार को कहा कि तीन जहाजों को सहायता आपूर्ति उतारने की अनुमति मिल गई है। इजराइल-हमास युद्ध के कारण गाजा की अधिकांश आबादी विस्थापित हो गई है और एक तिहाई निवासी भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। अमेरिका की ‘चेरिटी वर्ल्ड सेंट्रल किचन’ के मुताबिक, इन जहाजों पर 10 लाख लोगों से अधिक के लिए भोजन की सामग्री लदी हुई है, जिसमें चावल, पास्ता, आटा और सब्जियां शामिल हैं।

Read More

दमिश्क। सीरिया के सरकारी मीडिया ने सोमवार को जानकारी दी कि दमिश्क में ईरान के दूतावास के कांसुलर प्रभाग की इमारत को इजराइली हवाई हमले में नुकसान पहुंचा और इमारत के अंदर मौजूद सभी लोग मारे गए या घायल हो गए। ईरानी अरबी भाषा के सरकारी टेलीविजन अल-आलम और अरबी क्षेत्र के टेलीविजन स्टेशन अल-मदीन ने कहा कि हमले में ईरानी सैन्य सलाहकार जनरल अली रजा जहदी की मौत हो गई। जहदी ने पहले 2016 तक लेबनान और सीरिया में ईरानी कुलीन कुद्स फोर्स का नेतृत्व किया था। ईरान से हालांकि इस संदर्भ में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई…

Read More

दीर अल-बलाह। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने देश में समाचार चैनल ‘अल जजीरा’ के प्रसारण पर रोक लगा दी है। संसद द्वारा सोमवार को एक कानून पारित करने के बाद नेतन्याहू ने ‘‘आतंकी चैनल’’ को बंद करने का संकल्प जताया। यह कानून पारित होने के बाद सरकार के लिए अल जजीरा का इजराइल में प्रसारण रोकने का रास्ता साफ हो गया। नेतन्याहू ने अल जजीरा पर इजराइली सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने, सात अक्टूबर के हमास हमलों में भाग लेने और इजराइल के खिलाफ हिंसा भड़काने का आरोप लगाया। नेतन्याहू ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, आतंकी चैनल अल जजीरा अब…

Read More